आफत: पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण, विभाग पर मांग को अनसुना करने का लगाया आरोप

आफत: पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण, विभाग पर मांग को अनसुना करने का लगाया आरोप
Spread the love

 

कोटद्वार। विकास खंड कल्जीखाल के अंतर्गत राजस्व ग्राम बगानीखाल की जनता पेयजल संकट से जूझ रही है। हालत यह है कि ग्रामीणों को डेढ़ किमी दूर से पेयजल लाना पड़ रहा है। वहीं संबधित विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की मांग को अनसुना कर रहे हैं। इस संबध में ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में जहां सरकार हर घर नल-हर घर जल की बात कर रही है। वहीं बगानीखाल के ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में बिछाई गई पेयजल लाइन लगभग 45 साल पुरानी हो गई है और पेयजल लाइन के पाइप सड़ गए हैं। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण कई बार अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी, क्षेत्रीय विधायक, सांसद व मुख्यमंत्री से भी ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करने की फरियाद कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं ग्राम दिउषा और कुशियां में व्यास घाट डांडा नागराजा परियोजना से पानी दिया जा रहा है लेकिन ग्राम बगानीखाल को इससे वंचित कर दिया गया है। जो ग्रामीणों के साथ अन्याय है। ज्ञापन में जिलाधिकारी से अविलंब ग्रामीणों की इस समस्या का निस्तारण करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश थपलियाल, प्रेम प्रकाश, जगमोहन तड़ियाल, विवेकानंद, कुर्मानंद, ऋषिबल्लभ, जयप्रकाश और प्रदीप आदि थे।

Parvatanchal