शर्मनाक: अपनों के बीच में भी महफूज़ नहीं बेटियां,14 साल की किशोरी से ननिहाल में दुष्कर्म
रुड़की। क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ननिहाल में रह रही एक नाबालिग लड़की अपने ही रिश्तेदार युवक की हवस का शिकार बन गयी। जानकारी के मुताबिक, रुड़की क्षेत्र के एक व्यक्ति की ससुराल लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। उसकी पत्नी को मानसिक रोग है। इसलिए उसकी 14 साल की बेटी कई वर्षों से ननिहाल में रहती है। गत दिवस उसका छोटा भाई अपनी भतीजी से मिलने उसके ननिहाल पहुंचा था। भतीजी ने उसे जानकारी दी कि ननिहाल के परिवार के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता के चाचा ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

