नैतिक पतन: मानवीय रिश्ते हुए शर्मसार, भाई पर सगी नाबालिग बहन से दुष्कर्म का आरोप
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में संगे भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, उनकी 17 साल की बेटी अपने बड़े भाई के साथ 10 से 12 दिन पहले रुड़की से देहरादून अपनी चाची के घर रहने के लिए आई थी। उसका
आरोप है कि 20 मार्च बुधवार को दिन में आरोपी अपनी नाबालिग बहन को चाची के यहां से मुस्लिम बस्ती ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद आरोपी नाबालिग बहन को शिमला बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी रात को करीब 12 बजे चाची के घर पहुंचा और अपनी नाबालिग बहन को चाची के यहां छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद नाबालिक बेटी ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। कोतवाली पटेलनगर प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

