शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: रविवार, 03 मार्च 2024

मेष:
योजना बनाकर अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें। इससे आपके काम पूरे होंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रही शिकायतें दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज ना करें। सामाजिक गतिविधियों में भी उपस्थिति रखना जरूरी है। अपने गुस्से और ईगो जैसे स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है। व्यावसायिक कार्यों में सुधार आएगा और स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। इस बेहतरीन ग्रह स्थिति का भरपूर उपयोग करें। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए कारोबार में आज बेहतरीन मुनाफा होने वाला है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान की भावना रखना जरूरी है। वायरल बुखार और बदन दर्द की शिकायत रहेगी। इस समय उचित इलाज तथा भरपूर आराम लेना जरूरी है।

 

वृष:
आज आपकी सकारात्मक सोच जैसे कि भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए शुभदाई रहेगा। क्योंकि कर्म करने से भाग्य को अपने आप बल मिलेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में भी जाने का अवसर प्राप्त होगा। किसी मित्र या नजदीकी रिश्तेदार की वजह से आपको पैसे की हानि हो सकती है। बेहतर होगा कि धन संबंधी कोई उधारी वाला लेनदेन ना करें। विद्यार्थी सोचने समझने में बहुत अधिक समय लगाने से हाथ में आई उपलब्धियां खो सकते हैं। पब्लिक डीलिंग, मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय आज फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी ऑफिस से संबंधित कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित और मर्यादित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट से संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत होने से अपने खान-पान को संयमित रखें।

 

मिथुन:
कोई फंसी हुई या उधार दी हुई पेमेंट की वसूली के लिए अनुकूल समय है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह तथा मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें, निश्चित ही आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे। किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात होने से मन रोमांचित रहेगा। सामाजिक कार्य में किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी ना करें, आपकी बदनामी हो सकती है। वाहन खराब होने से बड़ा खर्चा आएगा। अगर उधार अथवा लोन लेने की योजना है, तो अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें, क्योंकि वापसी करना मुश्किल हो जाएगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सभी निर्णय स्वयं ही लेने का प्रयास करें। दूसरों की सलाह गलत भी हो सकती है। काफी समय से अटके हुए कार्य पूर्ण करने का उचित समय है। अपने व्यवसाय में नया प्रयोग करना लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति के आसार हैं। पारिवारिक सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को अपने संबंध उचित बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। बदलते मौसम का सकारात्मक तरीके से लुफ्त उठाएं। अपनी दिनचर्या और खानपान को संयमित रखें।

 

कर्क:
अपनी कार्य करने की प्रणाली में जो आपने परिवर्तन किया है, इससे निश्चित ही लाभदायक नतीजे प्राप्त होंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह व मार्गदर्शन पर भी अवश्य अमल करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रहेंगे। भाइयों तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध को मजबूत बनाकर रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना तनावपूर्ण रहेगा। रुपए-पैसे संबंधी लेन देन के मामलों में सावधानी बरतें। कारोबारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी। कमीशन, परामर्श आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति भी प्राप्त हो सकती है। नौकरी में किसी खास उपलब्धि की उचित संभावनाएं हैं। घर तथा व्यवसाय में संतुलन बनाकर रखने से सुखद माहौल रहेगा। युवाओं को डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे। अत्यधिक दिमागी कार्य की वजह से सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा देर तक आंखों पर जोर ना दें।

 

सिंह:
आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी तथा पुरानी स्मृतियां भी ताजा होंगी। घर अथवा व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन की योजनाएं बन रही हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल है। आज सोच-विचार तथा आत्म निरीक्षण करने का समय है। दिखावे के लिए बिना सोचे-समझे ज्यादा फिजूलखर्ची ना करें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें, समझदारी और शांति से काम लें। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकालें। आय की स्थिति कुछ मध्यम रहेगी। साथ ही कारोबारी गतिविधियों में कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेंगी। यह स्थिति अस्थाई है, शीघ्र ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। नौकरी से संबंधित कामों में स्थिरता आएगी और अपना टारगेट हासिल करने में किसी अधिकारी का सहयोग लें। घर में सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। परिवार जनों को कुछ तोहफा देना भी सबको खुशी प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। अपनी स्वास्थ्य संबंधी नियमित जांच करवाएं तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

 

कन्या:
ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। आपका कोई विशेष कार्य संपन्न होगा, सिर्फ अपनी योग्यता और प्रतिभा पर विश्वास बनाए रखें। कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, परंतु किसी पारिवारिक वरिष्ठ सदस्य द्वारा आपको उचित सलाह भी मिल जाएगी। किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में घबराने की बजाए समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अनजान लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। किसी पड़ोसी के साथ छोटे से मुद्दे पर कुछ वाद-विवाद की भी स्थिति की आशंका है। शांति पूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाना बेहतर होगा। आज कार्य स्थल पर ही ध्यान केंद्रित करें। मार्केटिंग अथवा बाहरी गतिविधियों स्थगित रखना उचित रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इससे घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। थकान की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव महसूस होगा। सहज और संयमित व्यवहार रखें।

 

तुला:
बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराएगा और आप अपनी कई समस्याओं का समाधान आसानी से निकाल भी लेंगे। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर पूर्ण फोकस रहेगा। कोई भी व्यक्तिगत समस्या आने पर अपने मनोभावों पर काबू रखें तथा शांति से विचार और मनन करें। दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति भी बन सकती है। अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उलझ सकता है। फाइनेंस संबंधी कार्यों में कुछ ना कुछ परेशानियां रहेंगी, जिस वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय ग्लैमर और महिलाओं से संबंधित वस्तुओं से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद रहेंगे। अपने व्यवसाय का एडवरटाइजमेंट करने से फायदा होगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ मौज मस्ती में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंग में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी। हल्के-फुल्के मनोरंजक कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।

 

वृश्चिक:
ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। युवा वर्ग के अपने भविष्य को लेकर सजग रहें, आपका कोई सपना साकार होने वाला है। दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता भी आ सकती है। आज कहीं भी पैसे के लेनदेन की बात ना करें, आपका पैसा फंस सकता है। युवाओं को किसी इंटरव्यू वगैरह में सफलता ना मिलने से निराशा की स्थिति रहेगी। परंतु अपने अंदर नकारात्मक विचार ना पनपने दें। व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार की वजह से अस्त व्यस्त दिनचर्या रहेगी। अपने सहयोगियों तथा स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें, वरना आप फंस सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी प्रपोजल आ सकता है। और यह फायदेमंद भी रहेगा। किसी भी समस्या के समाधान में परिवारजनों तथा जीवनसाथी की सलाह से आपको अवश्य ही उचित समाधान मिलेगा, तथा आपसी संबंध भी मधुर बनेंगे। असंतुलित दिनचर्या की वजह से गैस व कब्ज के कारण सुस्ती रहेगी और शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। हल्का तथा सुपाच्य खानपान रखें।

 

धनु:
आज कोई असंभव कार्य बन सकता है। कोशिश करते रहें। मीडिया अथवा फोन के माध्यम से भी कोई खास जानकारी मिलेगी, जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होगी। अध्यात्म तथा धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से आपके खुद के कार्यों में व्यवधान आएंगे। दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर ना लादें। इस समय वाकपटुता तथा चतुराई से काम लेने की जरूरत है। मन में कुछ दुविधा की स्थिति भी रहेगी। कुछ दिक्कतें आएंगी लेकिन अपनी कोशिशों से आप चीजों को सुधार लेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए समय थोड़ा कष्टदायक लग रहा है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आप उन्हें पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। ध्यान रखे कि प्रेम प्रसंग आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं। बदलते वातावरण की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी समस्या रह सकती हैं। अपना उचित बचाव करें।

 

मकर:
पारिवारिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। समाज व रिश्तेदारों में आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व व सरल स्वभाव की वजह से मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपका काम है। घर के किसी बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। साथ ही किसी अशुभ समाचार के भी मिलने से मन उदास रहेगा। इस समय अपना मनोबल मजबूत रखें, वरना आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती हैं। व्यवसायिक मामलों में अपने ही निर्णयों को प्राथमिकता दें। तथा कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी अपनी पैनी नजर रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में चल रही राजनीति से परेशान रहेंगे। तथा उच्चाधिकारियों का भी दबाव बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सुकून और शांति रहेगी। अविवाहित लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कफ, कोल्ड रहेगा। ठंडी तासीर की चीजों से परहेज करें। बदलते मौसम का प्रभाव भी आपके स्वास्थ्य को नरम रखेगा।

 

कुंभ:
इस समय उत्तम ग्रह स्थितियां बनी हुई है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी तथा किसी नजदीकी संबंधी के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मबल में कमी ला सकते हैं। परंतु दूसरों की बातों में ना ध्यान देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। परिजनों के सहयोग द्वारा भी आपके कार्यभार में सहायता मिलेगी। आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें, क्योंकि इस समय आपका कार्य क्षेत्र में उपस्थित रहना ज्यादा जरूरी होगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंध में मर्यादित और आनंदित रहेंगे। तनाव की वजह से मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस होगी। कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत करने से तनाव से राहत मिलेगी।

 

मीन:
राजनीतिक तथा सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। यह संपर्क फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उचित संभावना है। उचित समय में किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित मिलते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी और उन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा, जिस वजह से आर्थिक स्थिति भी कुछ गड़बड़ा सकती है। पारिवारिक मामलों को व्यक्तिगत ना करें, वरना कोई इसका फायदा उठा सकता है और बैठे-बिठाए आप मुसीबत में भी आ जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई बड़ी डील हो सकती है। कुछ नए व्यावसायिक संपर्क बनेंगे, जो कि आपके व्यवसाय के लिए बहुत लाभदायक भी साबित होंगे। वर्तमान व्यावसायिक मामलों में थोड़ा अलर्ट रहना जरूरी है। कुछ विरोधी आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं। घर में किसी वजह से तनाव की स्थिति रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। गिरने से चोट लगने जैसी भी आशंका बन रही है।

Parvatanchal