शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शनिवार, 27 अप्रैल 2024

मेष:
कुछ नई योजनाओं और गतिविधियों को शुरू करने का अनुकूल समय है। आपको अपने प्रयासों और मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जिससे दिन भर की थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं को अपनी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों में उचित सफलता मिलने वाली है। अपने काम पूरे करने के लिए बहुत सूझबूझ और सावधानी भी रखने की जरूरत है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में आने से आप की मान-हानि संभव है इसलिए सचेत रहें। वरना अचानक से कोई मुसीबत व समस्या खड़ी हो सकती है। व्यवसाय में अगर कोई नए काम की शुरुआत करना चाहे, तो समय शुभ है। साथ ही अनुभवी लोगों का सहयोग भी मिलेगा। अभी इनकम सामान्य रहेगी। ऑफिस का प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा करने पर अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। नजदीकी संबंधों अथवा मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। कफ प्रकृति के लोग वर्तमान मौसम से अपने आपका बचाव करके रखें तथा शीतल तासीर की चीजों को भी भोजन में शामिल रखें।
वृष:
परिवार जनों के साथ मधुर समय व्यतीत होगा। डेली रूटीन के कार्यों से हटकर कुछ समय आत्म मनन तथा आत्म निरीक्षण में व्यतीत करें। इससे आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। किसी भी तरह की उधारी ना करें। इस वजह से संबंध खराब भी हो सकते हैं। किसी के साथ गलत लहजे में वार्तालाप करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। युवा वर्ग किसी कंपटीशन को लेकर तनाव में आ सकते हैं। किसी तरह की पार्टनरशिप से पहले उस पर सोच-विचार करने में समय लगाने की जरूरत है। इस समय वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। नौकरी संबंधित कामों में हालात सामान्य रहेंगे। अभी कोई बेहतरीन स्थितियां नहीं बन रही है। घर का माहौल सुखद व शांतिपूर्ण रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कार्यों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें।
मिथुन:
व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सामाजिक या सोसाइटी संबंधित गतिविधियों में भी अपना योगदान जरूर दें, इससे आपको सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व भी निखरेगा। घर में किसी नए मेहमान की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। विशेषकर महिलाएं इस समय बहुत अधिक सावधान और सजग रहें। कई मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। बिना वजह किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। आप किसी धर्म संकट में भी फंस सकते हैं। व्यवसाय से संबंधित दिक्कतों का आप अपनी सूझबूझ तथा चतुराई से हल भी ढूंढ लेंगे। किसी परिचित के माध्यम से कोई बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। परंतु व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत भी करने की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में मधुरता और शालीनता रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। गैस और कब्ज को दूर करने के लिए सुपाच्य खानपान लें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना उचित नहीं है।
कर्क:
इस समय ग्रह स्थिति आज के लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलेगी। दोपहर बाद कोई प्रतिकूल समाचार मिलने की वजह से विचलित और निराशा जैसी स्थिति रहेगी। धैर्य और संयम बनाए रखें। रुपए-पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें तथा खर्च करते समय बजट पर भी ध्यान रखें। व्यवसाय में सक्रियता और सतर्कता बरतने से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। दूरदराज के क्षेत्रों से भी उचित संपर्क स्थापित होंगे। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, वरना आपके साथ धोखा हो सकता है। ऑफिस का माहौल शांति पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से आप कोई खास निर्णय लेने में असहजता महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अत्यधिक भीड़-भाड़ में जाने और पॉल्यूशन से अपना बचाव अवश्य रखें।
सिंह:
कुछ समय अपनी हॉबी के कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें, इससे मानसिक और शारीरिक सुकून बना रहेगा। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। वहम और शक जैसी नकारात्मक बातों को अपने जीवन में स्थान ना दें। नजदीकी मित्र अथवा संबंधी के साथ किसी की बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक स्थिति कुछ डांवाडोल रहेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आय की स्थिति बेहतर रहेगी। बेहतरीन आर्डर भी मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए ट्रांसफर संबंधी आर्डर मिल सकते हैं, जिसमें तरक्की भी संभव है। किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ना होने दें। आपसी सामंजस्य बनाए रखने से घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। प्रेम संबंधों में समय खराब ना करें। गैस और बदनामी की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।
कन्या:
घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों को लेकर गंभीर वार्तालाप रहेगा और इसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। किसी नजदीकी संबंधी से मुलाकात होने से थकान और व्यस्तता भरी जिंदगी से राहत मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जरूर जाएं। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और स्वार्थ की भावना आ जाने से संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं। अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर उनकी देखभाल करने की भी जरूरत है। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता के कारण कारोबारी मामलों को नजरअंदाज न करें। किसी से साझेदारी करने की बात चल रही है, तो उसे गंभीरता से लें। यह साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से वार्तालाप होगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है।
तुला:
कोशिश करें कि आज अधिकतर काम दिन के प्रथम पक्ष में संपन्न हो जाएं। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। खुशी भरा माहौल रहेगा। ध्यान रखें कि ज्यादा सोच विचार करने की वजह से कई महत्वपूर्ण काम छूट जाएंगे। किसी भी खास कार्य में पारिवारिक सदस्यों की भी सलाह लेना जरूरी है। युवा वर्ग मौजमस्ती की वजह से अपने कार्यों को अंजाम नहीं देंगे और अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। अपने निर्धारित लक्ष्य पर भी फोकस रहें। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। तनाव लेने वाले कारणों से बचें, वरना सिर दर्द व सर्वाइकल की समस्या रहेगी। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
वृश्चिक:
आज का दिन महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए बहुत ही सर्वोत्तम है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई रिश्ता आने की संभावना है। किसी भी तरह का गैरकानूनी कार्य में रुचि लेना आपकी मान-हानि का कारण बन सकता है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग गलत प्रवृत्ति के दोस्तों और गतिविधियों से दूर ही रहें। वरना इससे उनकी पढ़ाई और करियर बाधित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के बीच किसी प्रकार के मतभेद हो सकते हैं। जिसका असर व्यावसायिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें व दस्तावेज ध्यान पूर्वक संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी निकट संबंधी की सगाई, विवाह आदि से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। गला खराब रह सकता है, जिसकी वजह से बुखार भी महसूस होगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज अवश्य लें।
धनु:
दिन बहुत व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आप कड़ी परीक्षा के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही सुखद और तरक्की वाला समय है। सुकून और शांति पाने के लिए कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें। किसी भी महत्वपूर्ण कागजातों अथवा दस्तावेजों के मामले में लापरवाही ना बरतें और ना ही किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करें। अगर कोई विवादित मामला चल रहा है तो सावधान रहें, आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। व्यवसाय संबंधी कोई भी खास निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श अवश्य करें। इससे आपको कार्य और फंड के मामलों में सफलता मिलेगी तथा आपका कार्यभार भी हल्का होगा। नौकरी में बहुत अच्छा मौका मिल सकता है। विशेष प्रयोजन को लेकर कोई यात्रा भी संभव है। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अभीष्ट कार्य संपन्न होगा। कोई मनोरंजक गतिविधियों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आप अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रख के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे तथा खुद को एनर्जी और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महसूस करेंगे।
मकर:
लोन लेने की प्लानिंग है तो इस से संबंधित कार्य होने की संभावना है। किसी विशेष कार्य के प्रति की गई मेहनत के भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग होंगे। जिद्दी होना आपकी तरक्की में रुकावट बन सकता है। समय के अनुसार इस व्यवहार में बदलाव करना जरूरी है। कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी जैसा भय महसूस होगा। अनुभवी लोगों का सानिध्य करें तथा आध्यात्म में भी समय दें। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग बना रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा और कामकाज की रुकावटें दूर हो जाएंगी। पैसे की उधारी संबंधी लेनदेन करते समय वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें। ऑफिस में कार्य भार की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। घर तथा परिवार जनों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में साथ देना सबको खुशी प्रदान करेगा। दोस्तों के साथ संबंध खराब ना करें। घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ेगी। लापरवाही ना करें तथा योगा, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
कुंभ:
आपकी योग्यता लोगों के समक्ष खुलकर सामने आएगी इसलिए लोगों की परवाह ना करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। पहले तो अफवाहें उठेंगी, परंतु आपको उपलब्धि हासिल होने से यही लोग आपके पक्ष में हो जाएंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण पर क्रोध करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। आज किसी भी तरह की आवाजाही को स्थगित करना फायदेमंद रहेगा। आय के साधनों में सुधार आएगा। कार्य क्षेत्र में लगभग सभी काम निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्पेशल कार्यभार मिलेगा। अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें क्योंकि पदोन्नति के अवसर बने हुए हैं। जीवनसाथी तथा परिवार वालों की सलाह पर जरूर ध्यान दें। इससे आपको उचित सलाह मिलेगी तथा मनोबल भी बना रहेगा। मौसम में आ रहे बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें।
मीन:
घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। कोई धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों और हस्तक्षेप से खुद को दूर ही रखें। वरना इस वजह से आप भी किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान बनाकर रखें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही लें। व्यवसाय में आंतरिक कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित करने की जरूरत है। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाने की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई टारगेट पूरा होने से बॉस तथा अधिकारियों से सराहना मिलेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। सही समय पर उनका इलाज होना अति आवश्यक है। साथ ही खुद के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

