आक्रोश: चंडीगढ़ के मेयर चुनाव प्रकरण को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, भाजपा पर गड़बड़ी करने का आरोप

आक्रोश: चंडीगढ़ के मेयर चुनाव प्रकरण को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, भाजपा पर गड़बड़ी करने का आरोप
Spread the love

 

देहरादून। युवा कांग्रेस ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेसियों ने भाजपा का पुतला भी फूंका। कहा कि भाजपा लोकतंत्र में चुनाव की मर्यादा को भी बनाकर नहीं रखना चाहती है। प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष के खिलाफ भाजपा लगातार साजिश कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के देहरादून दौरे के दौरान भी भाजपा ने परेड ग्राउंड में कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी। मल्लिकार्जुन खड़के ने देहरादून की रैली में साफ तौर पर चेता दिया था कि आने वाले समय में भाजपा इस लोकतंत्र को चुनाव विहीन करने में तुली है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भी यह सामने भी आ गया है। प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट बंटू, मोहन भंडारी, जिला प्रभारी नवीन रमोला, रितेश क्षेत्री, रोबिन त्यागी, शिवा वर्मा, पीयूष जोशी, अजय रावत, देवेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता अमनदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहित मेहता, विधानसभा अध्यक्ष सागर सेमवाल, अभिषेक बिष्ट, अंकित थापा, सौरभ रावत, करन नेगी मौजूद रहे।

Parvatanchal