ज़ाल: विधवा पर युवक को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज़
रुड़की। एक विधवा महिला द्वारा एक किसान परिवार के युवक को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। अरोपिता द्वारा लगातार अपनी मांग बढ़ाई गई। जिससे परेशान होकर युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन परिजनों की सक्रियता के चलते उसकी जान बच सकी। पूरा मामला संज्ञान में आने पर परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक किसान है तथा खेती किसानी से ही अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बताया कि उसका युवा पुत्र करीब एक वर्ष पूर्व गांव की ही एक विधवा महिला के संपर्क में आया। जिसके द्वारा उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया गया। पीड़ित किसान का कहना है कि महिला ने उसके पुत्र से रकम ऐंठना शुरू किया। शुरू शुरू में उसके पुत्र द्वारा पेटीएम, गूगल पे आदि से उसको रकम दी जाती रही। जिसके बाद उसकी मांग लगातार बढ़ती रही।

