सबक: दुष्कर्म केस में जमानत पर छूटा तो पीड़िता को दे डाली धमकी, पुलिस ने केस दर्ज कर फिर भेज दिया जेल

सबक: दुष्कर्म केस में जमानत पर छूटा तो पीड़िता को दे डाली धमकी, पुलिस ने केस दर्ज कर फिर भेज दिया जेल
Spread the love

 

नैनीताल। दुराचार के एक मामले में जमानत पर चल रहे आरोपी पर महिला को गाली-गलौज व जान से धमकी देने के मामले में केस दर्ज कराया है। कोर्ट के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लामाचौड़ हल्द्वानी निवासी विवेक पांडे पर भवाली कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ दुराचार करने का मामला कोर्ट में चल रहा था। मामले में आरोपी कुछ समय से जमानत पर चल रहा था। बुधवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर आरोप लगाए कि उसे केस वापस लेने को लेकर धमकाया जा रहा है। साथ ही गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि विवेक पांडे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

Parvatanchal