राजनीति: माकपा का 7 वां राज्य सम्मेलन सम्पन्न,कामरेड राजेन्द्र सिंह नेगी पुनः चुने गये राज्य सचिव
मजबूत पार्टी के निर्माण, व्यापक जन आन्दोलन व राज्य में साम्प्रदायिक ताकतों को हराने का लिया गया संकल्प
अनंत आकाश
देहरादून 27 दिसम्बर।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का सातवां राज्य सम्मेलन यहां जैन धर्मशाला में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मजबूत पार्टी के संकल्प के साथ ही जन आन्दोलनों के निर्माण तथा राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राज्य में वामपंथी एकता को मजबूत करने का निर्णय भी लिया गया। सम्मेलन में 25 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया जिसके सचिव राजेंद्र सिंह नेगी चुने गये ।
सचिवमण्डल में कामरेड सुरेन्द्रसिंह सजवाण , कामरेड गंगाधर नौटियाल ,इन्दु नौडियाल ,महेन्द्र जखमोला ,कामरेड राजेन्द्र पुरोहित ,भूपाल सिंह रावत को राज्य कमेटी के लिए चुना गया। कामरेड विजय रावत ,भगवान सिंह राणा , शिवप्रसाद देवली,राजाराम सेमवाल ,आर सी धीमान ,कमरूद्दीन ,अनन्त आकाश ,मदन मिश्रा, लेखराज ,वीरेंद्र गोस्वामी ,दिनेश पाण्डेय ,नितिन मलेठा ,युसूफ तिवारी ,विजय भट्ट ,माला गुरूंग , मोहनसिंह रावत ,सतसिंह राज्य कमेटी के लिए चुने गये । राज्य कमेटी में आमन्त्रित सदस्यों में कामरेड उमा नौटियाल ,सुरेंद्र रावत ,हिमांशु चौहान ,कमलेश गौड़ चुने गये । पार्टी कामरेड विजय रावत की सेवाएं सचिवमण्डल सदस्य के रूप में लेती रहेगी ।
अखिल भारतीय सम्मेलन हेतु कामरेड राजेंद्र सिंह नेगी ,नितिन मलेठा ,मदन मिश्रा व राजेन्द्र पुरोहित प्रतिनिधि चुने गये जबकि वैकल्पिक डैलीगेट्स के रूप में कामरेड शिवप्रसाद देवली तथा कामरेड लेखराज को रखा गया ।
सम्मेलन में प्रतिनिधिनियों द्वारा रिपोर्ट पर हुई चर्चा पर सचिव द्वारा जबाब दिया गया तथा पार्टी को मजबूत करने का अनुरोध किया गया। रिपोर्ट सर्वसम्मति से पारित की गई। सम्मेलन की सफलता के लिए पोलिट व्यूरो सदस्य कामरेड तपनसेन तथा केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड बीजू कृष्णणन ने राज्यभर से आये पार्टी प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे सम्मेलन में लिए गये फैसलों को एकजुटता के साथ लागू करेंगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित करेंगे ।
अन्त में अध्यक्ष मण्डल ने सभी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन में पूरे राज्य के 150 प्रतिनिधियों ने हिस्सेदारी की ।
