शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: 27 जनवरी 2024

मेष:
घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा और साथ ही आप अपनी कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाएंगे। आपको उचित उपलब्धियां भी हासिल होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। ध्यान रखें कि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना ले। छोटी सी लापरवाही की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। परिवर्तन संबंधी किसी भी योजना को स्थगित रखना ही उचित रहेगा।
बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। सरकारी गतिविधियों से जुड़े बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा होने की संभावना है। वर्किंग महिलाओ के लिए संतुलन बनाए रखने में कुछ चुनौतियां आ सकती है।
जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। अपोजिट जेंडर वालों के साथ रिश्ते में संभलकर रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यक्तिगत कारणों की वजह से तनाव हावी हो सकता है। प्रकृति के सानिध्य में रहे और मेडिटेशन करें।

 

वृष:
आज कुछ खास लोगों से मुलाकात करने का अवसर बनेगा तथा विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो धैर्य और शांति से समाधान निकालने का प्रयास करें। नकारात्मक प्रवृत्तियों की तरफ अपना ध्यान केंद्रित ना रखें। इसके लिए ज्ञानवर्द्धक तथा उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं। कार्यस्थल पर अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता रहेगी। इसलिए कुछ नया काम करने की बजाय वर्तमान गतिविधियों में ही अपनी ऊर्जा लगाएं। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा तथा अपने प्रोजेक्ट से संबंधित उचित परिणाम मिलेंगे। परिवार जनों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें, वरना व्यवस्था बिगड़ सकती है। युवाओं के प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। योगा, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

मिथुन:
आज कोई सुख समाचार मिलने से प्रफुलित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप सामाजिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। पिछले कुछ समय से किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे विवाद भी हल होंगे। समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी बदलाव लाना जरूरी है। दिखावे के चक्कर में आप अनाप-शनाप खर्च कर सकते हैं। और उधार लेने की भी नौबत आ सकती हैं। कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी होने से आपके मनोबल में भी कमी आएगी। इस समय वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों पर ही फोकस रहे। क्योंकि अभी किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। कुछ कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को उम्मीद नजर आएगी। परिवार वालों के आपसी सामंजस्य से घर में प्रेम पूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बनेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें तथा योगा और प्राणायाम में भी ध्यान दें।

कर्क:
आज कुछ खास गतिविधियां होंगी तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। कोर्ट कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। बच्चों की कोई समस्या हल हो जाने से आप अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। कुछ लोग आपके प्रति नकारात्मक विचार धारा रखेंगे। परंतु इन सब बातों पर ध्यान ना देकर आप अपने कार्यों में ही ध्यान दें। आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। युवा वर्ग नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों से दूरी बनाकर रखें। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन जल्दी कामयाबी की इच्छा में गलत रास्ता चुनने से बचें। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए अच्छा समय है। राजकीय काम थोड़ी सी बाधाओं के उपरांत पूरे हो जाएंगे। सरकारी सेवारत लोग अनचाहे जगह पर कार्यभार मिलने से परेशान होंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। अपने करियर पर ध्यान दें। तनाव और थकान का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। कुछ समय खुद के लिए भी व्यतीत करना जरूरी है।

 

सिंह:
पिछले कुछ समय से जिस गतिविधि को लेकर प्रयास चल रहे थे, आज उस में सफल होंगे। सिर्फ अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता है। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से आपको कोई रास्ता सूझ सकता है। फाइनेंस संबंधी मामलों में दूसरों पर विश्वास न करके अपने पर ही भरोसा रखें। विद्यार्थी हास-परिहास व मनोरंजन आदि के व्यर्थ काम में पड़कर अपनी पढ़ाई के साथ समझौता ना करें। राजकीय मामले में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी और बिजनेस में काम बढ़ाने के साथ गुणवत्ता पर भी ध्यान दें क्योंकि आपका मार्केटिंग व संपर्कों का दायरा पहले से और अधिक विस्तृत होने वाला है। आपको ऋण भी लेना पड़ सकता है, लेकिन आपके फायदे के लिए ही होगा। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। कोई पारिवारिक मनोरंजन और आमोद-प्रमोद के प्रोग्राम बनेंगे। किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशी वाला वातावरण रहेगा। सिर दर्द व अपच जैसी परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। योग और व्यायाम को नियमित रखें।

 

कन्या:
पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में आज कुछ सुधार आएगा और किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से आपकी कोई समस्या भी हल होगी। आप अपने कार्यों के प्रति उचित ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक संपर्क भी बढ़ेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी और लापरवाही में ना लें, वरना नुकसान हो सकता है। इसलिए संयम रखना बहुत ही जरूरी है। बच्चों की परेशानियों को शांतिपूर्ण तरीके से समझाएं। कार्य को आगे टालने का प्रयास ना करें। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में कोई भी डील फाइनल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। टैक्स संबंधी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। नौकरी में समस्याएं रहेंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। घर की देखरेख तथा व्यवस्था के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है। सर्वाइकल व कंधों का दर्द परेशान करेगा। बढ़ती ठंड और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें।

 

तुला:
आज कुछ खास प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और उनका सानिध्य बहुत ही सुकून देगा। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उसके बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। संबंधों में दूरियां मिटाने का हल यह है, कि किसी के भी व्यक्तिगत मामले में अपना हस्तक्षेप करने से दूर रहे। अगर प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो अभी उस पर और अधिक सोच-विचार करने की जरूरत है। युवाओं को अपने करियर के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। बिजनेस के कामों के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं है, इसलिए कार्यक्षेत्र में कोई भी समस्या आने पर भाइयों अथवा नजदीक मित्रों का सहयोग आवश्यक है। किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना दें। वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। घर में वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से घर में पॉजिटिव माहौल रहेगा। मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेंगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव अवश्य रखें। संयमित दिनचर्या और खानपान रखने से आप स्वस्थ रहेंगे।

 

वृश्चिक:
आर्थिक दृष्टि से आज का समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। अपनी वित्तीय योजनाओं संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह पाकर आप और अधिक प्रगति पर आगे बढ़ेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। अनावश्यक कार्यों पर अपना समय खराब ना करें। वर्तमान कारोबारी स्थिति पर ही ध्यान दें। इस समय कोई नया काम या योजना कामयाब नहीं रहेगी। मेहनत ज्यादा और कम परिणाम जैसी स्थिति बनी हुई है। कार्यस्थल पर किसी से बिना बात वाद-विवाद भी हो सकता है। इसीलिए कार्य क्षेत्र पर अपना नियंत्रण बनाकर रखें। पारिवारिक जनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। लव पार्टनर के लिए कुछ उपहार अवश्य लें। किसी व्यक्तिगत बात को लेकर अकारण ही तनाव की स्थिति रहेगी। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन करना इसका उचित हल है।

 

धनु:
घर के रखरखाव से संबंधित गतिविधियां चल रही हैं, तो वास्तु संबंधी नियमों का प्रयोग करना सकारात्मकता बनाएगा। ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ें और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें, इससे आपको कई बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। ज्यादा मेहनत के बावजूद बनते कामों में रुकावटें आने से परेशानियां बढ़ेंगी। संयम और धैर्य से काम लें। किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में ना उलझें। वाहन के रखरखाव संबंधित कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है। व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें और सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं। आपको अपनी काबिलियत के मुताबिक अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। कमीशन आदि से संबंधित व्यवसाय में सावधानी से काम करें। नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध आपके घर की व्यवस्था को खराब कर सकते हैं, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। नज़ला-जुकाम की स्थिति रहेगी। मौसम से अपना बचाव करें तथा आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल लाभदायक रहेगा।

 

मकर:
दिन व्यवस्थित व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां ध्यान से करने तथा किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लेने से आपके कार्य से चालू रूप से बनते जाएंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। मानसिक सुकून बना रहेगा। किसी सार्वजनिक स्थल पर वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है। दूसरों के मामलों से खुद को दूर ही रखें। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी अवश्य लगाएं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। कारोबार में चल रही समस्या का समाधान मिल जाएगा, लेकिन कोई भी काम करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। कर्मचारी तथा स्टाफ पूरे मनोयोग से कार्य को गति देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी,और व्यवसायिक जानकारियों का आदान-प्रदान भी रहेगा। पति-पत्नी के बीच आर्थिक मामलों को लेकर कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें। पॉल्यूशन और ठंड से अपना बचाव रखें। एलर्जी अथवा त्वचा संबंधी परेशानी बढ़ सकती हैं।

 

कुंभ:
किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी के लिए निर्णय लेने में कुछ असमंजस जैसी स्थिति चल रही है, तो आज उसका समाधान मिल जाएगा। किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। कहीं भी वार्तालाप करते समय अपने सीक्रेट्स शेयर ना करें, वरना इसकी वजह से मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी के साथ भी वाद-विवाद तथा बहस जैसे मामले में ना उलझें। नकारात्मक विचारों को अपने अंदर स्थान ना दें। व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा सारे निर्णय खुद ही लेने का प्रयास करें। कमीशन संबंधी कामों में नुकसान होने की स्थिति बन रही है। जमीन-जायदाद संबंधी मामले में बड़ी डील होने की संभावना है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, छोटी-छोटी बातों पर नाराज होना उचित नहीं है। अपने स्वभाव में मैच्योरिटी लाना जरूरी है। वायरल तथा गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। उचित आराम लें तथा खानपान तथा दिनचर्या संतुलित रखें।

 

मीन: 
कोई व्यक्तिगत कार्य रुका हुआ है तो आज किसी के मार्गदर्शन से हल होने की उचित संभावना है। साथ ही संपर्कों से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। आपकी उपलब्धियों और सेवा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चों से संबंधित कोई कार्य भी संपन्न होगा। बीती हुई नकारात्मक बातों का प्रभाव अपने वर्तमान पर ना पड़ने दें। अपरिचित व्यक्तियों को जल्दी ही अपने बारे में किसी को विशेष जानकारी दे देना आपको मुसीबत में डाल सकता है। किराएदारी मामलों में वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करें। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं पर पुनः विचार विमर्श करने की भी जरूरत है। ऑफिस में अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। ट्रांसफर की कोशिश न करें। आपका सहयोग परिवार जनों में मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से खुशनुमा माहौल बनेगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी। हालांकि आप जल्दी ही इस पर काबू भी पा लेंगे।

Parvatanchal