शातिर: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठग लिए ढाई लाख रुपए, की, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

शातिर: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठग लिए ढाई लाख रुपए, की, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

 

काशीपुर। एक युवक ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला जुलाहान निवासी मोहम्मद आकिब पुत्र मोहम्मद आसिफ ने कहा कि उसे और उसके रिश्तेदार को रायपुर गांव निवासी शहजाद आलम ने ढाई लाख रुपये लेकर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। उसने 70 हजार रुपये नगद और 1.80 लाख रुपये ड्रॉफ्ट व बैंक अकाउंट के माध्यम से दिए। चार-पांच माह तक नौकरी नहीं लगने पर उसने 3 दिसंबर को एक शिकायती पत्र नादेही पुलिस चौकी को दिया। उस समय क्षेत्र के कुछ संभ्रांत लोगों ने आपस में समझौता करा दिया था। आरोपी और उसके पिता ने तीन किस्तों में 10 जनवरी 2024 तक उसके रुपये वापस करने का वादा किया था, लेकिन उसने अभी तक रुपये वापस नहीं किए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal