शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 14 फरवरी 2024

मेष:
संतोषजनक ग्रह स्थिति बनी हुई है। रुका पैसा मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जिससे आप तनावमुक्त रहेंगे। पिछले कुछ समय से जो लोग आपके खिलाफ थे, वही आज आपके पक्ष में भी आएंगे। कभी-कभी मनोनुकूल काम ना बनने से आप असहज हो जाते हैं तथा क्रोध की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी जाते हैं। समय अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव तथा परिपक्वता आना जरूरी है। खर्चा करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। कारोबारी गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित रहेंगी। साथ ही किसी ने काम को शुरू करने संबंधी भी योजनाएं बनेंगी, इसलिए पूरी शिद्दत से कोशिश करते रहें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की या बोनस मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ मनोरंजन तथा शॉपिंग संबंधी योजनाएं बनेंगी तथा घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस होगी।

 

वृष:
कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी खरीद-फरोख्त के लिए प्रयासरत हैं, तो आज का दिन शुभ है। अचानक ही किसी दूरदराज व्यक्ति द्वारा उचित सहयोग मिलेगा और आपकी आर्थिक समस्या भी दूर होगी। कुछ कार्य अधूरे भी रह जाएंगे। जिसकी वजह से तनाव भी रह सकता है। आय के साधनों में कमी रहेगी, परंतु खर्चे की अधिकता की वजह से बजट बिगड़ सकता है। इस समय अपना कॉन्फिडेंस बनाकर रखें। कार्यस्थल में रह कर सभी गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है, इसलिए मार्केटिंग संबंधी कार्य आज स्थगित ही रखें। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा और प्रेम संबंधों के मामले में आप खुश नसीब रहेंगे। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या पुनः उठ सकती है। परंपरागत तरीके से अपना इलाज करें तो उचित रहेगा।

 

मिथुन:
धन लाभ के योग बनेंगे। समय शांति पूर्ण रहेगा। फोन कॉल या ईमेल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी और आपका कोई कार्य बेहतरीन तरीके से संपन्न भी होगा। मित्रों के साथ भी विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श होंगे। घर और काम के बीच तालमेल बनाकर रखने में दिक्कत होगी। व्यर्थ के कार्य में भी बहुत अधिक समय व्यतीत हो जाएगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें, वरना आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकते हैं। किसी संबंधी के साथ बहस में ना पड़ें। इस समय व्यवसाय में फाइनेंस संबंधी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आर्थिक कशमकश रहेगी। किसी राजनैतिक व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आपको कोई बेहतरीन ऑर्डर भी मिल सकता है। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा। घर में खुशहाली भरा माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन होगा। परंतु दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। अहम, गुस्से जैसी आदतों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

 

कर्क:
खास लोगों के बीच किसी नई गतिविधि को लेकर गंभीर चर्चा होगी, जो कि सकारात्मक भी रहेगी। इस समय आप अपने अंदर शुभ ऊर्जा महसूस करेंगे तथा विचारों में बहुत अधिक भावुकता रहेगी। संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। संबंधियों के अचानक आगमन से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। साथ ही किसी बात को लेकर पारिवारिक नाराजगी भी रह सकती है। इसलिए व्यवस्था बनाकर रखना चुनौती रहेगी। काम के साथ-साथ संबंधों को भी मजबूत रखने की जरूरत है। बिजनेस में एक्स्ट्रा इनकम का सोर्स बन सकता है। पार्टनरशिप करने का प्लान बन रहा है तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। सरकारी नौकरी में लोग अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। परिवार जनों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। वर्तमान मौसम की वजह से आलस और सुस्ती जैसी स्थिति रहेगी। व्यायाम, योगा आदि पर भी जरूर ध्यान दें।

 

सिंह:
अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसका उपयोग करें। वर्तमान ग्रह स्थिति आपको अद्भुत शक्ति प्रदान कर रही है। आज कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेंगी, साथ ही इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं। ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपकी देखभाल की जरूरत है। इसलिए उनका भी ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती है। व्यावसायिक स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। साथ ही स्टाफ और कर्मचारियों पर भी कड़ी नजर रखें। हालांकि रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के तरक्की के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परन्तु स्थितियां भी आपको ही संभालनी हैं, इस बात का ध्यान रखें। नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है।

 

कन्या:
कोई राजकीय काम रुका हुआ है, तो आज उसे पूर्ण करने का उचित अवसर है। घरेलू तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने में सक्षम रहेंगी। कहीं निवेश करने के लिए बेहतरीन समय है। नकारात्मक प्रवृत्ति के कुछ लोग आपकी आलोचना और निंदा करेंगे, परंतु चिंता ना करें आपका अहित नहीं होगा। बेहतर होगा कि अपने कार्य में व्यस्त और मस्त रहें। कहीं भी उधार देने से पहले वापसी भी सुनिश्चित करें। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को सीक्रेट रखें। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल-परचेज से संबंधित बिजनेस में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। वर्किंग महिलाएं अपने काम को लेकर कुछ तनावग्रस्त रहेंगी। सरकारी नौकरी में कोई विशेष अथॉरिटी मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत व सावधान रहना जरूरी है। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

 

तुला:
अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा। आपसी वार्तालाप को उत्साह और ताजगी देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ बातचीत के माध्यम से कुछ समस्याओं का हल मिल सकता है। बच्चे अनुशासित तथा मर्यादित व्यवहार रखेंगे। इस वक्त अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत अधिक परिश्रम की जरूरत है। घर पर पैसे संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें, कि इसका असर संबंधों पर ना पड़े। ख्याली पुलाव बनाने में समय व्यर्थ ना करें, बल्कि अपनी योजनाओं को क्रियान्वित भी करें। व्यापारिक कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। कागजात वगैरह की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है। सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के भी गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें। पारिवारिक वातावरण सुव्यवस्थित तथा खुशनुमा रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादित दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु मानसिक तनाव से दूर रहें, इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

 

वृश्चिक:
कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू होने से राहत मिलेगी। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रुचि रहेगी। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य खोना उचित नहीं है। कोई पुरानी समस्या अथवा विवाद दोबारा उठ सकता है। परंतु आपसी वार्तालाप से समाधान भी मिल जाएंगे। किसी भी गैर कानूनी कार्य में दिलचस्पी ना लें। व्यवसाय में कोई रुकी हुई पेमेंट और उचित ऑर्डर मिलने जैसी उत्तम परिस्थितियां बनी हुई हैं। परंतु अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष उजागर ना करें अन्यथा कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। ऑफिशियल फाइलें व्यवस्थित रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका उचित योगदान रहेगा। लापरवाही और तनाव की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। संतुलित आहार लेना जरूरी है।

 

धनु:
 नफा नुकसान की बात ना सोचकर आप अपनी मेहनत पर ध्यान देंगे और ऐसा करने से आपको फायदा ही होगा, क्योंकि कर्म करने से भाग्य को अपने आप बल मिलेगा। किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में भी जाने का अवसर प्राप्त होगा। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है। जिसकी वजह बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होना है। कभी-कभी आपका मनमौजी स्वभाव भी दूसरों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। कारोबारी स्त्रियां विशेषतः अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित रखें, लाभदायक परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। कमीशन संबंधी बिजनेस में अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरी के मामले में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है, फाइनेंस संबंधी कोई गलती हो सकती है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति बनेगी। साथ ही एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध भी परेशानी का कारण बनेंगे। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। खांसी और जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है।

मकर:
बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आप पर बना रहेगा। उनका आदर सत्कार बनाए रखें। संतान की तरफ से भी चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कोई भी कार्य करते समय लापरवाही ना करें। इस समय नुकसान होने की प्रबल स्थिति बन रही है। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। अपने निकट संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता बनाकर रखें। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें, क्योंकि जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कोई टारगेट हासिल हो जाने से प्रमोशन की बेहतरीन संभावना है। परिवारजनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। समय अनुसार अपना चेकअप करवाते रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

 

कुंभ:
प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ काम आपके हक में हो सकता है। रिश्तेदारों के किसी विवाद पूर्व मामले में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की चर्चा भी होगी। ध्यान रखें कि आपका गुस्सा और दूसरों पर बहुत अधिक अधिकार पूर्ण व्यवहार करना आपको अपने नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। बच्चों को अपनी पढ़ाई व करियर को लेकर तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी देखरेख में करवाएं। पति-पत्नी आपसी संबंधों में खटास ना आने दें। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपने वजन को भी कंट्रोल करना आवश्यक है।

 

मीन:
दिन की शुरुआत बहुत ही सुकून दायक रहेगी। अपनी क्षमताओं का भरपूर सदुपयोग करें। सामाजिक संबंधों का दायरा भी विस्तृत होगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आत्मिक सुकून मिलेगा। और तनावमुक्त होकर आप अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। कहीं भी पैसा खर्च करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य करें। वरना फिजूलखर्ची हो सकती है। दिन के दूसरे पक्ष में कोई दुखद समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। संतान की कोई हरकत भी परेशान कर सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ बदलाव होंगे। आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में कर लेंगे। अपनी योजनाओं और काम करने के तरीके किसी के सामने जाहिर न करें। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें। आपके प्रयास पारिवारिक व्यवस्था को सुखद और अनुशासित बनाकर रखेंगे। परंतु प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से दूरियां आ सकती हैं। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। ज्यादा मेहनत और थकान की वजह से कमजोरी आ सकती है।

Parvatanchal