हताशा: देर होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया छात्र, मौत को लगा लिया गले
रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आए छात्र का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया छात्र देर होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया था। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। बहरहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ग्राम नियामू चरथावल निवासी (18 वर्षीय) गुरमीत इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हद्दीपुर गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में आया था। बहुत अधिक लेट होने के कारण वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया और उसकी परीक्षा छूट गई। इसके बाद गुरमीत परीक्षा केंद्र से अपने घर वापस नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह रांगढ़वाला गांव स्थित बिजली घर के पास स्थित जंगल क्षेत्र में गुरमीत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

