जनहित: 1.13 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य, विधायक अनुपमा रावत ने किया शुभारंभ

जनहित: 1.13 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य, विधायक अनुपमा रावत ने किया शुभारंभ
Spread the love

 

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांवों में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने 1.13 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसमें सड़क, नाली, पुलिया आदि का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। विधायक रावत ने बताया कि गांव टिक्कमपुर, जसोद्दरपुर, भुवापुर, भोगपुर, धनपुरा, एककड कलां, एककड खुर्द, इब्राहिमपुर में कार्य कराए जा रहे है। इस मौके पर आबिद हसन, नूरहसन मुखिया, जातिराम, साधुराम चौहान, सतीश, आजम प्रधान, इमरान मियां, देशराज, सेहरुबान, सचिन सैनी, लियाकत, योगेंद्र, सलीम, शेषराज, इरशाद अली, रियासत आदि मौजूद रहे।

Parvatanchal