शिकंजा: पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर नदीम उर्फ बीड़ी, तलाशी में सात लाख की स्मैक बरामद

शिकंजा: पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर नदीम उर्फ बीड़ी, तलाशी में सात लाख की स्मैक बरामद
Spread the love

 

काशीपुर। पुलिस ने 53 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली के फतेहगंज से स्मैक लाकर यहां बेचता था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।कोतवाली में सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि सोमवार शाम बांसफोड़ान चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी और एसआई मनोज जोशी पुलिस टीम के साथ नए ढेला पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को कब्रिस्तान के अंदर से एक युवक मेन रोड की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस को देख वह दौड़ने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम नदीम उर्फ बीड़ी पुत्र रईस निवासी काली बस्ती हजरतनगर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस को बताया कि वह यूपी के फतेहगंज (बरेली) से स्मैक लेकर आता है। एसआई सुनील सुतेड़ी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ काशीपुर व कुंडा थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसमें अधिकांश एनडीपीएस व शस्त्र अधिनियम के हैं।

Parvatanchal