हादसा: यहां आमने-सामने भिड़ गईं दो बाइकें, एक बाइक सवार की मौके पर मौत, दूसरा घायल

हादसा: यहां आमने-सामने भिड़ गईं दो बाइकें, एक बाइक सवार की मौके पर मौत, दूसरा घायल
Spread the love

 

काशीपुर।   आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार देर रात को सूत मिल के पास दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक बाइक सवार सचिन पाल पुत्र रामस्वरूप निवासी बन्नाखेड़ा, बाजपुर की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार मिथुन निवासी जसपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉ. एमपी सिंह ने घायल को काशीपुर रेफर कर दिया। मिथुन सूत मिल में काम करता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Parvatanchal