मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ केमिस्टों ने किया प्रदर्शन

मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ केमिस्टों ने किया प्रदर्शन
Spread the love

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ शुक्रवार को दून के केमिस्ट व्यापारियों और दोनों व्यापार मंडल ने बल्लीवाला चैक के निकट स्थित एक बड़े बिजनेस प्वाइंट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। प्रदर्शन में आयुर्वेदिक और एलोपैथिक केमिस्ट और होलसेलर्स के अलावा मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के पदाधिकारियों ने सर पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। केमिस्ट व्यापारियों के इस आंदोलन को दून उद्योग व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां अनैतिक तरीके से व्यापार कर रही हैं। ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए संचालकों ने स्मार्ट प्वाइंट बंद कर दिया। ऐसे में व्यापारियों ने कहा कि अच्छा ही हुआ की स्मार्ट प्वाइंट बंद कर दिया गया है। हम मल्टीनेशनल कंपनियों के अनैतिक व्यापार को इसी तरह बंद देखना चाहते हैं। न उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि देहरादून के मझोले और छोटे कारोबारियों को बड़ी कंपनियां ऑनलाइन व्यापार कर भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। ऐसे में स्मार्ट मेगा स्टोर के भीतर केमिस्ट की दुकान भी खोल दी गई। इसका केमिस्ट एसोसिएशन विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी।

Parvatanchal