शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 26 जनवरी 2024

मेष:
आज दिन भर पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में रुझान बना रहेगा। कोई भी निर्णय लेते समय दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लें, इससे आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा और आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक निखार आएगा। दूसरों की गतिविधियों में दखलअंदाजी करने की बजाय अपने कार्य पर ही ध्यान दें। खास कार्यों को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़ें, तथा समय अनुसार पूरा कर लें। युवा वर्ग आज छुट्टी का भरपूर सदुपयोग करेंगे। व्यावसायिक पेपर्स तथा फाइलों को सुव्यवस्थित रखें। वरना कोई लक्ष्य आपके आंखों से ओझल हो सकता है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को समय रहते पूरा करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच तालमेल रहने से उल्लास भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी तनाव आ सकता है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालना जरूरी है।
वृष:
घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। युवाओं को अपने भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी पर्सनल बातें किसी के साथ भी शेयर ना करें। वरना बैठे-बिठाए किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज स्थगित रखें। कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। व्यवसाय में कुछ समय से चल रही चुनौतियों का आज काफी हद तक समाधान मिल जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ समय से चल रहे तनाव दूर होंगे। आपसी संबंधों में भी सुधार होगा। कर्मचारियों के साथ राजनीति हो सकती है। वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंधों में मधुरता आएगी। लव पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी से आज कुछ राहत मिलेगी। दवाइयों के साथ-साथ प्राकृतिक इलाज पर भी भरोसा रखें।
मिथुन:
आज ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है। आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। फोन और ईमेल द्वारा कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से आप बहुत ही सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कहीं फंसे हुए पैसे की वापसी भी संभव है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं तथा अपने शुभचिंतकों की सलाह पर भी अवश्य अमल करें। युवाओं में किसी बनते कार्य में परेशानियां अथवा रुकावटें आने से कुछ मायूसी भी रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से कोई भी निर्णय लें। व्यवसाय में आप अपनी योग्यता और काबिलियत की वजह से अपने कार्यों को गति देने में कामयाब रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के ऊपर आज कुछ खास अथॉरिटी आ सकती है। पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों तथा अत्यधिक कार्यभार की वजह से मन मस्तिष्क पर तनाव हावी रह सकता है।
कर्क:
दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। अपने किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। अन्य कार्यों के साथ-साथ आपके व्यक्तिगत काम भी सुचारू रूप से हल होंगे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर न होने दें अन्यथा आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति भी बनने की आशंका है। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। धैर्य और संयम से आप व्यवस्था को उचित बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में फाइनेंस संबंधी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या आलस ना करें। जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। गरिष्ठ और ऑइली खाना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।
सिंह:
भूमि, वाहन आदि के खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उन्नत सोच आपको आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करेगी। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला रुका हुआ है तो वह भी गति पकड़ेंगे। गलत बात का प्रतिकार करने से अकारण ही लोग आपके विपक्ष में आएंगे। आपको हर काम बड़ी संजीदगी और गंभीरता से करना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर टेंशन रहेगी। कारोबार संबंधित किसी योजना पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। काफी हद तक आपको इसके सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। अनुभवी लोगों की मदद भी मिलेगी। परंतु पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में कुछ मतभेद की स्थिति भी बन सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण होने की संभावना है। परंतु इसका असर अपने परिवार व व्यवसाय पर भी पड़ेगा। कमर में व पेट में दर्द की स्थिति रह सकती है। इस दरमियान वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।
कन्या:
घर में निकट संबंधियों का आगमन होगा। कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला चल रहा है तो आज उसका समाधान मिलेगा। जिसकी वजह से मानसिक सुकून रहेगा। बच्चों की गतिविधियों और पढ़ाई के प्रति एकाग्रता देखकर आप सुकून और राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान रखें। आपकी कोई खास वस्तु गुम हो जाने से चिंता रहेगी। इसलिए उचित संभाल रखना जरूरी है। अगर किसी वजह से उधार लेने की स्थिति बन रही है तो अपनी समर्थ से ज्यादा लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। व्यवसाय के विस्तार संबंधी योजनाएं बनेगी और काफी हद तक सफलता भी हासिल होगी। अपने काम किसी से शेयर न करें। किसी नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं तो पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य करें और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन भी लें। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात पुरानी बीती बातों को और अधिक मधुर बनाएगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण रखना बहुत जरूरी है। कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर लगाएं।
तुला:
रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय अपने लिए भी जरूर व्यतीत करें। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है, इसका उचित सदुपयोग करें। धैर्य और शांति बनाकर रखने से आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। दोपहर बाद किसी वजह से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी। परंतु आपका सुझाव और सहयोग उनकी परेशानियों को कम कर सकता है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक पब्लिक डीलिंग तथा मार्केटिंग संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। अधिकतर काम घर से फोन द्वारा ही संचालित होते जाएंगे। आज उधार लेनदेन ना करें। कार्यस्थल की देखरेख को लेकर व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। घर में सुख-शांति रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती हैं।
वृश्चिक:
ग्रह स्थिति अनुकूल है। कोई भी सोच समझकर किया गया काम आगे चलकर लाभ देगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा। सांसारिक कार्यों को भी आप बेहतरीन तरीके से संपन्न कर पाएंगे। व्यर्थ की नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। जरा सी गलतफहमी की वजह से नजदीकी मित्रों या भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और नियंत्रण बनाकर रखने की जरूरत है। सहयोगी तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। इससे वह लोग पूरी एनर्जी से काम के प्रति अपना ध्यान दे पाएंगे। पेमेंट्स यथा समय पर हासिल हो जाएंगी। किसी भी असमंजस की स्थिति में जीवन साथी की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर में सुखद व्यवस्था रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। खांसी, जुखाम तथा गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। अपना उचित इलाज अवश्य लें।
धनु:
अपने सपने और कल्पनाएं साकार करने के लिए उपयुक्त समय है। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में भी सकारात्मक समय व्यतीत होगा। समाज में उचित मान-सम्मान बना रहेगा। खास वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। किसी गलती की वजह से घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों कुछ समय जरूर व्यतीत करें। नकारात्मक गतिविधियों में रुचि ना लें। बिजनेस में कोई भी डील या लेनदेन करते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। किसी विशेष कार्य को लेकर तुरंत निर्णय भी लेना पड़ सकता है। अगर पार्टनरशिप करने का प्लान है, तो इससे संबंधित किसी भी गतिविधि में सफलता ही मिलेगी। परिवार में खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। आपसी गलतफहमियां दूर होंगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के रिश्ते संबंधी बात चल सकती है। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट दर्द व सिर दर्द की दिक्कत रहेगी। व्यवस्थित रहने का प्रयास करें।
मकर:
सुखद ग्रह स्थिति बन रही है, सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अथक प्रयास करें, सफलता सुनिश्चित है। विद्यार्थियों को अपने किसी विशेष विषय से संबंधित चल रही समस्या का समाधान मिल जाएगा। रुपए-पैसे के मामलों की वजह से किसी निकट संबंधी से मनमुटाव होने की स्थिति बन रही है। परंतु विचलित होने की बजाय धैर्य और संयम रखें। ऐसी परिस्थिति में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों और गतिविधियों से दूरी बनाकर ही रखना उचित है। कोई भी व्यवसाय संबंधी निर्णय लेते समय पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार कर लें। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण और बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। परंतु सरकारी नौकरीपेशा लोग ऑफिस में चल रही राजनीति से परेशान हो सकते हैं। परिवारजनों तथा बच्चों के साथ भी भरपूर समय व्यतीत करें। इससे आपको बहुत अधिक सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में रहने से आपको मानसिक सुकून और राहत मिलेगी। ध्यान और मेडिटेशन भी करें।
कुंभ:
आज कुछ चुनौतियां रह सकती हैं, परंतु फिर भी आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। घर के लिए कोई खास वस्तु वगैरह खरीदने का विचार है, तो समय उत्तम है। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। अपने नजदीकी मित्रों व संबंधियों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई भी दिक्कत आने पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। खर्च करते समय अपने बजट ध्यान भी रखना जरूरी है। विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित होंगी। फाइनेंस को लेकर चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी। साझेदारी के बिजनेस में मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। नए काम को लेकर प्रयास कर रहे व्यक्तियों को अच्छे काम की वजह से तरक्की मिलने की संभावना है। कुछ समय घर की देखरेख के लिए भी जरूर निकालें। इससे घर का वातावरण खुशनुमा तथा प्रेम भरा बना रहेगा। प्रणय संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। मौसमी बीमारी हो सकती है। अपना उचित ध्यान रखें। लापरवाही नुकसानदेह है।
मीन:
आज छुट्टी के दिन कुछ यादगार पल व्यतीत होंगे। परिवार संबंधित कोई भी आपके द्वारा लिए गए निर्णय सभी के लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई योजना बन रही है, तो आज उससे संबंधित निर्णय ले सकते हैं। दोपहर बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी। लेकिन घबराने की बजाय शांति पूर्ण तरीके से उचित समय का इंतजार करना होगा। धैर्य बनाकर रखें। बच्चों की समस्याओं को भी समझें और उनका समाधान निकालें। इस समय कोई भी यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान ही है। व्यवसाय में कुछ बाधाएं रहेंगी, जिसकी वजह से कुछ काम रुक भी सकते हैं। नए कार्य को करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। पार्टनरशिप के व्यवसाय में अभी गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। आपसे पारदर्शिता रखना इसका उचित हल है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। व्यर्थ की मित्रता से अपने आप को दूर ही रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।

