दहशत: जंगल में चारा लेने गई महिलाओं पर गुलदार का हमला, तीन महिलाएं घायल

दहशत: जंगल में चारा लेने गई महिलाओं पर गुलदार का हमला,  तीन महिलाएं घायल
Spread the love

श्रीनगर। उत्तराखण्ड में गुलदार का आतंक बरकरार है। ताजा घटनाक्रम में गुरुवार को कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव की तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिससे बाद से क्षेत्र में दहशत का माहोल है।
बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं गांव के पास ही जंगल मे घास लेने गई थीं। गुलदार ने महिलाओं को नाखून व दांत मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं, महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया।इसके बाद आस पास के लोगों ने महिलाओं उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सा अधीक्षक अजय विक्रम सिंह ने बताया कि जख्म गहरे हैं, लेकिन तीनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।

Parvatanchal