आक्रोश: भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान से कांग्रेसियों में उबाल, पुतला फूंक कर किया गुस्से का इज़हार

आक्रोश: भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान से कांग्रेसियों में उबाल, पुतला फूंक कर किया गुस्से का इज़हार
Spread the love

 

देहरादून।   विपक्षी दलों के गठबंधन पर भाजपा प्रदेश प्रभारी के आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस ने देहरादून में प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा नेताओं के आचरण पर सवाल उठाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला भी फूंका। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन किया। डॉ.गोगी ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का बयान घोर आपत्तिजनक है। उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए। उन्हें राजनीति में भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए, लेकिन भाजपा और उसके नेताओं का चाल, चरित्र और आचरण ही ऐसा है। वह मुद्दों पर बोलने के बजाए तुच्छ बातें कर लोगों को उलझाते हैं। संस्कारित पार्टी होने का आडंबर करने वाले लोग आज धर्म के नाम पर लोगों में नफरत फैलाने में जुटे हैं और इसमें वह किसी भी हद तक जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मानसिकता को लोग लोकसभा चुनाव में जवाब देंगे। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, नवीन जोशी, संजय शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, वकार अहमद, केतन रावत, संजय गौतम, अशोक कुमार, गोपाल सिंह, मुकेश रेगमी, संजय भारती, रिपुदमन सिंह, अभिषेक तिवारी, देव सिंह नेगी, राजेश उनियाल, मगरूब आलम, उदय सिंह, सलीम अंसारी, मनीष गर्ग, चुन्नीलाल ढिगियां, मोहित भाटिया, विरेंद्र पंवार, भूपेंद्र नेगी, गगन छाछर, कंचन रेगमी, एसबी थापा, आलोक मेहता, आदर्श सूद समेत अन्य मौजूद रहे।

Parvatanchal