शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शविवार, 10 फरवरी 2024

मेष –
अपने कार्यों को जल्दबाजी की बजाए सही तरीके से पूरा करने से सुगमता रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। अचानक अच्छी खबर मिलने से खुश हो जाएंगे। आपको आर्थिक स्थिति में सुधार के मौके भी मिलेंगे।
नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें तथा अपने कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। व्यर्थ की गतिविधियों और क्रियाकलापों में खर्च करने से घर का बजट बिगड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखना अति आवश्यक है। अपने काम की क्वालिटी बेहतर बनाने की जरूरत है। बिजनेस में कोई भी जरूरी फैसला न लेकर मौजूदा कामों पर ही पूरा ध्यान दें। लापरवाही से ऑर्डर भी कैंसिल भी हो सकते हैं। कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ व्यतीत करने से आपसी सामंजस्य और अधिक बेहतर होगा। मित्रों के साथ भी मेल मुलाकात का दौर रहेगा। जोखिम जैसे कार्यों से दूर रहें। चोट लगने या किसी दुर्घटना होने जैसी स्थिति बन रही है।
वृष –
आज का ग्रह गोचर और वक्त आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। आप आराम तथा परिवार के साथ दिन व्यतीत करने के मूड में रहेंगे। कोई शुभ समाचार मिलेंगा। राजकीय संपर्क भी आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं। आलस की वजह से काम को टालना उचित नहीं है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बच्चों के दोस्तों व उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना अति आवश्यक है। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ ना कुछ समस्याएं आएंगी। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। इससे उनकी मेहनत और कार्य क्षमता में इजाफा होगा तथा आपके काम के उत्पादन में भी वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की भी संभावना है। कामकाज की अधिकता की वजह से आप अपने परिवार व दांपत्य जीवन पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु परिवारिक जन आपकी दिक्कत को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। खांसी, जुकाम परेशान करेगा। इंफेक्शन जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है।
मिथुन –
परिजनों तथा दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा तथा आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए भी कुछ सिद्धांत और व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में आपका योगदान रहेगा। किसी अशुभ समाचार का प्रभाव आपके ऊपर बहुत गहरा पड़ेगा, जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। घर के बुजुर्गों की उचित देखभाल ना हो पाने की वजह से आत्मग्लानि महसूस होगी। इसलिए उनके लिए भी समय निकालना जरूरी है। अपनी व्यवसायिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष भी जाहिर ना करें, क्योंकि नजदीकी व्यक्ति ही आपको नुकसान पहुंचा सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का भरपूर सानिध्य मिलेगा। प्रेम तथा रोमांस में आकर्षण बढ़ेगा। व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें तथा तनाव जैसी गतिविधियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कुछ समय मेडिटेशन और योगा के लिए भी अवश्य निकालें।
कर्क –
दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी और लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से भी राहत मिलेगी। आपकी परेशानियों के निवारण में नजदीकी संबंधी का उचित सहयोग भी रहेगा। आपका विनम्र स्वभाव और उत्तम व्यक्तित्व आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। इस समय जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। और न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती हैं। परंतु परिस्थितियों को गुस्से और आवेश ना आकर धैर्य और संयम से समाधान निकालें।
कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत की जरूरत है। पैसे संबंधी लेनदेन को स्थगित रखें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में विशेष उपलब्धि मिलेगी। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था को बेहतर बना कर रखेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। वर्तमान मौसम और पॉल्यूशन से बचाव करें। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं।
सिंह –
संतान की तरफ से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। आप अपना ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित कर पाएंगे। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका सहयोगात्मक योगदान रहेगा अधिक सोच-विचार करने में समय व्यतीत ना करें, नहीं तो कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना पैसे और समय की बर्बादी ही देगा।
वर्तमान व्यवसाय में जो काम चल रहे हैं, इसमें कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। इन पर बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। क्योंकि निकट भविष्य में बहुत ही लाभदायक स्थितियां प्राप्त होगी। कमीशन संबंधी व्यवसाय में थोड़ा सावधानी बरतें। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी, साथ ही संबंधों में पुनः नज़दीकियां आएंगी। खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती हैं। लापरवाही ना करें क्योंकि वर्तमान नकारात्मक स्थितियों में अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।
कन्या –
कोई काम जल्दबाजी में ना करके पहले उसकी हर पहलू पर अच्छी तरह सोच-विचार कर ले। इससे आपको निश्चित सफलता मिलेगी तथा बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखने से पहचान बढ़ेगी। घर की व्यवस्था बेहतर बनाने में अपना सहयोग अवश्य दें। किसी बात को लेकर घर में तनाव भी हो सकता है। अपने स्वभाव में सहजता और लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग को अपने व्यक्तिगत कार्यों में कुछ समस्याएं रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय पेपर जरूर चेक कर ले। आपका अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्य में व्यतीत होगा, रुकी हुई पेमेंट भी हासिल होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव में रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से आज राहत मिलेगी। परंतु स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना भी जरूरी है। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
तुला –
घर में बदलाव अथवा रखरखाव संबंधी गतिविधियों की योजनाएं बनेंगी। आपकी सलाह को उचित महत्व दिया जाएगा। रुका हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। ज्यादा सोच-विचार में समय भी ना लगाएं। यह समय कल्पना में न जी कर हकीकत का सामना करने का है। कोई महत्वपूर्ण कागजात ना मिलने से चिंता रहेगी। व्यवसाय संबंधी टैक्स तथा लोन के मामलों को यथा समय पूरा करने का प्रयास करें। इस समय मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से अपने संपर्क सूत्रों को बढ़ाने का अनुकूल समय है। पार्टनरशिप संबंधित फैसला लेने से पहले उस पर और अधिक जानकारी हासिल करें। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों को और अधिक मधुर बनाएंगी। अपने लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं। खांसी, जुकाम अथवा एलर्जी रहेगी। ज्यादा भीड़भाड़ और पोलूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
वृश्चिक –
आज परिस्थितियां बहुत ही बेहतरीन रहेंगी। जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी आपको आसानी होगी। युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि रहेगी। बातचीत करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि कोई विवाद की स्थिति बन सकती हैं। किसी के बहकावे में ना आए। भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी खास विषय में दिक्कतें रहेंगी। कार्यक्षेत्र में व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी। अभी उनमें किसी प्रकार का भी परिवर्तन करना उचित भी नहीं रहेगा। कारोबारी महिलाएं किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य बना लेने में सक्षम रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक डीलिंग के कामों में बहुत धैर्य और संयम रखें। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सर्दी के मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। इंफेक्शन होने जैसे दिक्कत रहेगी।
धनु –
कुछ समय अपने खुद के लिए भी व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व और कार्यों में निखार आएगा। कुछ बाहरी संपर्क सूत्रों के साथ मिलने-जुलने के बाद आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनी है। जो कि सफल रहेंगी। परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। क्योंकि भाइयों से भी किसी प्रकार का मतभेद होने की आशंका लग रही है। घर के रखरखाव अथवा परिवर्तन संबंधी योजनाएं बनाते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह जरूर लें। व्यावसायिक परिस्थितियों में अनुकूलता आएगी। कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में नुकसान होने की संभावना है। आज इन्हें टाल ही दें। नौकरीपेशा लोग कार्य की अधिकता की वजह से तनाव में रहेंगे। आपका घर परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग परिवार जनों को सुकून और खुशी देगा। लव अफेयर्स के मामले में सजग रहें। मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। ज्यादा मिर्च मसाले तथा गरिष्ठ खाने से परहेज करें।
मकर –
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी तथा कुछ समय से चल रही समस्याओं का भी समाधान निकलेगा। जिससे आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी योग्यता के अनुरूप कोई प्रोजेक्ट हल होने से मनोबल बढ़ेगा। गैर जरूरी खर्चो पर रोक लगाएं तथा संतुलित बजट बनाकर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार और व्यवसाय पर ना होने दें। किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ के विवादों में ना पड़ें।
व्यावसायिक कार्यों को व्यवस्थित करने में कुछ परेशानियां रहेंगी। साथ ही बनते हुए कार्यों में व्यवधान आएंगे। मीडिया और क्रिएटीव बिजनेस वाले लोगों को अच्छे काम से फायदा हो सकता है। राजकीय कार्य सुगमता से पूर्ण हो जाएंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परिवार की परेशानी बढ़ सकती है। गिरने या चोट लगने की आशंका है। बेहतर होगा कि आज ड्राइव ही ना करें। साथ ही कोई भी रिस्क ना लें।
कुंभ –
सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। कुंभ राशि के व्यक्तियों में आत्म बल व आत्मविश्वास की प्रबल भावना रहेगी। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। क्योंकि यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होने वाले हैं। घर परिवर्तन करने का विचार है, तो आप उससे संबंधित कोई कार्य शुरू हो सकता है।
अपरिचित व्यक्तियों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। आपके साथ विश्वासघात या धोखा हो सकता है। संतान की कोई जिद या अड़ियल रवैया आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। इसलिए परिवार में डिसिप्लिन बनाकर रखना अति आवश्यक है। मार्केटिंग के कामों में ज्यादा समय बीतेगा। वर्कर्स की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। उनकी वजह से काम में रुकावट आ सकती है। पेमेंट इकट्ठा करने के लिए दिन अच्छा है। सरकारी नौकरी में एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है।
विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न होने से दरार आएगी। सर्दी और पॉल्यूशन की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। भीड़-भाड़ में जाने से परहेज करें और ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन ना करें।
मीन –
अपनी छिपी हुई आंतरिक प्रतिभा को पहचाने और उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएं। इससे आपको बहुत ही मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का भी प्लान बनेगा। युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की संभावना है। ज्यादा सोचने-विचारने में समय नष्ट ना करें तथा अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। किसी नजदीकी या मित्र की सहायता से आपका कोई विशेष प्रयोजन पूरा हो सकता है। युवा वर्ग को अपना टारगेट हासिल करने के लिए ज्यादा प्रयास की जरूरत है। व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे, और उसके उचित परिणाम भी सामने आएंगे। आज की योजनाएं भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। ऑफिस में पेपर और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने ऊपर ज्यादा कार्यभार ना लें। काम के बीच उचित आराम और आहार लेना जरूरी है।

