स्मरण: पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि  

स्मरण: पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि  
Spread the love

 

कोटद्वार। अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय पर्वतीय विकास और परिवहन मंत्री तथा गढ़वाल संसदीय से सांसद रह चुके कद्दावर कांग्रेस नेता एवं यमकेश्वर ब्लाक के कांडी गांव निवासी स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर उनके स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि यमकेश्वर विकास खंड के कांडी गांव में जन्मे स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी ने उत्तराखंड में विकास कार्यों को कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने बड़े सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व प्रमुख कृष्णा रावत, धीर सिंह नेगी, अनुज नेगी, सुरमान सिंह नेगी, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह और गोपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Parvatanchal