आवाज़: पीएसील इन्वैस्टर भुगतान की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया प्रधानमंत्री को ज्ञापन
देहरादून। पीएसीएल इन्वेस्टर्स की बकाया राशि तथा पीएसीएल में हुए भारी अनियमितता के खिलाफ आज आल इण्डिया इन्वेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन के बैनर तले जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर अविलम्ब बकायेदारों का भुगतान करने की मांग की गयी है ।अकेले देहरादून में कम्पनी की हजारों करोड़ रुपए की सम्पत्ति एवं भूमि मौजूद है। जिलाधिकारी की जगह मुख्य विकास अधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

प्रदर्शन में सुधा देवली , रामेश्वर प्रसाद ,गोविन्द ,बी एस नेगी, सन्दीप पाल , सोहनसिंह , नीमा , सोमसिंह , सरला , पार्वती , सतेश्वरी, सन्दीप ,राजेन्द्र पुरोहित ,कमरूद्दीन ,अनन्त आकाश ,विजय भट्ट ,शैलेन्द्र वइस्लाम आदि मौजूद थे ।

