शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: रविवार, 21 अप्रैल 2024

मेष:
 सभी कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिकतर समय व्यतीत होगा। आप बहुत ही सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं को कोई करियर संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। कहीं भी कोई निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। अगर कोई विवाद चल रहा है, तो मामला आज और अधिक उलझ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें या मामले से संबंधित कार्यवाही स्थगित ही कर दें। बिजनेस में समस्या आने पर तुरंत किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। स्टाफ और सहयोगी अनुशासित रहेंगे। ऑफिस में आप पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर की भावनाओं का भी सम्मान रखना जरूरी है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना आवश्यक है, क्योंकि इस समय खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं।

वृष:
 इस समय ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने का प्रयास कर रही है। समय का उचित सहयोग करें तथा सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता अवश्यंभावी है। परंतु किसी भी भविष्य संबंधी योजना पर अभी कार्य स्थगित रखें। काम की अधिकता आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकती है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। भाई-बहनों के साथ आर्थिक समस्या को लेकर कोई मतभेद उत्पन्न हो सकता है। बहस करने के बजाय शांति और धैर्य रखना ज्यादा उचित है। अन्य व्यावसायिक लोगों के साथ संबंधों में कटुता ना होने दें, अन्यथा इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी कमी आएगी। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक से संबंधित कार्यों में बहुत ही सावधानी रखें। पारिवारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाएं, इससे संबंध पुनः व्यवस्थित हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। खांसी, जुखाम अथवा इन्फेक्शन से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज लें।

मिथुन:
 आज दिनभर काम ज्यादा रहेगा। साथ ही उचित सफलता मिलने से उत्साह की वजह से आप थकान भी भूल जाएंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई सुखद समाचार मिलेगा। व्यवहार में लचीलापन लाएं। जिद और आवेश से काम उलझ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी से वाद-विवाद की आशंका है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में नुकसान होने की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि इन कार्यों में ध्यान ना दें। बिजनेस में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। साथ ही कर्मचारियों की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कोई खास अथॉरिटी आ सकती है। किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी यादगार प्रोग्राम बन सकते हैं। युवाओं की दोस्ती में नज़दीकियां बढ़ेंगी। उचित आराम भी लेना जरूरी है। ज्यादा मेहनत की वजह से थकान और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।

कर्क:
आपने अपनी व्यक्तिगत या पारिवारिक गतिविधियों को लेकर जो कुछ प्लानिंग की है, उन पर अमल करने का उचित समय है। जमीन-जायदाद संबंधी चल रही दिक्कत दूर होगी। घर में संबंधियों का आगमन तथा मेल-मिलाप घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। कभी-कभी आपका शक्की स्वभाव आपके व परिवार दोनों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देता है। वक्त के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरुरी है। कंपटीशन की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने किसी विषय में समस्या आने की वजह से चिंता रहेगी। बिजनेस में मौजूदा स्थिति पर ध्यान दें। किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में सुधार संबंधी कामों में बहुत खर्चा हो सकता है। परंतु आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे, इसलिए आर्थिक समस्या नहीं आएगी। परिवार जनों के साथ मनोरंजन व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा, घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही ना बरतें।

सिंह:
आज कई तरह की गतिविधियां बनी रहेंगी। अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। निवेश संबंधी कार्यों के लिए भी समय उत्तम चल रहा है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आपको सम्मानित भी करेगा। किसी भी गलत बात पर तुरंत प्रतिक्रिया करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयत्न करें। अगर कोई विवादित मामला चल रहा है तो सावधानी रखने की जरूरत है। क्रोध और आवेश में परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं तथा आकारण ही किसी के साथ गलतफहमी भी रहेगी। आपकी उचित कार्य प्रणाली से मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। आपको बेहतरीन आर्डर भी हासिल हो सकते हैं, परंतु इनकम के मार्ग अभी धीमे ही रहेंगे। वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। परंतु घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए अनुशासन भी रखना अति आवश्यक है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परेशानी उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज करवाएं।

कन्या:
 सोसायटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य भी बन सकता है। समय अनुसार अपनी कार्य प्रणाली तथा स्वभाव में बदलाव लाना आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। कोई यात्रा संबंधी प्लान भी हो सकता है। विवादित मामलों से दूर रहें और किसी की गलत बात को सहन ना करें। वरना अकारण ही लोग आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उनकी देखभाल करना आपकी प्राथमिकता है। व्यावसायिक कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे संपर्क सूत्रों द्वारा आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में भी लाभदायक स्थितियां बन रही है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। आप पूरे मन से उन्हें निपटा भी लेंगे। मित्रों से मेल मुलाकात यादगार पलों में शामिल होगी। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। खांसी, जुकाम जैसी एलर्जी परेशान करेगी। अपना ध्यान रखें तथा आयुर्वेद का इस्तेमाल करें।

तुला:
आलस और मौजमस्ती छोड़कर अपने कामों में व्यस्त हो जाएं, क्योंकि इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बहुत ही सकारात्मक बन रही है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। विद्यार्थियों को भी किसी कंपटीशन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। जज्बातों की वजह से कमजोर ना बनें तथा दिल के बजाए दिमाग से निर्णय लें। वरना बनते कार्यों में विघ्न पड़ सकता है और कुछ उपलब्धियां भी हाथ से निकल सकती हैं। यह समय बहुत ही ध्यान पूर्वक व्यतीत करने का है। इसलिए सावधानी बरतें। आपके पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्र अच्छे होने की वजह से व्यवसाय संबंधी नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं, इसलिए इन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के सामने चुनौतियां रहेंगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ भी मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। गैस और कब्ज जैसी शिकायत से परेशान रह सकते हैं। पानी अधिक से अधिक पियें और देसी चीजों का भी सेवन करें।

वृश्चिक:
 व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। बच्चों से संबंधित चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत रहेगी। खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत रखेंगे, तथा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि बहुत अधिक सोच-विचार करने में कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए योजनाओं के साथ-साथ कार्य क्षमता पर भी ध्यान लगाएं। साथ ही भाइयों के साथ अपने संबंध खराब ना होने दें। बिजनेस में थोड़ी रुकावटें और चुनौतियां रहेंगी। नया काम शुरू करने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। उसके संदर्भ में पूरी जानकारी भी हासिल करें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी के साथ वैमनस्य की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ समय घर में मनोरंजन तथा एक दूसरे के साथ जरूर व्यतीत करें। गले में किसी प्रकार की खराश या इन्फेक्शन महसूस हो सकता है। इसे गंभीरता से लें और इलाज करवाएं।

धनु:
 व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आप अपनी अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे तथा विचारों का आदान-प्रदान सुखद रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका उचित योगदान रहेगा। परिस्थितियां कुछ विपरीत होने से कभी-कभी मन में अनहोनी होने जैसा वहम अथवा भय रहेगा। अपना मनोबल बनाकर रखें। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आवेश में आकर किसी से भी वाद-विवाद ना करें। बिजनेस के रुके कामों में तेजी आएगी। हालांकि मेहनत के अनुरूप रिजल्ट नहीं मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लेनदेन संबंधित किसी भी काम को टालने की बजाय पूरा करने की कोशिश करें। अपनी योजनाओं में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों को अवश्य शामिल करें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बढ़ेंगी। मौसम संबंधी परेशानी रह सकती है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मकर:
 समय अनुकूल है। किसी प्रियजन से भेंट मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान संबंधी भी कोई समस्या हल करने में आप सक्षम रहेंगे। स्थितियां धनदायक चल रही हैं। उनका सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। अभी लाभ से ज्यादा व्यय की स्थितियां बन रही हैं, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आपके स्वभाव में कभी गुस्सा और कभी चिड़चिड़ापन आपके लिए ही हानि कारक रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना करें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के कामों पर नजर रखें। वहां के माहौल को अनुशासित रखना जरूरी है। प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों का सहयोग लेना आपको कोई उचित राह सुझाएगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बड़े बुजुर्गों का प्रेम और स्नेह आपके परिवार पर बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों के कारण कोई मान-हानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। काफी समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या में सुधार आएगा और आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और सुकून महसूस करेंगें।

कुंभ:
 दिन का कुछ समय अपने व्यक्तिगत और रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करें। इससे रोजमर्रा की थकान से भी राहत मिलेगी। रिश्तेदारी से संबंधित कोई विवादित मामला चल रहा है, तो उसका परिणाम आपके हक में आने की संभावना है। बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। डांट-फटकार से उनके मनोबल में कमी आएगी। किसी भी प्रकार की यात्रा या मित्रों के साथ मेलजोल के प्रोग्राम को स्थगित करें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। बल्कि किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय में कार्य करने की प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने से नई संभावनाएं मिलेंगी। इस समय पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान दें तथा किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। व्यावसायिक समस्याओं को पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपनी पढ़ाई और करियर से खिलवाड़ ना करें। सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन में भी लगाएं।

मीन:
आज आपका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। सिर्फ दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लेने का प्रयास करें और प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को अंजाम दें । घर में धार्मिक आयोजन होने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। हालांकि विपरीत परिस्थितियों को सुलझाने में काफी समय व्यतीत हो जाएगा, परंतु इससे माहौल बहुत सुखद हो जाएगा। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपकी मौजूदगी जरूरी है। कोई खास काम पूरा हो सकता है, लेकिन ये भी ध्यान रखें, कि स्टाफ पर ज्यादा भरोसा रखना आपको धोखा दे सकता है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें तथा अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
 थकान और निराशा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मानसिक और शारीरिक सुकून के लिए सकारात्मक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करें।

Parvatanchal