शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: सोमवार, 29 जनवरी 2024

मेष:
सुखद समाचार मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपने कार्यों को भी नियत समय पर निपटा लेंगे। रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ भी मेल मुलाकात होगी। आप सभी चिंताओं को छोड़कर हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य की वजह से आपको कोई महत्वपूर्ण काम भी स्थगित करना पड़ सकता है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्य में ही मस्त रहें। कारोबारी दृष्टि से ग्रह स्थिति में अनुकूलता बन रही है। व्यवसाय में अपनी पूरी ऊर्जा और मेहनत अपने कार्यों के प्रति लगाएं। सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। नौकरी पेशा लोगों की अपने उचित कार्य प्रणाली की वजह से तरक्की संभव है। विवाहित जीवन में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। अपने लव पार्टनर के साथ मूवी अथवा लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनाएं। कामकाज की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधी जांच भी नियमित रूप से करवाएं।

 

वृष:
आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। कई तरह की बेहतरीन जानकारियां भी हासिल होंगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो उसके हल होने के उचित संभावना है। घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। ज्यादा टोका-टाकी करने से संबंधों में मनमुटाव आ सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। कोई भी परेशानी आने पर अपने किसी विश्वसनीय मित्र से जरूर शेयर करें। व्यवसाय में कार्यक्षेत्र की अंदरूनी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी बरतें। कारोबारी गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोगात्मक व्यवहार कई समस्याओं को हल करेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। तनाव और थकान की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सकारात्मक रहें और अपना मनोबल बनाकर रखें।

 

मिथुन:
आज का दिन आपको बहुत ही व्यस्त रखने वाला है, लेकिन साथ ही इसके अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। सिर्फ दूसरों से सहायता की अपेक्षा किए बिना खुद ही अपने कार्यों को व्यवस्थित करें।आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा तथा लंबे समय से चल रही कोई चिंता भी दूर होगी। छोटी-छोटी नकारात्मक बातों पर चिंता किए बिना समाधान निकालने की कोशिश करें। बच्चों की पढ़ाई से संबंधित किसी कार्य में बहुत अधिक समय देना पड़ सकता है। ज्यादा दिखावा करने का प्रयास ना करें। इस समय कहीं भी आवाजाही करना उचित नहीं है। व्यवसाय संबंधी कोई नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। साथ ही अपनी व्यावसायिक पार्टियों की भी हेल्प लें। वर्किंग महिलाओं को कुछ चुनौतियां रह सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। घर तथा व्यवसाय में उचित तालमेल तथा सामंजस्य बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों के मामले में निराशा ही रहेगी। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और सिरदर्द जैसी शिकायत महसूस होगी। आराम के लिए भी समय जरूर निकालें।

 

कर्क:
पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का आपको निदान मिलने वाला है। अपने काम के प्रति बहुत अधिक जागरूक रहना और एकाग्रता रखना आपको निश्चित ही सफलता देगा। अनुभवी लोगों के संपर्क में जरूर रहें इससे आपकी विचारधारा भी बदलेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा आप की आलोचना होने से आपका मन आहत होगा। किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें ना ही अपनी योजनाओं को शेयर करें। बढ़ते खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है वरना समस्या बढ़ जाएगी। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से विमुख हो सकता है। कारोबार में यथावत स्थिति रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। जरा सी गलतफहमी संबंधों में दरार डाल सकती है। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस संबंधी कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें। अपने दस्तावेज भी संभालकर रखें। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे, घर में भी शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान हावी हो सकती है।

सिंह:
आज सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से आपको कुछ उपलब्धियां मिल सकती हैं। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लेना आपकी दिनचर्या को व्यवस्थित रखेगा। कोई पुराना उधार दिया हुआ पैसा भी आज तकाजा करने पर प्राप्त हो सकता है। अपरिचित लोगों से व्यवहार और लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। इससे आपकी आर्थिक व्यवस्था में काफी हद तक सुधार आएगा। विद्यार्थियों में भी एकाग्रता का अभाव हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी निर्णय आज स्थगित रखें। कार्यक्षेत्र में गंभीरता से फैसला लेना जरूरी है। आपकी छोटी सी लापरवाही से कोई बड़ा ऑर्डर निरस्त हो सकता है। आज के दिन भी इनकम टैक्स कस्टम आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है, इसलिए अपने सारे डाक्यूमेंट्स आदि सुव्यवस्थित रखें।
दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार आपकी प्राथमिकता पर रहेगा। शाम को कोई मनोरंजन अथवा डिनर आदि का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अभी अनुकूल नहीं है। तनाव, अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें।

 

कन्या:
कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज उसे हासिल करने का उत्तम समय है। घर के बुजुर्गों तथा वरिष्ठ लोगों के अनुभव तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करें। आपको बेहतरीन कामयाबी मिलेगी। युवाओं को अपने करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से राहत मिलेगी। किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें और ना ही हस्तक्षेप करें। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। जमीन-जायदाद संबंधी किसी भी प्रकार का कर्जा या लोन लेने से पहले और अधिक सोच-विचार कर लें। व्यावसायिक गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए कुछ इंतजार करना होगा। पार्टनरशिप में वर्तमान गतिविधियों में ध्यान केंद्रित रखें, इससे व्यवसाय में सुधार आएगा। ऑफिस में आपकी कोशिशों से अनुकूल माहौल बनेगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी- मीठी नोकझोंक आपसी प्रेम बढ़ाएगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। अत्यधिक काम के साथ-साथ भरपूर आराम भी लेना जरूरी है। कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालें।

 

तुला:
काफी समय से रुके हुए पारिवारिक कार्यों को भी निपटाने का उत्तम समय है। किसी योजना को भी साकार करने का अवसर मिलेगा तथा नजदीकी मित्र के साथ इस विषय पर महत्वपूर्ण विचार विमर्श भी होगा। युवा वर्ग को कई तरह की संभावनाएं हासिल होंगी। दोस्तों के साथ व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। अपने कार्यों को ही प्राथमिकता दें। सन्तान के भविष्य संबंधी योजनाओं को शुरू करने में कुछ विलंब हो सकता है। परंतु समय अनुसार कार्य बनते भी जाएंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा बर्बाद ना करें। व्यवसाय में दैनिक कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे। अभी कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के बदलाव अथवा नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल कार्यप्रणाली में बदलाव आने से कुछ दिक्कतें रहेंगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। अपने लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा उन्हें उपहार भी देना अच्छा रहेगा। शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।

 

वृश्चिक:
स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से राहत मिलने पर आप खुद को प्रफुल्लित महसूस करेंगे और अपनी दिनचर्या को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। आपके उत्तम व्यवहार और व्यक्तित्व की सराहना भी होगी। परिवार से संबंधित गतिविधियों में अत्यधिक खर्चे की स्थिति रहेगी। बातचीत करते समय सावधानी रखें, कि कहीं नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से वाद-विवाद की स्थिति ना उत्पन्न हो। किसी भी स्थिति में सहज बने रहना और धैर्य रखना जरूरी है। कारोबार में अगर विस्तार संबंधी कोई योजना चल रही है तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति फाइनेंस संबंधी कार्य अथवा कोई भी फाइनल बात करते समय बहुत ही ध्यान रखें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं और मान-सम्मान का ध्यान रखें। लव पार्टनर के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम अवश्य बनाएं। गैस और एसिडिटी की समस्या आपको परेशान करेगी। अपने खान-पान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।

 

धनु:
आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है और आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे घर में कोई शुभ कार्य भी संपन्न होगा। समाजसेवी कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट भी हासिल होने की संभावना है। घर बदलने, यात्रा से संबंधित आदि किसी प्रकार का तनाव रह सकता है। दूसरों की समस्याओं से खुद को दूर रखें तथा वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। इस समय आपको बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ ना कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली को किसी से भी शेयर ना करें तथा अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। युवा वर्ग मौज-मस्ती के लिए अपने करियर को दांव पर ना लगाएं। व्यस्तता के बावजूद परिवारिक सदस्यों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। इससे संबंधों में नजदीकियां आएंगी। उपहारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में मधुरता लाएगा। मानसिक सुकून के लिए मेडिटेशन, ध्यान आदि अवश्य करें। शांति की चाह में एकांत या धार्मिक स्थल पर भी कुछ समय अवश्य बिताएं।

 

मकर:
पारिवारिक फैसलों में आपका विशेष योगदान रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने लिए तथा परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित किए गए प्रयासों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता का भी निवारण होगा। हिसाब-किताब के मामले में आलस ना करें, क्योंकि नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। कुछ नई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ेगी। बिना बात किसी से भी ना उलझें। कोई भी समस्या आने पर उसके निवारण के लिए उसकी तह तक जाना जरूरी है। कारोबारी मामलों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें और सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाए। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल है। कोई भी सरकारी मामले में लापरवाही करने से कोई बेहतरीन उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है। व्यावसायिक और दांपत्य जीवन के बीच तालमेल बना रहेगा। घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। अत्यधिक कार्यभार और चिंता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है।

 

कुंभ:
कुछ खास जानकारियां मिलेंगी तथा आपकी विचार शैली में भी उचित परिवर्तन आएगा। अपने कार्यों के प्रति जागरूक रखना और एकाग्रता रखना आपकी आर्थिक स्थिति को भी सुधरेगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका योगदान रहेगा। पड़ोसियों अथवा किसी मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। किसी पर भरोसा ना रखें तथा स्वयं के निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। अपने बजट से ज्यादा खर्च करने से आर्थिक समस्या रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। व्यावसायिक गतिविधियां अभी पूर्ववत ही रहेंगी। लेन देन संबंधी मामलों में किसी प्रकार की गलती होने से आपकी साख में कमी आ सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखने से संबंध उत्तम बने रहेंगे। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी परिवार वालों की स्वीकृति मिल जाएगी। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा, परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जोड़ों व घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

 

मीन:
आपका संतुलित और व्यापारिक रवैया आपको लाभदायक स्थितियां प्रदान करेगा और किसी खास कार्य को संपन्न करने में वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी मिलेगा। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको पुनः रिचार्ज करेगा। कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी होने जैसा भय रह सकता है। परंतु इस वहम से अपने आपको निकालें। अपने नजदीकी लोगों के साथ बातचीत करते समय थोड़ा सावधान रहना भी जरूरी है। वरना गलतफहमियों की वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। इस समय व्यवसाय में स्थिति सामान्य ही रहेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों पर उचित अनुशासन रखना जरूरी है। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना समय नष्ट ना करें। अचानक ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने से दोनों के लिए ही लाभदायक बिजनेस का आदान-प्रदान होगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहना जरूरी है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको निरोग और ऊर्जावान बनाकर रखेंगे, जिससे मौसमी परेशानियों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर नहीं पड़ेगा।

Parvatanchal