सनसनी: संदिग्ध अवस्था में जले वाहन में मिला महिला का शव
देहरादून। संदिग्ध अवस्था में टैक्सी स्टैंड पर खड़े छोटा हाथी में आग लग गयी जिसमें एक महिला का जला शव भी बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासनगर में टैक्सी स्टैंड पर एक छोटा हाथी काफी समय से खराब स्थिति में खडा था, उसमें आग लग गई। इसकी सूचना रात्रि एक बजकर 20 मिनट पर विकासनगर कोतवाली पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस ने देखा कि वाहन में आग लगी थी आसपास खडी गाडियों को मौके से हटवाकर आग बुझायी गयी। आग बुझाने के पश्चात पुनः चैक किया तो वाहन के केबिन में जले कपड़ों के नीचे कुछ उभरी चीज का आभास हुआ जो कि शव होना पाया गया जो कि जली अवस्था में था। मौके पर जांच करने पर उक्त शव शबाना उर्फ पिंकी पत्नि शमशाद पुत्री खालिद निवासी सरयू मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल का है जिसकी उम्र लगभग 27 वर्ष है जो कि रात्रि में उक्त वाहन में ही रहती थी। पुलिस के अनुसार मृतका घुमंतु व नशे की आदी थी, लोगों से खाना मांग कर खाती थी। अपना घर बार छोड़ रखा था। मृतका के शव को मौके से निकालकर मोर्चरी में रखा गया पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस वाहन में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

