शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: सोमवार,19 फरवरी 2024

मेषः
अपने लक्ष्य हासिल करने का उचित समय है। पूरे मन से अपने कार्यों के लिए मेहनत करें। आप भावनात्मक रूप से स्वयं को सशक्त महसूस करेंगे। अपनी योग्यता, मेहनत से उचित परिणाम भी हासिल कर लेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित जानकारी अवश्य हासिल करें। अपने बजट से अधिक खर्च करने से आर्थिक स्थिति पर असर होगा। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करें। व्यवसाय में कार्यस्थल पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरी में लक्ष्य पूरा करने का दबाव बना रहेगा। किसी सीनियर की मदद लें। परिवार में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे।
वृषः
रिश्तों में मान-सम्मान बना रहेगा। बच्चों के लिए आप श्रेष्ठ अभिभावक साबित होंगे। अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर सोच-विचार करने से आप सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। भावनाओं में आकर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। वर्ना आप अपना नुकसान कर सकते हैं। किसी की मदद करने के साथ-साथ अपनी स्थिति का भी ध्यान रखें। थोड़ा व्यावहारिक होना जरूरी है। नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से अपने व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास करें। आपको फायदा होगा। इस समय एडवर्टाइजमेंट पर ध्यान देना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों का अपने ऑफिस में वर्चस्व बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां न होने दें। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
मिथुनः
ग्रह स्थिति अनुकूल है। खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत उत्तम समय है। परिस्थितियों का सामना करने की हिम्मत बनी रहेगी। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने विचारों का अवलोकन करते रहें। कुछ संबंधियों के लिए नकारात्मक विचार आ सकते हैं। संबंध खराब होने से बचाएं। व्यवसाय में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा न लगाएं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धी आपके लिए मुश्किलें खड़ी करने का प्रयास करेंगे। आप अपनी सूझबूझ से समस्याओं का निवारण भी कर लेंगे। जीवनसाथी और मित्र आपकी परेशानी समझेंगे और उचित सहयोग भी देंगे। अचानक ही किसी निकट संबंधी के आगमन से वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। थकान की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए आराम और आहार लेना जरूरी है।
कर्कः
आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा, कई अवसर सुलभ होंगे। कुछ नया सीखने में समय व्यतीत होगा। यही अनुभव आगे जीवन में काम आएगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ध्यान रखें लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। किसी कार्यक्रम में अपमान भी हो सकता है। बड़बोलेपन से परहेज करें। कारोबार में पुरानी पार्टियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें। काम की क्वालिटी में सुधार होने से आपको अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। नौकरी में किसी ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पति-पत्नी में चल रहे मतभेद दूर होंगे। सोशल मीडिया और प्रेम संबंधों से सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। योगा और व्यायाम आपको स्वस्थ रखेंगे।
सिंहः
नजदीकी संबंधियों के आगमन से घर में उत्साह रहेगा। आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। उत्तम परिणाम भी मिलेंगे। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाए अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा करना आपको ज्यादा सफल बनाएगा। आलस की वजह से उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। पुरानी नकारात्मक बातों की वजह से नजदीकी संबंधों में भी दिक्कत आएगी। इसलिए अपने विचारों पर मनन भी करते रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें, जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ कोई समस्या आ सकती है। जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कन्याः
आज अधिकतर काम मन मुताबिक हो जाएंगे। किसी धार्मिक और अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करने से अपनी विचारधारा में बेहतर परिवर्तन महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। किसी नजदीकी व्यक्ति से मनमुटाव की स्थिति बनने की आशंका है। अपना स्वाभिमान बनाए रखें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। इनका कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है। समय-समय पर बच्चों का उचित मार्गदर्शन करते रहने से उनका मनोबल बढ़ेगा। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर ध्यान दें, आपके कार्यों का श्रेय कोई और व्यक्ति ले सकता है। कार्य क्षेत्र में इस समय हर गतिविधि पर नजर रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद डील होने की संभावना है। पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। उचित आराम करें और मेडिटेशन के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
तुलाः
अनुभवी लोगों के सानिध्य में जानकारियां मिलेंगी, जो कि आपके भविष्य के लिए लाभदायक रहेंगी। पिछले कुछ समय से चल रहा कोई पारिवारिक मामला सुलझाने का अनुकूल समय है। कोई उपलब्धि हासिल होगी। अपने खर्चे सीमित रखें। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में जरूर लगाएं। आपकी जिद की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन करना जरूरी है। प्रभावशाली व्यवसायियों से संपर्क बनेंगे, जो कि आपको एक नई दिशा प्रदान करेंगे। बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को कोई उपलब्धि मिलने के योग हैं। पदोन्नति की संभावना है। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। बदलते मौसम की वजह से परेशानी रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
वृश्चिकः
आज कोई कार्य मनचाहे तरीके से हो जाने से आत्मविश्वास महसूस करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। बच्चों को अपना सानिध्य देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समय अनुसार तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें और अपने अहम पर नियंत्रण रखें। इस वजह से आपकी साख खराब हो सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मान-सम्मान बनाए रखें और उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। पैसों से संबंधित लेनदेन को लेकर कोई विवाद हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बन सकता है। पारिवारिक सदस्यों का साथ मिलेगा, सामंजस्य मजबूत होगा। प्रेम प्रसंग में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के लिए आपकी सजगता स्वस्थ रखेगी। नियमित व्यायाम और उचित खानपान आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखेंगे।
धनुः
परिवार और संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करें, आपको सुकून और खुशी मिलेगी। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, आपको नई जानकारियां भी मिलेंगी। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर रखें। कोई काम मनचाहे तरीके से न होने से तनाव रहेगा। अपने नजदीकी मित्रों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। अपने विचारों पर काबू रखें।अनावश्यक खर्च परेशान करेंगे। अनुकूल समय है, इसका सदुपयोग करें। आपको व्यवसाय में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य रुक सकते हैं। ओवरटाइम करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। मित्रों से मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव करें। सुरक्षा संबंधी नियमों का उचित पालन करें।
मकरः
कुछ नई गतिविधियों की योजनाएं बनेंगी। परिवार में चल रही समस्या का निवारण होगा। कुछ समय अपनी रूचि के कार्यों के लिए भी निकालें, इससे सुकून मिलेगा। स्थान परिवर्तन के लिए चल रहे प्रयासों में गति आएगी। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। स्वभाव में परिपक्वता लाना जरूरी है। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए सहनशक्ति भी जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यवसाय में अतिरिक्त आय का कोई साधन बनेगा। सिर्फ कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग अपनी कार्यप्रणाली में कोई बदलाव न करें, सतर्क रहें। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें। पोल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए संयमित दिनचर्या रखें।
कुंभः
ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। आप अपने दायित्व बखूबी निभाएंगे। परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आज किसी राजनीतिक संपर्क से फायदा होगा। समय का सदुपयोग करें। छोटी-मोटी बातों में उलझना उचित नहीं है। व्यवहार में ठहराव लाएं। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से तनाव रहेगा। हिम्मत न हारें और दोबारा प्रयास करें। व्यर्थ की आवाजाही से बचें। व्यवसाय में कुछ न कुछ बाधा आ सकती है। धैर्य से समाधान निकालें। स्टाफ से संबंधी परेशानी रह सकती है। ये समय भविष्य की योजनाओं की नई-नई जानकारियां हासिल करने के लिए अनुकूल है। ऑफिस में किसी क्लाइंट की वजह से समस्याएं आ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। थकान और नकारात्मक विचार से आपकी कार्यक्षमता पर असर होगा। कुछ समय प्रकृति के नजदीक व्यतीत करें, इससे सुकून मिलेगा।
मीनः
ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। कोई लक्ष्य हासिल करने के लिए गतिविधियों में तेजी रखें। घर से संबंधित जिम्मेदारियों को आप गंभीरता से निभाएंगे। फोन या मेल के माध्यम से कोई खास समाचार मिल सकता है। ये ध्यान रखें कि अति आत्मविश्वास की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक खर्चे रहेंगे। युवा वर्ग व्यर्थ घूमने-फिरने में अपना समय नष्ट न करें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के सुझावों पर जरूर ध्यान दें, इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें आज दूर होंगी। किसी नए प्रयोग करने में आपकी रुचि रहेगी। डिपार्टमेंट में कुछ बदलाव होने की संभावना है। घर में एक-दूसरे का सम्मान बनाए रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध सुखद बने रहेंगे। अपनी सामर्थ्य से अधिक काम करने से मांसपेशियों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम और योग से लाभ होगा।

