सीपीएम: पूंजीवाद आर्थिक एकाधिकार के लिए राजनैतिक तानाशाही चाहता है- तपनसेन
सम्मेलन के दूसरे दिन साम्प्रदायिकता के खिलाफ सहित अनेक प्रस्ताव पारित
संवाददाता
देहरादून 25 दिसंबर।
‘पूंजीवाद आर्थिक रूप से एकाधिकार चाहता है ,इसलिए वह इसे राजनीति में तानाशाही के माध्यम से हासिल करना चाहता है।’ ये विचार माकपा पोलिट ब्यूरो सदस्य कामरेड तपनसेन ने सीपीआई (एम)उत्तराखण्ड के सातवें राज्य सम्मेलन में रखी। सम्मेलन में प्रदेशभर के प्रतिनिधि पार्टी के राजनैतिक ,सांगठनिक व भविष्य की कार्य योजना पर चर्चा कर रहे थे ।कामरेड सेन ने कहा कि हालांकि पार्टी ने उत्तराखंड में काफी कुछ संघर्ष किया है किन्तु वर्तमान विषम परिस्थितियों के चलते यह नाकाफी है, इसलिए राज्य में मजबूत पार्टी का निर्माण जरूरी है । उन्होंने कहा कि 2014 के बाद सत्ता तथा बडे़ बडे़ पूंजीवादी घरानों के नापाक गठबंधन ने निहित स्वार्थों के कारण देश को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस देश में अमीरी और गरीबी के बीच की खाई और अधिक चौड़ी हुई है तथा निजीकरण की प्रक्रिया तेज हुई है। सम्मेलन के दूसरे दिन अनेक प्रस्ताव पारित किये गये, जिनमें प्रमुख रूप से बढ़ती साम्प्रदायिकता, श्रम विरोधी कानून, किसान एवं मजदूर विरोधी कानून, बेरोजगारी , महिलाओं एवं दलित समाज की समस्याओं, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा निजीकरण व मौद्रीकरण के खिलाफ प्रस्ताव पारित किये गये। सम्मेलन में पार्टी द्वारा हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काऊ भाषण की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए डीजीपी को पत्र लिखकर आयोजकों तथा भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ अविलंब एफ आर आई दर्ज करने की मांग की गई ।
सम्मेलन में विभिन्न जिलों से अशोक ,जगमोहन रांगड़ ,युसूफ तिवारी , हिमांशु चौहान ,राजेंद्र नेगी ,भरत भण्डारी ,संजय पुण्डीर , राजेन्द्रसिंह , इन्द्रसिंह ,आषाढ़ सिंह ,सुरेंद्र सिंह रावत ,जागीर सिंह, योगेश पचौलिया ,शम्भु प्रसाद ममगाई , सुनील धस्माना ,सतकुमार , कमलेश गौड़, मोहनसिंह ,कृष्ण गुनियाल ,पुरुषोत्तम बडोनी ,एस एस नेगी ,नरेंद्र रावत ,बस्तीलाल ,उमा नौटियाल , गीता बिष्ट ,चिन्तामणि थपलियाल , नितिन मलेठा ,दिनेश पाण्डेय,एन शर्मा ,शैलेंद्र परमार , दमयन्ती नेगी ,सुधा देवली ,गगन गर्ग,भावना रावत, मनीष ,नुरैशा व सत्यम आदि ने रिपोर्ट एवं प्रस्तावों पर अपने विचार व्यक्त किये। सांगठनिक सत्र में विचार व्यक्त करते हुए पार्टी की केन्द्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड बीजू कृष्णन ने कहा कि पार्टी के इस सम्मेलन से साथीगण नई ऊर्जा तथा दिशा लेकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ेंगे ।
सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड गंगाधर नौटियाल , इन्दु नौडियाल ,भूपालसिंह रावत व शिवप्रसाद देवली के चार सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल ने की। स्टैरिंग कमेटी में कामरेड राजेन्द्रसिंह नेगी , विजय रावत , सुरेन्द्रसिंह सजवाण, महेंद्र जखमोला तथा राजेन्द्र पुरोहित शामिल थे ।
मिनिट्स कमेटी में कामरेड भगवानसिंह राणा, आर पी जोशी तथा राजाराम सेमवाल, क्रैडिंसियल कमेटी में कामरेड मदन मिश्रा ,पुरूषोत्तम बडोनी तथा शम्भू प्रसाद ममगाई शामिल थे। प्रेस समिति में अनन्त आकाश , विनोद खण्डूरी, लेखराज तथा हिमांशु चौहान शामिल थे। व्यवस्था में कामरेड कमरूदीन,अर्जुन रावत ,सुमन नेगी, रिचा नौडियाल , ,मनोज ,अरविन्द आदि प्रमुख थे ।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए युवाओं की संगठित टीम मौजूद थी ।
