आवाज़: पुलिस पेंशनर्स की बैठक में उठा वेतन कटौती और टीए-डीए का मुद्दा

आवाज़: पुलिस पेंशनर्स की बैठक में उठा वेतन कटौती और टीए-डीए का मुद्दा
Spread the love

 

देहरादून।  उत्तराखंड पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति की बैठक में टीए-डीए भुगतान और वेतन त्रुटि की समस्या उठाई गई। इन समस्याओं को जल्द संबंधित अफसरों को भेजकर समाधान कराया जाएगा। शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित सभागार में समिति की बैठक हुई। जिसमें कहा कि निवास के जिले से दूसरे जिले में सुनवाई के लिए जाने पर पूर्व की तरह टीए-डीए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण रिटायर सदस्य उस पर काम नहीं कर पा रहे हैं। यात्रा बिल नहीं भरने से परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही कहा कि अधिकांश सदस्यों के वेतन सही फिक्स न होने से सेवा के दौरान लिपिकीय त्रुटि के कारण वेतन कटौती हो रही है। इस पर नाराजगी जाहिर की गई। गोल्डन कार्ड योजना में समय से भुगतान किए जाने और ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए जिला स्तर पर एक हेल्प डेस्क बनाने की मांग की गई। इस समस्या पर समिति पदाधिकारी मुख्य सचिव और डीजीपी से मिलेंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष पुष्पक ज्योति (रिटायर आईजी), पूर्व अध्यक्ष जीसी पंत, पीपीएस संगठन के अध्यक्ष जगदीश सिंह भंडारी, बीबीडी जुयाल, जगदीश चंद्र आर्य, श्रीधर बडोला, जीपी नैनवाल, प्रेमलाल शाह व डीपी जुयाल शामिल रहे।

Parvatanchal