शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: मंगलवार, 06 फरवरी 2024

मेषः
आज अटका हुआ काम बड़ी कुशलता और शांति से निपटेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। युवाओं का इंटरव्यू में बेहतर प्रेजेंटेशन रहेगा। सोसायटी और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।
व्यक्तिगत गतिविधियों को प्राथमिकता पर रखें, क्योंकि दूसरों के कार्यों में समय व्यतीत करने से आपके महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। इस वजह से तनाव हावी हो सकता है। अपने स्वभाव में सुधार करें, गुस्से की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि जरा सी लापरवाही की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है। सहयोगी और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। सरकारी सेवारत लोग अपने कार्यों पर ही फोकस करें। पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। प्रेम संबंध को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह तय हो सकता है। कब्ज और पेट से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी। लापरवाही न बरतें, अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वृषः
व्यस्तता बनी रहेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने में व्यतीत करें। इससे बच्चों में आत्मविश्वास जागृत होगा। पारिवारिक व्यवस्था में आपका योगदान रहेगा। बच्चों के साथ डांट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें और उनकी समस्याओं को सुलझाने में सहयोग करें। किसी भी लेनदेन में गलती होने से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। इस वजह से संबंध भी खराब हो सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ अव्यवस्थित माहौल रहेगा। स्टाफ की वजह से कुछ परेशानियां आएंगी, इसलिए सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। बेहतर होगा कि सभी निर्णय स्वयं ही लें। ध्यान रखें ऑफिस में राजनीति हो सकती है। परिवार में सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल और सामंजस्य रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। जोड़ों और घुटनों से संबंधित दर्द हो सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।
मिथुनः
प्रॉपर्टी के क्रय विक्रय संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो उचित लाभ की संभावना बनी हुई है। बच्चे की तरफ से कोई करियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। किसी पॉलिसी में निवेश करने का अनुकूल समय है। लोगों के साथ मेलजोल रखते समय अपनी गरिमा बनाए रखें। व्यर्थ की बहसबाजी में न उलझें। किसी भी काम में ज्यादा जोखिम न लें, वर्ना मुश्किल हो सकती है। किसी के ईर्ष्यालु व्यवहार की वजह से आपका मन अशांत रहेगा। इस समय व्यवसाय में दूसरों पर भरोसा न करें, अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। ऑफिस में किसी अधिकारी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति हो सकती है। परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने की स्थिति बन रही है।
कर्कः
खुशनुमा दिन रहेगा। मित्रों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी की सेल-परचेज संबंधी योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। लाभदायक परिस्थितियां भी बनेंगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ कहासुनी हो सकती है, इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। युवा लापरवाही की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कारोबार में मंदी का असर रहेगा। व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। हालांकि आपका व्यावसायिक एटीट्यूड आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम होने की वजह से खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या होने पर तुरंत अपनी जांच करवाएं और इलाज के लिए लापरवाही न करें।
सिंहः
आज का दिन घर से बाहर निकलकर काम पर ध्यान देने का है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। मन मुताबिक फल मिलने से खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, इस वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। अकारण गुस्सा और चिड़चिड़ापन रहेगा। घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही हैं, उन पर भी पुनर्विचार अवश्य करें। व्यापारिक राजकीय कार्य अब गति पकड़ेंगे। अपनी कार्यकुशलता और कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे और आपकी व्यावसायिक गतिविधियों में लाभदायक भी रहेंगे। कारोबार संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। जीवन साथी और परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सिर्फ अपने आवेश पर नियंत्रण रखें। अपने काम में जीवनसाथी का भी परामर्श अवश्य लें। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। साथ ही स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कन्याः
खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। मित्रों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में आप कोई खास निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे। मित्रों और संबंधियों के साथ संपर्क बनाए रखें। खासतौर पर महिलाओं को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। संतान की कोई जिद आपको परेशान कर सकती है। स्टाफ या कर्मचारियों की वजह से कुछ कारोबारी दिक्कतें आएंगी। जल्दी ही आप विवेकपूर्ण तरीके से इन्हें हल कर लेंगे। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखना होगा। ऑफिस में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। परिवार में एक-दूसरे के लिए सामंजस्य की भावना बनाए रखें। विवाह योग्य युवाओं के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। व्यायाम, योग जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। व्यवस्थित दिनचर्या और आदतों में सकारात्मक बदलाव आपको स्वस्थ और निरोगी रखेगा।
तुलाः
ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। कोर्ट केस संबंधी सरकारी मामला आपके पक्ष में आ सकता है। बच्चों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या हल होगी। इस समय अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। जल्दी ही गुस्से और आवेश में आ जाने से कार्य बिगड़ सकते हैं। रुपए-पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा विश्वास न करें। बेहतर होगा कि अपने सभी निर्णय खुद ही लें। व्यापार में मीडिया संबंधी कार्यों में समय देना होगा। ऑफिशियल यात्रा का आर्डर आ सकता है। ये यात्रा भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। ऑफिस में आपसी सामंजस्य में कुछ दिक्कतें आएंगी। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिस वजह से व्यवस्था अस्त-व्यस्त रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। छाती से संबंधित परेशानी जैसे नजला, जुकाम से अपने आपको बचाएं। मौसम के अनुरूप दिनचर्या रखें।
वृश्चिकः
दिन की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण काम की योजनाएं बना लें, क्योंकि ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। आपके काम बेहतर तरीके से बनते जाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग में सुखद समय व्यतीत होगा। दोपहर बाद परिस्थितियां विपरीत रहेंगी। जरा सी गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आएगी। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी होगा। शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से अच्छा आर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए आलस और लापरवाही बिल्कुल न करें। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बनाकर रखें। कार्य क्षमता में सुधार आएगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मित्रों और संबंधियों के साथ गेट-टूगेदर करने से संबंध और अधिक मधुर होंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। गले में इंफेक्शन या खराश जैसी स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
धनुः
ग्रह स्थिति अनुकूल है, लेकिन इसका भरपूर उपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपकी उम्मीदें साकार करेगी। बाहर की गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। बच्चे पढ़ाई में फोकस करेंगे। पारिवारिक कामों में अपनी उपस्थिति और योगदान रखना जरूरी है। युवाओं का ध्यान अपने लक्ष्य से भटककर व्यर्थ की बातों में अधिक लगेगा। गैरकानूनी कामों में न उलझें। प्रोपर्टी से संबंधित निर्णय लेते समय लापरवाही न करें। कोई भी व्यावसायिक लेनदेन करते समय पक्के बिल का प्रयोग करें। मशीनरी और लोहे से संबंधित व्यवसाय में भरपूर मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। आपको अचानक से कोई उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में कोई अथॉरिटी मिलेगी। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का असर घर की व्यवस्था पर हो सकता है। बाहरी लोगों के साथ थोड़ी दूरी बनाकर रखें। धैर्य और शांति बनाकर रखें। प्राकृतिक वातावरण के बीच कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।
मकरः
आज दिनभर घर की व्यवस्था और सुधार संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करना लाभदायक रहेगा। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से खुशी और आत्म बल बढ़ेगा। कई गतिविधियों में आपको एक साथ ध्यान देना पड़ेगा। व्यक्तिगत कार्य भार भी रहेगा और घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उन्हें उचित देखभाल करने की जरूरत है, लेकिन भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।
व्यवसाय में आपकी या कर्मचारियों की लापरवाही से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। माल से संबंधित कोई कंप्लेंट मिलने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि आपकी छोटी सी लापरवाही मुसीबत का कारण बनेगी। ये समय बहुत ही ध्यान से व्यतीत करने का है। घर में मित्रों या संबंधियों का आगमन होगा, जिससे सबको खुशी मिलेगी। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव करें। कोई इंफेक्शन या एलर्जी होने की आशंका है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
कुंभः
दिन पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से शुभ है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। कठिन कार्य आप अपने दृढ़ विश्वास से पूरे करेंगे। कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठते हैं। आज भी ग्रह स्थिति कुछ ऐसी ही है। इसलिए स्वयं पर भरोसा रखें, तभी सफलता प्राप्त होगी। संपर्क सूत्रों को मजबूत रखें। कारोबारी मामलों में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। किसी कर्मचारी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में बेहतर तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। सावधानी से बचाव संभव है।
मीनः
कोई मनवांछित काम पूरा होने से सुकून रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। घर में निकट संबंधियों का आगमन होगा। आपसी विचारों का आदान-प्रदान होने से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। दूसरों से उम्मीद न रखें। बेहतर होगा कि अपनी कार्यक्षमता पर ही विश्वास रखें। रिश्तेदारी संबंधी मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। अपने व्यक्तिगत जीवन पर किसी का हस्तक्षेप न होने दें। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अनुबंध मिलेंगे, जो कि आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। व्यावसायिक लोगों के बीच आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनरशिप करना फायदेमंद रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी और प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

