शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024

मेष:
समस्या का समाधान मिल सकता है। रुपयों की आवक के लिहाज से आज का दिन श्रेष्ठ है। किसी को पैसा उधार देने की स्थिति बन रही है, तो पहले उसकी वापसी भी सुनिश्चित कर लें क्योंकि पैसा फंस भी सकता है। ध्यान रखें कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें अन्यथा किसी के द्वारा आपकी मान-हानि हो सकती है। नौकरी-बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। दूसरों पर डिपेंड रहने की बजाय खुद काम निपटाने की कोशिश करें। आपको काबिलियत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल जाएंगे। नौकरी अच्छी चलेगी। पारिवारिक सदस्य साथ मिलकर शॉपिंग और घूमने-फिरने का भी लुत्फ उठाएंगे। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। ज्यादा मेहनत की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या उठ सकती है। इसलिए व्यस्तता के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है।
वृष:
पिछले कुछ समय से किसी विशेष कार्य को लेकर चल गए प्रयासों में गति आएगी और सफलता भी मिलेगी। साथ ही आप दूसरों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। किसी भी विषम परिस्थिति में आपका आत्मविश्वास बनाकर रखना आपके विघ्नों को दूर करेगा। कोई भी कार्य करते समय विवेक और धैर्य से काम लें, क्योंकि भावनाओं में लिए गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय लापरवाही ना करें। वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। पार्टनरशिप प्लान कर रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में हैं। बिजनेस में कर्मचारियों और स्टाफ से मदद मिलेगी। किसी प्रोजेक्ट में रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत से परेशानियां दूर होंगी। परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से दूरियां आ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
मिथुन:
आज किसी अनुभवी व्यक्ति के माध्यम से कुछ पुराने मतभेदों तथा समस्याओं का निराकरण होगा। आपको अपनी कार्य क्षमता और योग्यता को भी प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के इच्छुक युवाओं के लिए नौकरी अथवा इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई विवादित की स्थिति बन सकती है। इसलिए खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको समस्याओं से बचा भी लेगी। अन्यथा बजट बिगड़ने से पछताना भी पड़ सकता है। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए ज्यादा कोशिश करने की जरूरत है। नया बिजनेस या काम शुरू करने जा रहे हैं, उसमें भी कुछ रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य और हिम्मत रखें। नौकरी पेशा लोगों के ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य संबंधों में उचित सामंजस्य और प्रेम भाव बनाकर रखें। प्रेम संबंध के प्रति भी संवेदनशीलता रखें। वर्तमान मौसम की वजह से कुछ हरारत रह सकती है। भरपूर आराम लेने की जरूरत है।
कर्क:
पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका भरपूर योगदान रहेगा। आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। अपने रुचि पूर्ण तथा रचनात्मक कार्य में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। जल्दबाजी और लापरवाही में कोई निर्णय लेना या कार्य करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए उचित रूपरेखा बनाकर ही अपने कार्यों को अंजाम दें तथा गैरकानूनी कार्यो से दूर ही रहें और रुपए-पैसे से संबंधी उधारी भी ना करें। व्यावसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। वर्तमान परिस्थितियों में धैर्य रखना उचित है। अपनी कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएं। मार्केट संबंधी कामों में एक्स्ट्रा गतिविधियों पर ध्यान देना पड़ेगा। नौकरी में हालात पहले जैसे ही रहेंगे। अपनी किसी भी व्यक्तिगत समस्या में जीवनसाथी की सलाह लेना बहुत ही लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मानसिक शांति और सुकून के लिए कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें तथा सकारात्मक बने रहे।
सिंह:
व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सामाजिक गतिविधियों के लिए भी अवश्य निकालें, इससे आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। अगर घर के बदलाव संबंधी योजना बन रही है, तो आज उससे संबंधित कोई निर्णय लेने का अनुकूल समय है। आपकी प्रतिभा तथा क्षमता लोगों के सामने उजागर होगी। इस समय किसी भी प्रकार का उधार देने या निवेश करने पर अपना पैसा ना लगाएं। क्योंकि इन कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय भावुकता की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है, अन्यथा लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। कारोबारी मामलों में सावधान रहें। शेयर्स, सट्टा आदि जैसे कार्यों में निवेश ना करें तथा गैर कानूनी कार्य में हाथ ना डालें। किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की आशंका बन रही है। नौकरी में अधिकारियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच बच्चों या घर की किसी समस्या को लेकर तनाव रहेगा। परंतु आपस में बैठकर सुलझाने से समाधान भी अवश्य मिलेगा। गैस व पेट दर्द संबंधी शिकायत रहेगी । खान-पान पर नियंत्रण रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें।
कन्या:
कोई विपरीत परिस्थिति आने पर तनाव लेने की बजाय सकारात्मक बने रहें, इससे आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी बना रहेगा। उधार दिए पैसे की वापसी से आर्थिक चिंता दूर होगी। सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। आपके कुछ कार्यों में अनचाहे कारणों की वजह से विघ्न पड़ सकता है। किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की भी आशंका है। इसलिए व्यर्थ के मेलजोल और संपर्कों से दूर रहें। कारोबार या ऑफिशियल मामलों में स्टाफ के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें। छोटी-छोटी सावधानियां रखने से कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। संपर्क सूत्रों को मजबूत करें। आपके कॉन्टैक्ट आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से गेट-टुगेदर संबंधी प्लान बनाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर जरूर ध्यान दें।
तुला:
आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। पिछले कुछ समय से चल रहे व्यवधान का भी समाधान मिलेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है, जल्दी ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई भी निर्णय तुरंत लें और उस पर कार्य करें। क्योंकि ज्यादा सोच-विचार करने से कई उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। अपनी योजनाओं को किसी के साथ भी शेयर ना करके सीक्रेट्स रखें, तो ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यावसायिक पार्टियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी और कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना बन रही है, इसलिए अपनी व्यावसायिक गतिविधियों पर बहुत अधिक एकाग्र चित्त रहें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखने की आवश्यकता है। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी व्यतीत करें। इससे आपसी प्रेम प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। ब्लड प्रेशर व थायराइड जिन व्यक्तियों को है, वे लोग लापरवाही ना बरतें। वर्तमान मौसम की वजह से इस तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
वृश्चिक:
किसी भावी लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। समय विवेक और चतुराई से काम लेने का है। आपके पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए कार्यों में आज गति आएगी। अगर वाहन खरीदने की योजना है, तो समय अनुकूल है। अति व्यस्तता की वजह से घर-परिवार की जिम्मेदारियों में ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेनदेन संबंधी किसी भी गतिविधि में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इसकी वजह से शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। कामकाज को लेकर कोई नजदीकी यात्रा संभव है। नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। पार्टनरशिप में अनबन होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर रखने में कुछ दिक्कतें आएंगी। वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। इसलिए आवश्यक है कि कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन आदि में भी व्यतीत करें। अत्यधिक काम की वजह से पैरों में सूजन व दर्द रह सकता है। बेहतर होगा, कि समय-समय पर आराम भी लेते रहें।
धनु:
समय का मैनेजमेंट करें। इस समय ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा कोई नई तकनीक या हुनर सीखने के लिए उचित समय है। इससे आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। युवाओं में कोई कामयाबी हासिल करने से उत्साह बना रहेगा। बिना सोचे-समझे कहीं पैसा ना लगाएं। इस समय किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी की भी बात पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। बिजनेस में कुछ उथल-पुथल रहेगी, हालांकि आप अपनी समझदारी और उचित आचरण द्वारा समस्याओं को सुलझा लेंगे। इस समय कहीं भी निवेश करना उचित नहीं है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक मामलों पर बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित बनाकर रखें। कुछ समय व्यायाम, योग आदि में भी जरूर लगाएं।
मकर:
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। इससे आपमें आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। अपनी योग्यता पर भी गर्व होगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित् रहेगा। इस समय कहीं भी आवाजाही अथवा यात्रा करने से परहेज करें तथा अधिकतर समय अपने घर पर ही व्यतीत करें। क्योंकि किसी प्रकार का वाद-विवाद होने की आशंका लग रही है। फाइनेंस से संबंधित भी कोई चिंता रह सकती है। व्यवसाय में विस्तार संबंधी जो रूपरेखा बनाई थी, उस पर अमल करने का उचित समय है। आपकी जल्दबाजी और बड़बोलेपन से दिक्कतें आ सकती हैं। किसी भी गैरकानूनी काम से बचें। घर के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक रह सकती हैं। आपसी सामंजस्य से ही परेशानियों का निवारण करें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय खराब करना उचित नहीं है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। असंतुलित खान-पान की वजह से जलन और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
कुंभ:
किसी धार्मिक संस्था के प्रति तन और मन से सहयोग करना आपको खुशी प्रदान करेगा। मानसिक सुकून भी बना रहेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयासरत हैं, तो दिन अनुकूल है। अपने काम से मतलब रखें तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, इसकी वजह से आप भी व्यर्थ ही मुश्किल में पड़ जाएंगे। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में व्यतीत करना उचित रहेगा। नए प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। व्यापार से संबंधित अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर कहीं पेमेंट फंसी हुई है तो आज उसकी वापसी संभव है। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है। पति-पत्नी अपनी समस्याओं को पारिवारिक सुख-शांति पर हावी ना होने दें। परिस्थितियों को संभालने में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पुनः उठ सकती है। लापरवाही ना करें और तुरंत जांच करवाएं।
मीन:
किसी व्यक्तिगत समस्या को लेकर कुछ समय से मन में चल रहा द्वंद्व दूर होगा और आप अपनी अन्य गतिविधियों पर ध्यान दे पाएंगे। युवाओं को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है। नजदीकी लोगों के साथ भेंट-मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझें, इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। मौज मस्ती में समय बिताने की बजाय करियर और पढ़ाई पर ध्यान दें। असामाजिक लोगों के साथ दूरी बनाकर रखना ही उचित है। व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अन्य व्यवसायियों के साथ कुछ प्रतिस्पर्धा जैसी स्थिति बनी रहेगी। पैसे का लेन देन आज स्थगित रखें। परंतु साझेदारी संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्य यथा समय पर पूरा करने की कोशिश करें। दांपत्य संबंध सुख-शांति पूर्ण रहेंगे। परंतु यह भी ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से आपके संबंधों में कुछ मनमुटाव भी हो सकता है। ज्यादा मेहनत करने अथवा खड़े रहने से पैरों तथा एड़ी में दर्द की शिकायत रह सकती है। इस समय आपको शारीरिक रूप से कुछ आराम की भी जरूरत है।

