शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: सोमवार, 26 फरवरी 2024

मेष:
महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है, आलस्य और लापरवाही छोड़कर अपने कामों पर फोकस करें। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में सफलता मिलने के योग हैं। कोई भी छोटा-बड़ा निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन अथवा सहयोग जरूर लें। अपने बढ़े हुए खर्चों पर कटौती करना नितांत आवश्यक है। थोड़ी सी सावधानी आपको सफलता देगी। मामा पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में आपका वर्चस्व रहेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील होने की उम्मीद है। ऑफिस में किसी सीनियर ऑफिसर की मदद से आपकी तरक्की भी संभव है। इसलिए अपने कार्यों के प्रति फोकस रहें। वैवाहिक संबंध ठीक रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों तथा मीडिया से संबंधित गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें। शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। इस समय अपने शरीर को उचित आराम देने की जरूरत है।

 

वृष:
पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है, तो उसका हल होने की उचित संभावना है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह पर जरूर अमल करें, आपको कोई उचित सलाह मिल सकती है। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान ढूंढो। भावनाओं में बहकर अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी से भी शेयर ना करें, अन्यथा कोई आपकी बातों का नाजायज फायदा भी उठा सकता है। कुछ समय बच्चों के लिए भी निकालना जरूरी है। व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार तथा मूल्यांकन करने की जरूरत है। इस समय किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें, आपके साथ कोई धोखा या छल हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को बेहतर अंजाम देंगे। किसी नन्हें मेहमान के आगमन संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें तथा स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

 

मिथुन:
प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य बन सकता है। आप अपने अथक प्रयासों और मेहनत से रुके हुए कार्यों को पूर्ण कर लेंगे, लेकिन अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा का जरूर ध्यान रखें। किसी बच्चे की प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी पड़ोसी अथवा बाहरी व्यक्ति के साथ नोकझोंक होने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप करने से बचें। विवादित मामलों को गुस्से की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना उचित रहेगा। व्यवसाय का प्रचार प्रसार और अधिक करने से संपर्क विस्तृत होंगे। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधान रहें। कोई आपको धोखा दे सकता है। इस समय महिलाओं की वस्तुओं से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग में फायदा होगा। घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स संबंधों से दूर रहें तथा परिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें। गिरने या वाहन द्वारा कोई चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधानी बरतें।

 

कर्क:
मेहमानों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। उपहारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। बजट बिगड़ सकता है परंतु फिर भी पारिवारिक खुशी के आगे यह दिक्कत नगण्य रहेंगी। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचें तथा घरेलू खर्च का संतुलित बजट बनाना भी अति आवश्यक है। कोर्ट केस संबंधी मामलों में कुछ अड़चनें आएंगी। इसलिए इस तरह के काम आज स्थगित ही रखें, तो बेहतर है। कारोबार में इस समय ज्यादा मेहनत और परिश्रम की आवश्यकता है। कार्य विस्तार संबंधी किसी भी योजना को कार्य रूप में परिणत करने से पहले अच्छी तरह विचार अवश्य करें। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी अनजान इंसान से व्यवहार करते समय सावधानी रखें। पारिवारिक वातावरण में आपसी तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना अति आवश्यक है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना आवश्यक है। अपनी दिनचर्या एकदम सुव्यवस्थित रखें।

 

सिंह:
परिवार और फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अपने मन मुताबिक रुचि पूर्ण कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत होगा। साथ ही किसी योजना के क्रियान्वित होने से मन में खुशी और सुकून रहेगा। संतुलित व्यवहार रखें। बच्चों को आपका सहयोग और सानिध्य मिलने से उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। आपका कोई सामान खो सकता है या चोरी हो सकता है। अपनी चीजों की स्वयं देखभाल करें।
व्यावसायिक गतिविधियों पर निवेश करने के अभी समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। कस्टमर के साथ बातचीत करते समय अपनी मानसिक स्थिति को नियंत्रित रखें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। मित्रों के साथ मेल मुलाकात हार्दिक खुशी देगी। खांसी, जुकाम जैसी हल्की परेशानी को भी गंभीरता से लें और अपना उचित इलाज करवाएं।

 

कन्या:
सुख समृद्धि से संबंधित गतिविधियां होंगी। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। इस समय आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से शांति मिलेगी। स्वभाव में सहजता बनाकर रखें तथा आत्म मनन और चिंतन में भी कुछ समय जरूर दें। कभी-कभी व्यवहार में चिड़चिड़ापन और गुस्सा आ जाना आपको आपके लक्ष्य से भटका सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। व्यवसाय संबंधित कोई भी काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। कोई भी फैसला लेते वक्त असमंजस की स्थिति बन सकती है। युवाओं को कहीं नौकरी संबंधी विभागीय परीक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर का वातावरण पुनः सुखद और मधुर हो जाएगा। अत्यधिक भागा-दौड़ी की वजह से पैरों में दर्द और चोट जैसी समस्या रहेगी। थोड़ा सावधान रहें और उचित आराम लें।

 

तुला:
पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में कुछ सुधार महसूस होगा। इससे आप अपने अंदर सकारात्मक और अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। ध्यान रखें कि भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान ना करें। कार्यक्षेत्र में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है, इससे सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। ऑफिस के माहौल में कुछ प्रतिकूलता की स्थिति रह सकती है। परिवार जनों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। घर में खुशी और सुकून भरा माहौल बना रहेगा। पॉल्यूशन आदि में जाने से परहेज करें। गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम की स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

 

वृश्चिक:
जमीन-जायदाद संबंधी कोई मामला रुका है, तो वो पूरा होने की संभावना है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा। उधार दिया हुआ या कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। निवेश करने के लिए समय अति अनुकूल है। संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है, परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाना उचित रहेगा। गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। साथ काम करने वालों की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऑफिस में भी व्यर्थ की गतिविधियों की बजाए अपने काम पर ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। खांसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत महसूस हो सकती है। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।

 

धनु:
उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपने मन मुताबिक कार्यों में समय व्यतीत करने से आप प्रफुल्लित महसूस करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा मिलने की उचित संभावना है। किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। व्यर्थ की गतिविधियों में आपका बहुत अधिक अपव्यय हो सकता है। बजट का ध्यान रखें तथा इस समय किसी प्रकार की उधारी भी ना करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इस वक्त किसी भी तरह की आवाजाही करना नुकसानदायक रहेगी। आज व्यवसाय में किसी भी नई गतिविधि पर कार्य ना करें तथा वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। सहयोगियों की सलाह पर अमल करना आपके लिए उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ही प्रमोशन संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच खुशनुमा सामंजस्य बना रहेगा तथा घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।

 

मकर:
किसी भी खास तथा बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी करने का अनुकूल समय है। निकट संबंधियों के घर में आगमन से खुशनुमा वातावरण रहेगा। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने निर्णयों को प्राथमिकता दें। कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। फाइनेंस संबंधी कार्यों में लापरवाही की वजह से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाहित जीवन में समस्या आने से तनाव रहेगा। अपने स्वभाव में नरमी और सहजता बनाकर रखें। दूसरों पर ज्यादा अधिकार ना जमाएं। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी। इस समय पब्लिक डीलिंग द्वारा आपको विशेष फायदा होने वाला है। ऑफिस में काम कम होने से सुकून मिलेगा। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी समस्या होने पर इसे लापरवाही में ना लें। व्यवस्थित दिनचर्या रखना जरूरी है।

 

कुंभ:
अपनी योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन तरीके से कार्यप्रणाली व्यवस्थित करें। इससे बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। परंतु चिंता ना करें। किसी निकट संबंधी की समस्या को हल करने में आपका सहयोग उचित रहेगा और संबंधों में मधुरता आएगी। इस वक्त कोई भी रिस्क लेना नुकसानदायक रह सकता है। सहज तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें और कहीं भी व्यर्थ के विवादों में ना उलझें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से व्यस्तता रहेगी, परंतु इन कार्यों को करके आपको खुशी भी मिलेगी। बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने के लिए मनन व चिंतन करें, इससे आपको अवश्य ही कोई मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहयोगियों की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवारजनों तथा जीवन साथी का आपको उचित सहयोग बना रहेगा। मित्रों के साथ उचित वार्तालाप हो सकता है। ज्यादा काम के साथ-साथ अपने आराम के लिए भी जरूर समय निकालें। घर का वातावरण खुशनुमा व सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।

मीन:
ग्रह स्थिति संतोषजनक रहेगी। सुकून पाने के लिए दिनचर्या में भी कुछ परिवर्तन लाएंगे। इससे व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। खास तौर पर महिलाओं को अपनी योग्यता और कार्य क्षमता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। अनजान लोगों के संपर्क में ना आएं। कुछ लोग आपको बरगलाने की भी कोशिश करेंगे। आप अपने कामों में ही व्यस्त रहें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना व्यर्थ जा सकता है। दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में अपने कार्यों को अधूरा ना छोड़ें। व्यवसाय की कार्य प्रणाली में बदलाव आएगा। कुछ नया करने का आपका प्रयास कुछ हद तक सफल रहेगा। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें तथा खुद पर ज्यादा ध्यान दें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय आज फायदे में रहेंगे। पति-पत्नी आपसी संबंधों में गलतफहमी ना आने दें तथा दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर रखें। अत्यधिक थकान की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द महसूस होगा। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

Parvatanchal