शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 24 जनवरी 2024

मेष:
परिवार से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। अपने रूटीन में कुछ बदलाव लाएंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार दूसरों के पर असर छोड़ेगा। किसी यात्रा का भी प्लान बनेगा। अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। तथा उधार संबंधी लेनदेन करना भी उचित नहीं है। बहुत अधिक मेहनत और थकान की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। इसकी वजह से बेवजह गुस्सा हावी रहेगा। बिजनेस से जुड़े कामों में बहुत मेहनत रहेगी। हालांकि ज्यादातर काम बहुत अच्छे से पूरे भी हो जाएंगे। ट्रांसफर की इच्छा रखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिशियल कार्यभार अधिक रहने की वजह से दिक्कतें आएंगी। पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। मौसम के प्रतिकूल खानपान व दिनचर्या रखना स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा।

 

वृष:
दिन मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा तथा अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से नई ऊर्जा और स्फूर्ति की अनुभूति होगी। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी। कोई विपरीत परिस्थिति बनने पर भावनात्मक रूप से आप अपने आपको कमजोर महसूस करेंगे। कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। निकट संबंधी के साथ चल रहे विवाद किसी वरिष्ठ सदस्य की सहायता से हल करें। मौजूदा कामों में किसी भी तरह के बदलाव की कोशिश न करें। दूरदराज के क्षेत्रों से संपर्क बनेंगे। आसपास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत की भी जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। काम की अधिकता की वजह से अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें। अत्यधिक थकान की वजह से माइग्रेन, सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा।

 

मिथुन:
सोशल गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। फोन द्वारा एक दूसरे का हाल पूछना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। अपनी दिनचर्या की उचित रूपरेखा बनाएं और कार्य करें। इससे उचित परिणाम मिलेंगे। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आप का प्रयास जरूरी है। कोई दुखद समाचार मिलने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी स्थिति रह सकती है। मनोबल ना गिरने दें। आध्यात्मिक कार्यों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यवसाय संबंधी कोई भी नया प्रोजेक्ट या योजना अभी क्रियान्वित ना करें। क्योंकि उचित समय पर ही किए गए कार्यों के परिणाम अनुकूल मिलते हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में चल रहे मतभेद दूर होंगे। कार्यप्रणाली में भी सुधार होगा। दांपत्य संबंधों में नजदीकी रहेंगे और घर में भी सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने से इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा और स्वच्छता बनी रहेगी।

 

कर्क:
आज ग्रह स्थिति आपको यह मैसेज दे रही है, कि अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें। इस समय कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी। दूसरों की कार्यप्रणाली नकल करने की वजह अपनी खुद की योग्यता पर विश्वास रखना जरूरी है। इसलिए अपने व्यवहार के प्रति मनन और चिंतन भी जरूर करें। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपनी गतिविधियों और योजनाएं किसी से शेयर न करें। नया काम शुरू करने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में विवाह के लिए परिवारजनों से अनुमति लेने का अनुकूल समय है। खांसी, जुकाम जैसी इन्फेक्शन रहेगा। पॉल्यूशन और ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।

 

सिंह:
स्वास्थ्य में सुधार आने से आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे और पूरे आत्म विश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान देना शुरू कर देंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से भी मन में प्रफुलता रहेगी। आपकी भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी। इन पर विजय हासिल करें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर आप अपना अहित कर सकते हैं। कारोबारी गतिविधियां सुधरेंगी। कर्मचारियों द्वारा आपके काम में पूरी सहायता मिलेगी। अफसरों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। सिंह राशि वालों के लिए व्यापार में क्रोध सबसे बड़ा शत्रु होता है, इसलिए अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। नौकरी में व्यवस्थित माहौल रहेगा। व्यवसाय की व्यस्तता के कारण दांपत्य संबंधों में लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। किसी भी प्रकार का दुर्व्यसन आपके के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें।

 

कन्या:
समय की गति आपके पक्ष में है। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। आपका सहयोगात्मक व्यवहार परिवार तथा समाज में मान-सम्मान बनाकर रखेगा। बच्चों को पढ़ाई के प्रति की गई मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित लोन लेने से पहले पुनः विचार विमर्श करना जरूरी है। आपकी ही लापरवाही और आलस की वजह से बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। इस समय व्यापार में एडवर्टाइजमेंट बढ़ाने से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। मीडिया और मार्केटिंग संबंधी अधिक से अधिक जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम का तनाव रहेगा। परिवार वालों में अच्छा तालमेल रहेगा। विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है। अनियमित दिनचर्या की वजह से कब्जियत व गैस की समस्याएं बढ़ सकती हैं। हल्का व सुपाच्य खानपान लें तथा योगा अवश्य करें।

 

तुला:
कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी तथा किसी भी काम को करने से पहले दूसरों की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुने। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। गैर कानूनी तथा रिस्क प्रवृत्ति जैसे कार्यों में रुचि ना लें। बैठे बिठाए मुसीबत में पड़ सकते हैं। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपका विशेष प्रयास जरूरी है। समय अनुसार चीजें व्यवस्थित होती रहेंगी। बिजनेस में किसी नई गतिविधि पर अमल करना उचित नहीं है। कोई भी मुश्किल आने पर घर के बड़े लोगों सलाह लेना उचित रहेगा। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी आपसे बात को लेकर कहा सुनी रह सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे। व्यायाम मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नकारात्मक विचार हावी होने से आपकी कार्य क्षमता पर असर आ सकता है।

 

वृश्चिक:
परिवार के साथ सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। ध्यान रखें कि किसी नकारात्मक बात की वजह से मित्रों के बीच नाराजगी हो सकती हैं। किसी प्रकार की उधारी संबंधी लेनदेन ना करें, अन्यथा नुकसान जैसी स्थिति भी आ सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा फोकस रहे। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब ना होने दें। कामकाज में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। उन्हें पूरा करने में सफल भी रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। सरकारी नौकरी में पब्लिक डीलिंग करते समय सावाधान रहें। काफी समय बाद रिश्तेदारों का मेल मिलाप खुशी प्रदान करेगा। तथा घर में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। इन संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहें। क्योंकि किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका लग रही है।

 

धनु:
पिछले कुछ समय से चल रहे किसी तनाव अथवा चिंता से राहत मिलेगी। इस समय ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। भाइयों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की संभाल खुद करें। दूसरों पर निर्भर रहने से परेशानी हो सकती है। घर में मेहमानों के आने से महत्वपूर्ण कार्यों में भी विघ्न आएगा। अनावश्यक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लें। युवा अपने करियर पर ध्यान दें। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं फलीभूत होंगी। नया काम करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। इस समय जो व्यावसायिक लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जल्दी ही उनमें सफलता मिलेगी। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपने स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। मित्रों से मेल मुलाकात करते समय मर्यादा बनाए रखें।मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी।व्यायाम और योग इसका उचित इलाज है।

 

मकर:
समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आलस छोड़कर पूरी उर्जा और आत्मविश्वास से अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को सकारात्मक भी बना लेंगे। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति जी तोड़ मेहनत करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। यह समय बहुत ही सजग रहने का भी है। छोटी सी गलती समस्या का कारण बन सकती है। गलत संगति और गलत आदतों से दूरी बनाकर रखें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन लेना भी जरूरी है। अगर किसी यात्रा का प्लान है तो आज टाल दें। बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। हालांकि विस्तार संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। चिटफंड आदि जैसी कंपनियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी सेवारत लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी के संबंधों के बीच मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। विशेषकर खान-पान के प्रति बहुत अधिक संयम रखना जरूरी है।

 

कुंभ:
महिलाओं के लिए विशेष तौर से आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रयासरत कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाना आपको सुकून देगा। साथ ही आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। आपके व्यक्तिगत कार्यों से संबंधित कोई शुभ सूचना भी मिलेगी। घर में बहुत अधिक अनुशासन बनाकर रखना परिवारिक लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। समय अनुसार अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं। आय की अपेक्षा खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण भी बनेंगे। यह समय बहुत ही व्यवस्थित तरीके से व्यतीत करने का है। समय अनुकूल है। अपनी व्यवसाय की योजनाओं को क्रमबद्ध तरीके से अंजाम दें। आपको सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में सहयोगियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। नौकरी में अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में उचित तालमेल रहेगा तथा अपने कुशल व्यवहार द्वारा घर का वातावरण उत्तम बनाकर रखेंगे। मित्रों के साथ भी गेट-टुगेदर होगा। खांसी, जुकाम व गले से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें। अपना चेकअप करवाएं तथा तुरंत इलाज लें।

 

मीन:
आज मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी हासिल हो सकती है, कि जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ में मुलाकात के भी अवसर बनेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। किसी की कोई नकारात्मक बात आपको आहत करेगी। अपना मनोबल बनाकर रखें। किसी खास गतिविधि को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की देखभाल में आपका कोई कार्य अधूरा भी रह सकता है। रुकी हुई पेमेंट वापस मिल जाने से सुकून मिलेगा। आपके व्यावसायिक संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। किसी नए काम की शुरुआत भी होगी। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ बेहतर सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। परिवार में भी सुखद और खुशनुमा माहौल बना रहेगा। गैस और सिरदर्द जैसी दिक्कतों से आप परेशान रहेंगे। तली भुनी चीजें कम खाएं।

Parvatanchal