उत्साह: बाल फूल्यारियों ने डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के संग मनाया फूलदेई पर्व

उत्साह: बाल फूल्यारियों ने डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के संग मनाया फूलदेई पर्व
Spread the love

 

उत्तरकाशी।  चैत्र संक्रांत से शुरू हुए पौराणिक फूलदई पर्व को जिला मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के छठे दिन विश्वनाथ सेवा मंडली के बाल फूल्यारियों ने जिलाधिकारी आवास पर पहुंचकर देहली पर चावल व फूल अर्पित किए और सुख समृद्धि की कामना की। मंगलवार को विश्वनाथ सेवा मंडली के बाल फूल्यारि काशी विश्वनाथ के मंहत संग जिलाधिकारी आवास पहुंचे। जहां सभी सदस्यों ने जिलाधिकारी संग फूलदेई का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट एवं उनके परिवारजनों द्वारा सभी बाल फूल्यारियों का स्वागत कर सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनको उपहार भेंट किया।

Parvatanchal