शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: बुधवार, 31 जनवरी 2024

मेष:
कोई कीमती चीज या प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना है तो आज उस पर अमल करने के लिए अच्छा समय है। राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के संपर्क कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ होंगे। किसी खास मित्र के साथ मेल मिलाप का भी अवसर बनेगा। अपने नजदीकी तथा पारिवारिक संबंधों पर भी ध्यान दें, इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी के साथ छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु जरा सी समझदारी द्वारा संबंध ठीक भी हो जाएंगे। कार्यस्थल पर व्यवस्थित माहौल रहेगा और सहयोगियों और स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव भी दूर होंगे। नए कामों की रूपरेखा बनेगी। नया काम करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सिर्फ बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने दांपत्य जीवन पर ना होने दें। प्रेम संबंध खुशनुमा रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी जांच नियमित रूप से करवाते रहें।

 

वृष:
सुखद स्थिति है। पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बन रही हैं, उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ गया है। कुछ समय कलात्मक और मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी व्यतीत करने से सुकून मिलेगा और तरोताजा महसूस करेंगे। लेनदेन संबंधी मामलों में कुछ उलझनें और समस्याएं आ सकती हैं। समय रहते आप सुलझा भी लेंगे। सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल करने में प्रति आलस ना करें। यह समय बहुत ही मेहनत का है। व्यवसाय में आपकी कार्य क्षमता और कर्मचारियों के सहयोग से उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। इस समय परिस्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। सिर्फ रुपए पैसों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है और कार्यस्थल की व्यवस्था पर पूरा कंट्रोल रखें। व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम प्रसंगों में भी समय और पैसा बर्बाद ही होगा। कार्यभार के वजह से थकान हावी होगी, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इसलिए कुछ समय अपने आराम और सुकून के लिए भी निकालना जरूरी है।

 

मिथुन:
ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन में कोई विशेष समस्या हल होगी। घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करने से आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। इसमें कोई भी यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान ही रहेगा। किसी भी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय अशिष्ट शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे आपकी मान-हानि भी संभव है। दूसरों के साथ व्यवहार करते समय सकारात्मक रुख अपनाएं। व्यवसाय में अभी किसी भी नयी कार्य प्रणाली को क्रियान्वित करने में जल्दबाजी न करें। कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे, इसलिए पहले से प्लान किए काम पूरे करने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील होने की संभावना है, जिसमें ज्यादा प्रॉफिट भी रहेगा। इस समय घर परिवार के साथ समय व्यतीत करने से खुशी और सुकून मिलेगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा। मौसम की वजह से खांसी, जुकाम और बदन दर्द की समस्या रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक नियमों को अपनाना जरूरी है।

 

कर्क:
वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करके आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। अगर आप लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपकी यह समस्या भी हल हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद-विवाद बढ़ सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में ज्यादा गुस्से और आवेश में आने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। कारोबारी व्यवस्था में सुधार होगा। इस समय जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। कुछ लोग आपकी विनम्रता का गलत फायदा भी उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सचेत रहें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध घर की सुख-शांति भंग भी कर सकते हैं। घबराहट और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा गुस्से और तनाव जैसी परिस्थितियों से खुद को दूर रखें।

सिंह:
बिगड़े हुए संबंधों में मधुरता बनाने का अनुकूल समय है। इस समय स्थान परिवर्तन के योग हैं। इच्छुक व्यक्ति गंभीरता से इस पर विचार करें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व सशक्त बनेगी। विद्यार्थियों को भी अपनी आशा व मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। पैसा आने के साथ-साथ खर्चे की स्थितियां भी तैयार रहेंगी। बजट बनाकर चलने से आपकी काफी हद तक समस्या हल हो जाएगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोर्ट केस संबंधी मामले में कोई समाधान प्राप्त नहीं होगा। व्यवसाय में आंतरिक कार्य प्रणाली में सुधार लाना होगा, क्योंकि वर्तमान स्थिति के कारण कार्यों की नीतियों में परिवर्तन जरूरी है। शेयर्स या प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्रोग्राम बन रहा है तो पहले अध्ययन अवश्य करें। परिवार में शांति का वातावरण बनेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से हार्दिक खुशी प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में किसी व्यक्तिगत बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

 

कन्या:
आज ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियों का निर्माण कर रही है। इसलिए रुके हुए कार्यों को पूरा करने में अपनी पूरी मेहनत लगा दें। व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में व्यवस्था रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। कुछ नजदीकी मित्र ही आपके लिए मुश्किलें पैदा करेंगे, बेहतर होगा कि दूसरों पर विश्वास करने से पहले उसकी मनोस्थिति को समझें। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ किसी भी वाद-विवाद को ज्यादा महत्व ना दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा समय दें। बिजनेस के कामों में आपको मेहनत और कार्य क्षमता के अनुभव परिणाम हासिल होंगे। सिर्फ थोड़ा संघर्ष बना रहेगा। स्टेशनरी, कपड़े आदि से संबंधित व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारियों तथा सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित रखने में आपसी संबंध से रहना बहुत जरूरी है। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे। अत्यधिक थकान की वजह से कमजोरी और सिरदर्द रह सकती है। उचित आराम भी लेना जरूरी है।

 

तुला:
अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। कुछ नए विषयों पर जानकारियां हासिल होंगी। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस्य से रखने से कार्य यथा समय संपन्न हो जाएंगे। विद्यार्थी स्कूल या कॉलेज की गतिविधियों में सिलेक्ट हो सकते हैं। ज्यादा सोच-विचार करने में समय ना लगाएं। सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बनाए रखें। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम ना होने से मन में झुंझलाहट रहेगी। खर्चे बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनी रहेगी और आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। निश्चित ही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्रपोजल भी आ सकता है। नौकरी के प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी और पारिवारिक माहौल सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। सिर दर्द, सर्वाइकल की समस्या परेशान करेगी। तनाव और थकान अपने ऊपर हावी ना होने दें। कुछ समय योगा, मेडिटेशन आदि अवश्य करें।

वृश्चिक:
आज मन प्रसन्न रहेगा और अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ अच्छा बदलाव महसूस करेंगे। आज सामाजिक कार्यों की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत कार्य पर अधिक ध्यान दें क्योंकि आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय लाभदायक साबित होगा। संतुलित मनोस्थिति रखें। किसी भी वरिष्ठ तथा सम्मानित व्यक्ति के साथ मतभेद ना होने दें। गुस्से की वजह से स्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। बच्चों को आपकी सहयोग की भी जरूरत पड़ेगी, इसलिए कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करें। आज बिजनेस में नए एग्रीमेंट होंगे, जो कि बहुत ही फायदेमंद भी रहेंगे। इस दरमियान किसी भी कागज व दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उनमें सफलता मिलने के पूरे योग बनेंगे। मेहमानों के आने से घर में उत्सव भरा वातावरण होगा। पति-पत्नी के बीच व्यवस्था को लेकर कुछ खटपट हो सकती है। लापरवाही की वजह से डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानी बढ़ सकती हैं, लापरवाही ना बरतें।

 

धनु:
आर्थिक दृष्टि से आज का समय बेहतरीन बना हुआ है। आज किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। अपने पारिवारिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन भी होगा। घर में किसी सदस्य की विवाह संबंधी बातचीत व तैयारियों का जोर रहेगा तथा कई तरह की योजनाएं भी बनेंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। इस समय अपना हौसला बनाकर रखना जरूरी है तथा अपने प्रयत्नों में भी बिल्कुल कमी ना आने दें। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से कोई ना कोई हल अवश्य निकाल लेंगे। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और सभी कार्य समय अनुसार संपन्न भी होते जाएंगे। साझेदारी संबंधी कारोबार में पारदर्शिता रखने से व्यवसाय में गति आएगी। बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी तरक्की की भी संभावना है, लेकिन दौड़भाग ज्यादा रहेगी। पारिवार जनों के साथ कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। शाम को कोई मनोरंजक प्रोग्राम बन सकता है। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी।

 

मकर:
सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने की कोशिश करेंगे। कभी-कभी अति आत्मविश्वास की स्थिति मुसीबत में भी डाल सकती है। ध्यान रहे कि पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय किसी भी अनचाही यात्रा से परहेज करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों को आंख से ओझल न होने दें। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस अवस्था में अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे,लेकिन मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। साथ ही योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें।

कुंभ:
आज किसी विशेष कार्य को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति दूर होगी। आपके व्यक्तित्व संबंधी कोई सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका उचित सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कोई सरकारी मामला आज सुलझ सकता है। इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्चों में कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। बहुत अधिक कामयाबी के लिए गलत रास्ता ना चुनें। साथ ही अवांछित लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। कारोबार में अपनी गतिविधियों और कार्य प्रणाली को सीक्रेट रखना जरूरी है। रुकी हुई पेमेंट वगैरा कलेक्ट करने के लिए अनुकूल समय है। इस समय मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा मुनाफा होने की उम्मीद है। ज्यादातर काम आधे दिन से पहले ही निपटा लें। दांपत्य संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। परंतु प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा रिश्तों की गरिमा बनाए रखें। समस्याओं की वजह से तनाव और चिंता रहेगी। अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से शेयर करें, आपको अवश्य ही उचित समाधान मिलेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।

 

मीन:
आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा। जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा। नवीन कार्यों की योजनाएं बनेंगी। अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने के लिए संपर्क सूत्रों का सहयोग भी मिलेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले बजट जरूर बनाएं। आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कतें आने की आशंका है। जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे। मशीनरी तथा कारखाने से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक ऑर्डर हासिल करेंगे। कोई भी फैसला लेते वक्त सिर्फ अपनी काबिलियत पर ही भरोसा रखें, आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। बाहरी लोगों को अपने पारिवारिक मामलों से दूर ही रखें। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें। वर्तमान मौसम से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रहेंगी। आयुर्वेद का ज्यादा उपयोग करें।

Parvatanchal