आयोजन: पौड़ी में 29 व 30 जनवरी को होगी जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता, नवाचार पर प्रोजेक्ट करेंगे प्रस्तुत
पौड़ी (गढ़वाल)। जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर यहां एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर चर्चा की गई। शनिवार को राइंका पौड़ी में जिला समंवयक देवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि 29 व 30 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के लिए समितियों के माध्यम से कार्य विभाजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 15 ब्लाकों के 282 चयनित छात्र-छात्राए नवाचार पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। इन सभी छात्र छात्राओं को प्रोजेक्ट निर्माण हेतु दस हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। पहले दिन एकेश्वर, जयहरीखाल, कल्जीखाल, खिर्सू, कोट, पाबौ, पौड़ी व पोखडा व 30 जनवरी को बीरोंखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, नैनीडांडा, रिखणीखाल, थलीसैंण व यमकेश्वर के बाल वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। बैठक में महेंद्र सिंह रौथाण, मनोज सिंह बिष्ट, जयदीप सिंह रावत, भवान सिंह नेगी, रघुराज सिंह चौहान, संग्राम सिंह नेगी, बलराज सिंह गुंसाई, बिजेन्द्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, अनूप सिंह रावत, अनूप बड़थ्वाल, संतोष पोखरियाल, भगवती प्रसाद गौड़, सुरेश सिंह पंवार, सुबोध कुकरेती, विक्रम सिंह रावत, शैलेंद्र सिंह असवाल, मेहरबान सिंह भंडारी, शंकर मणी कैन्थौला, अनिता रावत व महेश गिरि आदि मौजूद रहे।

