श्रद्धांजलि: ‘मेरा उत्तराखंड मेरा-जुनून’ का नारा देने वाले पूर्व मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी को जयंती पर किया गया याद
कोटद्वार। यूपी सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री एवं गढ़वाल से सांसद रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार की ओर से स्व. नेगी की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उनके विचारों और कार्यों को याद करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री,उत्तराखंड सरकार सुरेंद्र सिंह नेगी ने स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्व. चंद्र मोहन सिंह नेगी ने यूपी सरकार में मंत्री व केंद्र में सांसद रहते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुसार योजनाओं को कार्य रूप में परिवर्तित किया। तत्कालीन समय में उनका नारा ‘मेरा उत्तराखंड मेरा-जुनून’ उत्तराखंड राज्य प्राप्ति में प्रेरणा देने वाला साबित हुआ। इस मौके पर उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया ।
इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, सेवा दल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, बृजपाल सिंह नेगी, सुदर्शन सिंह रावत, प्रीति, कविता, भारती , लता देवी ,ज्योति, जितेंद्र भाटिया, सुनील सेमवाल , राकेश शर्मा ,सुधा असवाल, गब्बर सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, हेमचंद पवार , ताज़बर सिंह , शकील सलमानी ,भारत सिंह रावत, मनदीप, उपेंद्र सिंह नेगी, पुष्कर सिंह गोसाईं, गोपाल सिंह गोसाईं, के एस चौहान, दान सिंह रावत, ललित मोहन ,नत्थी सिंह बिष्ट, पार्षद अनिल रावत, संकेश्वर प्रसाद सेमवाल व विजय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
