हालात: गढ़वाल में बांघाट मोटर सड़क दुर्दशा का शिकार, जगह-जगह गड्ढे बन जाने से लोग परेशान

हालात: गढ़वाल में बांघाट मोटर सड़क दुर्दशा का शिकार, जगह-जगह गड्ढे बन जाने से लोग परेशान
Spread the love

 

पौड़ी। बांघाट को जाने वाली सड़क की खस्ताहाल स्थिति से लोग परेशान हैं। जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिनमे पानी भरे होने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। सड़क की इस स्थिति से लोग खासे नाराज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों के पास गुहार लगाने के बावजूद भी सड़क की स्थिति नहीं सुधर पाई है। यह सड़क नगर पंचायत सतपुली से चमोलीसैंण, बांघाट, बिलखेत, व्यासघाट होते हुए सीधे देवप्रयाग राजमार्ग को जाती है। हंस अस्पताल जाने का मार्ग भी यही है। जहां क्षेत्र के लोगों का इलाज के लिए आना-जाना होता है। सही समय पर देखरेख के अभाव एवं गुणवत्ता में कमी के चलते सड़क की जर्जर स्थिति बनी हुई हैं। ये सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनकर आए दिन दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है। स्थानीय निवासी रघुवीर, रजत रावत आदि का कहना है कि सतपुली से ही 3 किमी तक सड़क के डामरीकरण का काम काफी सालों से अटका हुआ है। सड़क जगह-जगह से उखड़ी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। यह सड़क यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस मार्ग पर रोज सैंकड़ों वाहनों का आना जाना रहता है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति से कभी भी बड़ी दुर्घटना गठित हो सकती है।

Parvatanchal