हादसा: कैंटर के खाई में गिर जाने से एक शख्स की मौत, एक घायल

हादसा: कैंटर के खाई में गिर जाने से एक शख्स की मौत, एक घायल
Spread the love

अल्मोड़ा। रानीखेत तहसील के सोनी गांव के पास एक कैंटर खाई में गिर गया। हादसे में कैंटर सवार परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कैंटर लकड़ी की फंटिया लेकर मुरादाबाद से बागेश्वर की तरफ जा रहा था, तभी सोनी गांव स्थित आरएफसी गोदाम के पास पहुंचते ही कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इससे कैंटर के परखच्चे उड़ गए और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
रानीखेत थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ ने बताया कि 112 के माध्यम से सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि आरएफसी गोदाम के पास लकड़ियों की फंटियों से भरा एक कैंटर गिरा हुआ है। इसके बाद खाई में उतरकर चालक और परिचालक को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान परिचालक मतलूफ मृत अवस्था में मिला और कैंटर चालक तौफीक अहमद गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। दोनों ही जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।

 

 

 

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवती का शव
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव तीन दिन पुराना होने से बदबू आ रही थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को कृष्णा कालोनी में एक बंद कमरे से बदबू आने की सूचना मिली थी। एसएचओ भारत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर पंखे के कुंडे पर लगाए फंदे पर एक युवती लटकी हुई थी। कमरे में मिले श्रम कार्ड और कागजातों से उसकी पहचान प्रीति गंगवार (22) निवासी ग्राम टांडा दयानतपुर, थाना हाफिजगंज बरेली के रूप में हुई। मोर्चरी पहुंची मृतका की मां मंजू देवी ने बताया कि वह अपनी तीन बेटियों के साथ कृष्णा कालोनी में रहती थी। वे होली पर घर चले गए थे। होली के बाद प्रीति कमरे में आ गई थी जबकि वे गांव में थे। मृतका के पिता कालीचरण गंगवार गदरपुर की एक राइस मिल में चैकीदार है। मृतका एक भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। वह सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

Parvatanchal