दुखद: पति के साथ बाइक पर जा रही थी बाजार, दुर्घटना में हो गई दर्दनाक मौत

दुखद: पति के साथ बाइक पर जा रही थी बाजार, दुर्घटना में हो गई दर्दनाक मौत
Spread the love

 

रामनगर। पति के साथ बाइक में घर से बाजार आ रही महिला की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर जा गिरी। सड़क पर गिरने से महिला के सिर पर गंभीर चोटें आ गईं और उसकी मौत हो गई। यह दुर्घटना  रामनगर के मुख्य चौराहे लखनपुर के पास हुई। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हादसे के संबंध में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के मोहल्ला भरतपुरी निवासी चंद्रपाल सिंह अपनी पत्नी ओमवती के साथ घर से बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर आ रहे थे। इसी बीच रामनगर के लखनपुर चौराहा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal