बदनीयत: शादीशुदा बेटी ने ही चुरा लिए मां के गहने, मायके लौटी तो हो गयी गिरफ्तार

बदनीयत: शादीशुदा बेटी ने ही चुरा लिए मां के गहने, मायके लौटी तो हो गयी गिरफ्तार
Spread the love

 

चम्पावत। 10 तोले सोने के जेवरात चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चुराये गये जेवरात बरामद कर लिये हैं। आरोपी महिला पीड़िता की ही सगी ़शादीशुदा बेटी है, जिसने मायके आकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के डैंसली गांव में 29 दिसंबर 2023 को गांव की पुष्पा देवी के घर से करीब 10 तोले सोने के गहने चोरी हो गए थे। पुष्पा देवी ने अपने गहने चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने गहने बेड के लॉकर में रखे थे लेकिन अब वो वहां नहीं हैं। महिला ने अपने दूर की दो रिश्तेदारों पर शक जताया था। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और गहनों की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा जिन दो रिश्तेदारों पर शक जताया गया था, पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लग पाया। उसके बाद पुलिस ने थोड़ी छानबीन की तो पुलिस का शक महिला की शादीशुदा बेटी पर गया। बेटी केे मायके आने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चोरी का राज उगल दिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में आरोपी महिला ने  बताया कि उसने चुराए हुए गहने एक खेत में दबाकर छुपाए हैं। पुलिस ने गहने बरामद कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Parvatanchal