जनहित: दो करोड़ से सुधरेगी सेलाकुई की दो सड़कों की दशा, विधायक पुंडीर ने किया सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ

जनहित: दो करोड़ से सुधरेगी सेलाकुई की दो सड़कों की दशा, विधायक पुंडीर ने किया सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ
Spread the love

 

विकासनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर सेलाकुई में शहीद सत्येंद्र चौहान मार्ग और भद्रकाली मार्ग का सुधारीकरण कार्य विधायक सहदेव पुंडीर ने पूजा अर्चना कर शुरू कराया। मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। विधायक ने कहा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह शुभ कार्य किया गया है, जिसका निश्चित रूप से जनता को लाभ मिलेगा। 3.5 किलोमीटर लंबे शहीद सत्येंद्र चौहान मार्ग का नवीनीकरण कार्य लगभग 82 लाख की लागत से पूर्ण किया जाएगा। जबकि 7.8 किमी लंबे भद्रकाली मार्ग का सुधारीकरण कार्य 1.24 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। दोनों मार्गों का सुधारीकरण होने पर करीबत पांच हजार की जनता को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। बताया कि भ्रदकाली मार्ग का कुछ हिस्सा आरक्षित वन क्षेत्र में आने के कारण सुधारीकरण के लिए अनापत्ति मिलने में देरी हुई, लेकिन अब निर्धारित समय पर मार्ग का सुधारीकरण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही सरकार का कर्तव्य है। कार्य पूर्ण होते ही नगर पंचायत वासियों और आगुंतकों को आवागमन में हो रही समस्या से निजात मिलेगी। बताया कि अभी आधा दर्जन मार्गों को वन विभाग की अनापत्ति मिलनी है। इन मार्गों के सुधारीकरण का कार्य भी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पूर्व शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान अनिल नौटियाल, जिला अध्यक्ष मीता सिंह, नरगिस कश्यप, मनोज पंवार, नवीन रावत, शूरवीर चौहान, भगत सिंह राठौर, प्रमोद सिंह, वीरता गुरुंग, विनोद पाल आदि मौजूद रहे।

Parvatanchal