शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: सोमवार, 29 अप्रैल 2024

मेषः
दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने के बाद योजनाएं भी बनेंगी। ससुराल से रिश्ते मजबूत होंगे। रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। सही समय पर निर्णय लेना जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। काम की अधिकता रहेगी। मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम प्राप्त होंगे। धैर्य रखना होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। इस समय परिवर्तन करने की आवश्यकता है। ऑफिस और व्यवसाय में टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतर सफलता प्राप्त होगी। परिजनों के सहयोग से घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। मौसमी बीमारियां जैसे खांसी, जुकाम परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
वृषः
आज अपनी योजनाओं को कार्य रूप में बदलने का बेहतर समय है। आप अपना उत्साह और आत्मविश्वास बनाए रखें। आर्थिक निवेश संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल समय है। ये गतिविधियां भविष्य में लाभदायक रहेंगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती है या आप कहीं रखकर भूल सकते हैं। सावधानी बरतें। युवाओं और विद्यार्थियों को अनुशासित रहना होगा। लापरवाही की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कामकाज को लेकर दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कार्यों को गंभीरता से निपटाने की कोशिश करें। नौकरी में अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में बदनामी होने की आशंका है। इसलिए सावधान रहें। पेट दर्द और सिर दर्द जैसी दिक्कत हो सकती है।
मिथुनः
समय अनुकूल है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते रहें। कोई मुश्किल कार्य आज हो सकता है। भूमि या वाहन की खरीदारी की योजनाएं बनेंगी। आपकी कार्यशैली और व्यवहार की प्रशंसा होगी। किसी संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर है कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाएं। जमीन-जायदाद के मामले परेशान करेंगे। अतिरिक्त आय हासिल करने के लिए गैर कानूनी कार्यों में रुचि न लें। व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित काम में अधिकारी से मुलाकात होगी। सभी काम निश्चित समय पर पूरे करेंगे। विस्तार संबंधी योजनाएं शुरू करने का उचित समय है। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन आप उनका हल भी निकाल लेंगे। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक समस्या को लेकर मनमुटाव हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों के सम्मान का ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की नियमित जांच करवाएं। स्वास्थ्य के लिए लापरवाही करने से समस्याएं बढ़ सकती हैं।
कर्कः
किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद और सलाह से समस्याओं के समाधान मिलेंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण और सोच व्यवसाय में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। अच्छे अवसरों को समय पर भुनाने का प्रयास करें। वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें, वर्ना लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। अपने अहं और गुस्से को कंट्रोल करें। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर कार्य शुरू होगा, लेकिन कुछ नई योजनाओं की भी जरूरत है। अतिरिक्त कार्यभार की वजह से थकान रहेगी, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। दांपत्य सुख-शांति बनी रहेगी। अपनों का साथ सुकून और खुशी देगा। प्रेम संबंध में मर्यादा पूर्ण बने रहेंगे। हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम रह सकती है। इसमें लापरवाही न करें।
सिंहः
समय मेहनत करने का है। आपको अपने प्रयासों के उचित परिणाम मिलेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने से आपको लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। युवा पढ़ाई और करियर के लिए गंभीरता से प्रयासरत रहेंगे। कभी-कभी खुद को अकेला महसूस करेंगे। खुद को व्यस्त रखना होगा। कभी-कभी गलतफहमियो की वजह से भाई-बहनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रयास जरूरी हैं। ये समय सावधानी से कार्य करने का है। अपनी व्यवसायिक योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर न करें। किसी व्यक्ति की वजह से काम बिगड़ सकते हैं। अपने परिजनों का सहयोग फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियों में सुधार होगा। अपनी पारिवारिक स्थिति को सुधारें। गलत संबंधों से दूर रहें। एसिडिटी और गैस की वजह से समस्याएं बनी रहेंगी। अनियमित खानपान की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
कन्याः
आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और अधिकतर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है तो उसे क्रियान्वित करने का समय है। धर्म-कर्म संबंधी गतिविधियां होंगी। पारिवारिक या व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ दिक्कतें रहेंगी। जल्दी ही समाधान भी मिलेगा। दूसरों की आलोचना करने में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से शेयर न करें। व्यवसाय में दूरदराज के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर न करें। अगर किसी मित्र के साथ पार्टनरशिप करने का विचार है तो उस पर तुरंत कार्य करें। ये आपके लिए लाभदायक रहेगा। पति-पत्नी के संबंध सुखद रहेंगे। कोशिश करने से प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहने की जरूरत है। कोई इन्फेक्शन परेशान कर सकता है।
तुलाः
आपको जिस खुशी की तलाश थी, वह पूरी होगी। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। आप अपनी कार्यकुशलता से उम्मीद से ज्यादा परिणाम हासिल करेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों को नजरअंदाज करने की बजाय उस पर ठोस निर्णय लें। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम खराब होने की वजह से झुंझलाहट रहेगी। आर्थिक मामलों में भी हाथ तंग रहेगा। मेलजोल करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। व्यवसाय में किसी नए काम से संबंधित कोई गतिविधि शुरू होगी। आप अपनी योग्यता और क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करके उचित सफलता पाएंगे। कमीशन और ऑनलाइन कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। घर में अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरियां आएंगी। पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। गला खराब होने से बुखार होने की आशंका है। बदलते मौसम में लापरवाही न करें।
वृश्चिकः
शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह और सहयोग से प्रतिष्ठा मिलेगी। ध्यान रखें आपके विचारों में नकारात्मकता की वजह से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। बेहतर होगा कि समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। लोगों से ज्यादा मेलजोल करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें।
व्यवसाय विस्तार की रूपरेखा पर कार्य आज न करें, क्योंकि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में पेपर वर्क बहुत ही सावधानी से करें। जरा सी सावधानी आपको किसी बहुत बड़ी मुश्किल से बचा सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। घर के सभी सदस्य प्रफुल्लित और खुश रहेंगे। मौसमी बदलाव की वजह से अपच और भूख न लगने की समस्या रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
धनुः
ग्रह स्थिति अनुकूल है, सिर्फ व्यवस्थित रूप से अपनी दिनचर्या को क्रियान्वित करें। यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा और इस यात्रा में सुखद अनुभूति होगी। दान, पुण्य के कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। इस समय पारिवारिक या जायदाद के मामले उलझ सकते हैं। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। खर्चों पर कंट्रोल रखें, अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। संतान की वजह से चिंता हो सकती है। व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखें। इस समय प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में रहें। व्यापारिक कार्यों में गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। सभी सदस्य एक साथ समय व्यतीत करेंगे। अत्यधिक मेहनत का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें।
मकरः
समय का सदुपयोग करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई वाद-विवाद दूर होगा और फैसला भी आपके पक्ष में होगा। आपसी संबंध बेहतर हो जाएंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई पर मन लगेगा। युवाओं और बच्चों के साथ वक्त के अनुसार अपना व्यवहार करने का तरीका भी बदलना होगा। मानसिक सुख-शांति पाने के लिए अध्यात्म अथवा मेडिटेशन करना उचित समाधान है। घर के बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन पर अमल करें। व्यावसायिक गतिविधियो को व्यस्थित करने की लिए अपने सामर्थ्य से अधिक उधार या लोन न लें। भरोसेमंद पार्टियों से नए प्रस्ताव मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बना रहेगा। वैवाहिक संबंध सुखद और शांतिपूर्ण रहेंगे, लेकिन गलत संबंधों से दूर रहें, वर्ना इसका दुष्प्रभाव घर की सुख-शांति भंग कर देगा। अपना आहार व्यवस्थित रखें। मौसमी परेशानियां जैसे नजला, जुखाम, बुखार से सावधान रहें।
कुंभः
सकारात्मक ग्रह गोचर बना हुआ है। लाभदायक योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित भी होंगी। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत बनाएं। निकट संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात होने से खुशनुमा माहौल बनेगा। कभी-कभी आपके विचारों की नकारात्मकता पारिवारिक लोगों को परेशान कर सकती है। समय के साथ अपने स्वभाव को बदलना जरूरी है। बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ अपनी शिक्षा पर भी ध्यान देना होगा। व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत होने की संभावना है। लाभ की नई संभावनाएं भी बनेंगी। वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें।
पारिवारिक वातावरण सुकूनभरा और खुशनुमा रहेगा। प्रेम-प्रसंग में निकटता बढ़ेगी। एलर्जी की वजह से नजला, जुकाम से परेशान रहेंगे। उचित सावधानी बरतें और इलाज लें।
मीनः
फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे और बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। आज आप अपनी रूटीन लाइफ में कुछ परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे। आप कुछ नया काम करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
अपरिचित लोगों के साथ लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वर्ना आप किसी धोखाधड़ी में फंस सकते हैं। ईगो और अति आत्मविश्वास से मुसीबत हो सकती है। व्यवसाय में स्टाफ या कर्मचारियों की गलतियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने की कोशिश करें। गुस्से और आवेश से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अधिकारियों के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। संतान से कोई शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी होगी। भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।

