हादसा: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

हादसा: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Spread the love

 

हरिद्वार। स्कूटर पर सवार होकर देहरादून से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। स्कूटर चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर के मोहल्ला मैदानियान निवासी सोनू मॉड्यूलर किचन बनाने का काम करता था। उसके साथ अहबाबनगर निवासी फरमान भी काम करता था। शनिवार की रात दोनों स्कूटर पर सवार होकर देहरादून से घर लौट रहे थे। हरिद्वार में रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में पहुंचते ही हाईवे पर दोनों हादसे का शिकार हो गए। उधर से गुजर रहे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने नीचे उतर कर देखा तो दोनों युवक सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े हुए थे।

Parvatanchal