समस्या: सीपीआईएम ने की शहर में सार्वजनिक टाॅयलेट्स की सुविधा मुहैया कराने की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

समस्या: सीपीआईएम ने की शहर में सार्वजनिक टाॅयलेट्स की सुविधा मुहैया कराने की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन
Spread the love

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने  राजधानी देहरादून के प्रत्येक चौक चौराहों पर टॉयलेट्स की सुविधाएं देने की मांग की है। पार्टी ने इस बारे में विधानसभा सत्र के दौरान ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकार के ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में पार्टी ने जिलाधिकारी देहरादून सहित सभी उचित माध्यमों से अविलंब काररवाई की मांग की थी, लेकिन इस विषय पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पार्टी ने कहा है कि अधिकांश मुख्य चौराहों‌ से लेकर गांधी पार्क, दिलाराम बाजार से लेकर विन्दाल चौक, सहारनपुर चौक व हरिद्वार रोड पर विधान सभा चौक तक कोई टॉयलेट्स सुविधाएं नहीं हैं। जिसके कारण आमजन खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून के गांधी पार्क का सुलभ शौचालय 6 माह से बन्द है । पार्टी ने कहा है कि जहां सरकार एवं प्रशासन स्मार्ट सिटी एवं अन्य योजनाओं के नाम पर करोड़ों करोड़ खर्च कर रही है ,वहीं बुनियादी जरूरतों के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। पार्टी ने मुख्यमंत्री से जनसुविधाओं का ध्यान रखते हुये जल्द से जल्द टॉयलेट्स सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।

Parvatanchal