संदेहास्पद: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवती का शव

संदेहास्पद: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवती का शव
Spread the love

 

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव तीन दिन पुराना होने से बदबू आ रही थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को कृष्णा कालोनी में एक बंद कमरे से बदबू आने की सूचना मिली थी। एसएचओ भारत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर पंखे के कुंडे पर लगाए फंदे पर एक युवती लटकी हुई थी। कमरे में मिले श्रम कार्ड और कागजातों से उसकी पहचान प्रीति गंगवार (22) निवासी ग्राम टांडा दयानतपुर, थाना हाफिजगंज बरेली के रूप में हुई। मोर्चरी पहुंची मृतका की मां मंजू देवी ने बताया कि वह अपनी तीन बेटियों के साथ कृष्णा कालोनी में रहती थी। वे होली पर घर चले गए थे। होली के बाद प्रीति कमरे में आ गई थी जबकि वे गांव में थे। मृतका के पिता कालीचरण गंगवार गदरपुर की एक राइस मिल में चैकीदार है। मृतका एक भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। वह सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

Parvatanchal