शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: सोमवार, 04 मार्च 2024

मेष:
पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधित उचित रिश्ता आने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। प्रॉपर्टी में भी निवेश की योजना बनेगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान निकालें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान रखें, अन्यथा उधार लेने की नौबत आ सकती है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी डील होने की संभावना है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखें। गुस्से में आकर गलत कदम न उठाएं। प्राइवेट नौकरी में काम का दबाव रहेगा। घर परिवार को प्राथमिकता देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी समय व्यतीत करने के अवसर बनेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। नियमित रूप से उनकी जांच कराएं तथा इलाज लें।
वृष:
राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा आप एक विशेष मुकाम हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। ध्यान रखें कि पिता या पिता समान व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की अपमानित स्थिति उत्पन्न ना हो। कभी-कभी किसी विषय पर ही गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने विशेष लक्ष्य से भटका सकती है। शिक्षा संस्थान व बच्चों से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। मेहनत ज्यादा रहेगी। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। अपनी योजनाएं सीक्रेट रखें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यूरिन इनफेक्शन जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
मिथुन:
पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का भी अवसर मिलेगा। घर की सुख-सुविधा व रखरखाव पर खर्च करके प्रसन्नता ही महसूस होगी। आपका कोई सपना साकार हो सकता है। वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान की अवहेलना ना करें। फिलहाल किसी भी यात्रा को टालने का प्रयास करें। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि आपके अपने लोग ही आपको धोखा भी दे सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखने की जरूरत है। आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति द्वारा कार्यों को शानदार तरीके से पूरा करेंगे। किसी भी तरह की डील करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य लें। ऑफिस में अपने कामकाज को लेकर ज्यादा गंभीर रहें। आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती है। परिवार जनों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थितियां बनेंगी, परंतु ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकलें। समय रहते सुलझाने का प्रयास करें। मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या बढ़ सकती है। फिजियो थेरेपी और व्यायाम द्वारा काफी हद तक परेशानी कम हो सकती है।
कर्क:
सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी मीटिंग में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा आप के द्वारा रखे गए पक्ष को सराहना मिलेगी। किसी नई जानकारी को सीखने में भी समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहें। आपके कुछ नजदीकी मित्र अथवा संबंधी ही आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस समय किसी भी तरह का निवेश करना उचित नहीं है। सही समय का इंतजार करें। कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से व्यावसायिक गतिविधियों में अनुकूलता आएगी और नई उपलब्धियां मिलेंगी और इनकम सोर्स भी बढ़ेंगे। नौकरी सेवारत व्यक्ति अपनी योग्यता और परिश्रम द्वारा कंपनी को फायदा देंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और हास-परिहास के लिए भी समय निकाल लेंगे तथा घर का माहौल सुखद बना रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से की गई लापरवाही से इंफेक्शन अथवा मौसम जनित कोई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए सावधान रहने की भी जरूरत है।
सिंह:
सकारात्मक क्रियाकलापों में व्यस्त रहने से तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या का समाधान करने में आपका योगदान रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपने आत्मविश्वास से अनुकूल बना लेंगे। दूसरों की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों को ना टाले। सबको खुश रखने के प्रयास में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करें। अच्छा साहित्य पढ़े और अच्छे लोगों के संपर्क में रहें। अपने कारोबार संबंधी पार्टियों और संपर्कों को और अधिक विस्तृत करें। यह आपकी कार्यप्रणाली और व्यवसाय के लिए सकारात्मक रहेंगे। दूसरों की सलाह पर भी ध्यान दें, इससे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती हैं। नौकरी में कुछ दिक्कतें रहेंगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। पेट संबंधी कोई दिक्कत उत्पन्न होने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और तले-भुने भोजन के सेवन से परहेज रखें।
कन्या:
परिवार में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आज आपकी मध्यस्थता से हल होंगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह का अनुसरण करना आपके लिए हितकारी रहेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से सुकून और राहत महसूस करेंगे। कोई छोटी सी बात भी बहुत बड़े विवाद का कारण बन सकती है। समस्या आने पर किसी नजदीकी मित्र से विचार विमर्श अवश्य करें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। स्वभाव में थोड़ा लचीलापन बनाकर रखना जरूरी है। जिद और गुस्से में परिस्थितियां बिगड़ भी जाती हैं। व्यावसायिक कार्य कर्मचारियों और सहयोगियों की मदद से कार्य सुचारु रुप से चलते रहेंगे। व्यवसाय में ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें। इस समय व्यापार से संबंधित अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की भी जरूरत है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी, जिससे पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़-भाड़ में जाने से बचें। वर्तमान वातावरण की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है।
तुला:
अपनी समस्याओं को किसी पारिवारिक सदस्य अथवा नजदीकी मित्र से जरूर शेयर करें। आपको उचित समाधान मिलेगा और इस वजह से आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी। किसी भी प्रकार के आवागमन को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में ही अपना ध्यान दें। तथा छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में वैमनस्य ना आने दे। कार्यस्थल पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनी रहेगी। मीडिया अथवा ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा आपको व्यवसाय संबंधी नई-नई जानकारियां हासिल होगी। किसी ऑर्डर निरस्त होने पर तनाव लेने की बजाय अपनी कमियों को सुधारने का प्रयास करें। आपके प्रयासों से घर-परिवार में सुखद तालमेल बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे। गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ेंगी। असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है।
वृश्चिक:
व्यस्ततम समय रहेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। नए वाहन की खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। किसी पर विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें। साथ ही शॉपिंग आदि करते समय अत्यधिक खर्चा हो सकता है। दोस्तों के साथ ज्यादा मेलजोल रखना और घूमना-फिरना समय की बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं होगा। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। कोई इंक्वायरी हो सकती है और इसका दुष्प्रभाव आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। किसी अजनबी से डील फाइनल करते समय कागजी काम में लापरवाही न करें। पति-पत्नी के बीच प्रेम माधुर्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। इस समय एलर्जी की वजह से गला खराब और खांसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए उचित रहेगा।
धनु:
आज किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास और मनोबल के समक्ष आपके विरोधी टिक नहीं पाएंगे। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वसूल करने के लिए अनुकूल समय है, इसलिए प्रयासरत रहें। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आपका कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है तथा योजनाएं व प्लानिंग भी बीच में रह जाएंगी। इस समय कहीं भी निवेश करना हानिकारक रह सकता है। प्रभावशाली व्यावसायिक लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जिससे व्यवसाय संबंधी बेहतर जानकारियां भी हासिल होंगी। आर्थिक मामलों में आपका निवेश उचित रहेगा। परंतु किसी भी कागज अथवा दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। परिवार के साथ किसी समारोह अथवा डिनर आदि पर जाने का अवसर बनेगा तथा आपसी मेल मिलाप तथा साथ में समय व्यतीत करना सबको खुशी देगा। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज लेना जरूरी है। साथ ही व्यवस्थित दिनचर्या भी रखें।
मकर:
पारिवारिक सदस्यों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में मस्ती भरा दिन व्यतीत होगा। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी और बहुत अधिक शांति और हल्का महसूस करेंगे। आपका अधिकारपूर्ण भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा। अपनी खास तथा महत्वपूर्ण वस्तुओं को सहेजकर रखें। बच्चों पर ज्यादा अनुशासन ना लगाएं। किसी मित्र से छोटी सी बात पर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। ज्यादा क्रोध करने से बचें। कुछ समय एकांत और आत्म मनन में भी जरूर व्यतीत करें। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से आज कार्य क्षेत्र में अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सपोर्ट मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है, इसलिए अपने काम को नियत समय पर ही पूरा करने का प्रयास करें। परिवार तथा बच्चों की सुख-सुविधाओं और जरूरतों का ध्यान रखना आपका प्रयास रहेगा। इससे परिवार में आपकी रिस्पेक्ट और अधिक बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सिर्फ गैस और बदहजमी होने वाली चीजों का सेवन ना करें।
कुंभ:
अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त होना आपको सफलता देगा। संतान की विदेश जाने संबंधी कार्यवाही शुरू हो जाएगी। कुछ नजदीकी अथवा दूरदराज के यात्राएं होने के योग भी बन रहे हैं, जो कि लाभदायक साबित होंगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन तथा परिवार पर ना होने दें। संतान पक्ष की परेशानियों का समाधान करने में भी आपका सहयोग आवश्यक है। किसी भी विपरीत परिस्थिति को गुस्से व क्रोध की अपेक्षा धैर्य और संयम से संभालने का प्रयास करें। फैक्ट्री, इंडस्ट्री से जुड़े बिजनेस में कुछ नया काम शुरू होने की संभावना है। अपना पूरा ध्यान बिजनेस पर रखें। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। अनजान लोगों के साथ किसी भी प्रकार का व्यापारिक अनुबंध ना करें। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ मेल मिलाप प्रसन्नता देगा। प्रेम संबंध बदनामी का कारण भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। व्यायाम, योगा आदि करना आपको ऊर्जावान रखेगा।
मीन:
व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी भी कार्य को सहज तरीके से करने का प्रयास करें, आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे। घर में किसी नए मेहमान की किलकारी संबंधी सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अनावश्यक खर्चे परेशान करेंगे। इसलिए संतुलन बनाकर रखें। छोटी से छोटी बात भी बहुत बड़े विवाद का कारण बनेगी। इसलिए व्यर्थ की बातों में ध्यान ना दें तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। इस समय कोई भी भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली पर योजना बनाना उचित नहीं है। सरकारी नौकरी पेशा लोगों पर कार्यभार आज कुछ हल्का रहने से राहत मिलेगी। इस समय पति-पत्नी आपस में उचित सामंजस्य बनाकर रखें तथा किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे। बदलते मौसम की वजह से खांसी, कफ आदि रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें, राहत मिलेगी।

