शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: सोमवार, 13 दिसंबर 2021

मेष- नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पर पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ के अवसर लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अवसरों को पहचानना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।

वृष- यदि आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, आज आपका खोया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

मिथुन- विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा।

कर्क- ससुराल पक्ष से आज धन लाभ होता दिख रहा है। आज आपके किसी मित्र की सहायता से आपके व्यापार की बढ़ोतरी में यदि कोई रुकावट आ रही थी, तो वह समाप्त होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ होता दिख रहा है।

सिंह- आज आपकी माता जी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ अहम मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय में सावधान रहना होगा।

कन्या- आज आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। यदि जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आज आप अपनी पत्नी के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी।

तुला- आज आपको अपने भाई व बहन से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको आपके व्यवसाय में बड़े लाभ मिलने से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है, इससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक- संतान से आज आपको संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मनुष्य हर्षित होगा। सायंकाल के समय आज अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे और कुछ धन भी व्यय होगा। व्यस्तता के बीच आप आपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसमें जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे।

धनु- आज आप सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसमें उनकी ख्याति चारों ओर फैलेगी और आपके जनसमर्थन में भी बढ़ोतरी होगी।

मकर- आज आपका स्वास्थ्य भी कुछ हल्का फुल्का रहेगा और बाहर के खानपान से सावधानी बरतनी होगी, लेकिन आज आपको अपने निकटवर्ती लोगों के विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप अपनी संतान के भविष्य व विवाह से संबंधित कुछ विशेष निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ- संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन मे हर्ष होगा। यदि आप कोई लोन अथवा कर्ज लेना पडे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा कर सकते हैं, उससे आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा। आज आपके पिताजी की सलाह आपके व्यापार में लंबे समय से लटकी हुई थी, वह फाइनल हो सकती है।

मीन- विवाह योग्य लोगों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप को बढाने वाला रहेगा। आज उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको नौकरी मे प्रमोशन व धन लाभ हो सकता है। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज वह भी पूरा हो सकता है, परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

Parvatanchal