शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: मंगलवार, 23 जनवरी 2024

मेष:
कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो आज मिलने के संभावना है। युवा वर्ग ध्यान रखें कि उनको अपने किसी कार्य में शानदार सफलता हासिल होने वाली है, इसलिए हर काम को बहुत सोच समझकर तथा मन लगाकर करें। ध्यान रखें कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दे अन्यथा किसी के द्वारा आपकी मान-हानि हो सकती हैं। किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी भी सुनिश्चित कर लें। घर में संबंधियों की आवाजाही से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। कारोबारी हालात में सुधार आएगा। छोटी-मोटी परेशानियां उठेगी, समय रहते आप उन मुश्किल और परेशानियों का हल भी ढूंढ लेंगे। ऑफिस में टारगेट पूरा हो जाने से सुकून और राहत मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखना आपको अपनी संतुष्टि प्रदान करेगा। सभी साथ मिलकर शॉपिंग और घूमने-फिरने का भी लुत्फ उठाएंगे। व्यस्ततम दिनचर्या के बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। ज्यादा मेहनत की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या उठ सकती है।
वृष:
आज कोई खास काम मनोनुकूल तरीके से संपन्न हो जाने से आप अपने अंदर एक अद्भुत उत्साह व ऊर्जा महसूस करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण अवसर की प्राप्ति होगी जिसका आप पूरा-पूरा लाभ उठाने में भी सक्षम रहेंगे। बहुत समय से कोई रुका हुआ पैसा भी आज मिलने की संभावना है। कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन अगर उनका डटकर मुकाबला किया तो जीत निश्चित है। परंतु जरा सी हार मानने से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। मन कभी-कभी व्यथित रहेगा। खुशमिजाज व प्रभावशाली लोगों के संपर्क में भी अपना समय व्यतीत करें। कारोबार में रुकी हुई गतिविधियों में गति आएगी। ग्लैमर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुड़े व्यवसाय तरक्की करेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों की अपनी उचित कार्य की वजह से पदोन्नति या वेतन वृद्धि हो सकती है। ट्रांसफर के लिए प्रयासरत लोगों को कोई सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी। गले में इंफेक्शन व खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
मिथुन:
ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आपकी कोई आर्थिक योजना फलीभूत हो सकती है। अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। मन में सुकून और शांति रहेगी। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आप का विशेष योगदान रहेगा। किसी भी मीटिंग आदि में वार्तालाप करते समय रूपरेखा अवश्य बना लें। किसी भी तरह का लेन-देन ना करें तथा नकारात्मक गतिविधियों और लोगों से दूरी बनाकर रखें। आज किसी भी तरह का रिस्क लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। व्यवसाय की कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। भरोसेमंद पार्टियों से उचित आर्डर मिल सकते हैं। लेकिन पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय लापरवाही ना करें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर में सुख-शांति रहेगी तथा मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। अनुशासित दिनचर्या रखने से स्वस्थतता बनी रहेगी।
कर्क:
दिन की शुरुआत में अपनी सभी गतिविधियों की रूपरेखा बना लें। सकारात्मक तथा अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से आपके आत्मविश्वास और जानकारियों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित सफलता मिलेगी। व्यावहारिकता भी रखना जरूरी है। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान और उपस्थिति ना देने की वजह से आपके मान-सम्मान पर इसका असर पड़ सकता है। इसका असर आपकी नींद और मानसिक शांति पर भी पड़ेगा। ज्यादा गुस्सा हावी होने से बचें। आपकी कार्य क्षमता और काबिलियत से कामयाबी आपके सामने आएगी। आपको उपलब्धि मिल सकती है। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को कुछ अथॉरिटी मिलेगी। व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार व बच्चों के लिए भी जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह के लिए भी बात चल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान व तनाव रह सकते हैं। नकारात्मक विचारों को दूर रखें।
सिंह:
स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसे कार्य रूप देने का उत्तम समय है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की समस्या दूर होगी। घर में नजदीकी संबंधियों के आने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, अकारण ही लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। इस समय कहीं भी निवेश करना उचित नहीं होगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखें तथा प्रैक्टिकल होकर कोई भी निर्णय लें। व्यापार में तरक्की पाने के लिए आंतरिक गतिविधियों का गंभीरता व बारीकी से मूल्यांकन करना जरूरी है। सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब ना करें। बदलते परिवेश में फायदे की ज्यादा उम्मीद न रखें, तो उचित है। पार्टनरशिप के मामले में फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही कुछ गलतफहमियां आज समाप्त हो जाएंगी तथा संबंध सौहार्दपूर्ण हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। आज कुछ सुस्ती और आलस हावी रहेगी। इस समय वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट आदि लगने की संभावना है।
कन्या:
घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। उनके प्रति आदर मान में कोई भी कमी ना आने दें। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से सफलता आपके नजदीक रहेगी। अन्य गतिविधियों में भी आपकी रुचि रहेगी। अनावश्यक खर्च पर काबू रखने से आप आर्थिक समस्या से बच सकते हैं। किसी नकारात्मक प्रवृत्तियों के मित्र के साथ संपर्क रखने से आपकी मानहानि पर भी बात आ सकती है। इसलिए व्यर्थ की बातों में उलझने की बजाए घर की गतिविधियों में तथा बच्चों के साथ ही व्यस्तता बनाए रखें। कामकाज के प्रति अत्यधिक गंभीरता और मेहनत की जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों से कुछ दिक्कतें आएंगी। तनाव लेने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। ऑफिस से संबंधित कार्यों में गति आएगी। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से निपट जाएंगे। परिवार जनों तथा जीवन साथी के साथ खुशनुमा और सुखद समय व्यतीत होगा। युवाओं के प्रेम संबंध और अधिक मधुर होंगे। ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच करवाते रहें और अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर भी काबू रखें, वरना इस वजह से भी आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
तुला:
उबाऊ दिनचर्या और थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों तथा घर की गतिविधियों में व्यतीत करें। इससे आप पुनः ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ समय एकांत या धार्मिक स्थल में बिताना भी उचित रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपके लिए भी परेशानियां खड़ी कर सकता है, बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। गुस्सा या चिड़चिड़ापन भी हावी रहेंगे। आपको अपनी एनर्जी को पॉजिटिव करने की जरूरत है। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है, क्योंकि अभी आप अपने कार्य पर अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। समय की चाल जल्दी ही आपके अनुकूल होगी।भविष्य की योजनाओं को स्थगित रखते हुए मौजूदा कामों पर ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोक-झोंक रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधों में अविश्वास की स्थिति न आने दें। आलस और लापरवाही की वजह से सुस्ती बनी रहेगी। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन के लिए व्यतीत करें।
वृश्चिक:
आज किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा, जिससे आपको अपनी कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी आपकी आस्था बढ़ेगी तथा आप अपने अंदर बहुत ही शांति और सुकून महसूस करेंगे। दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता रहेगी तथा बाधाएं भी आएंगी। घबराने की बजाय चुनौतियों का सामना करें और हल ढूंढें। कभी-कभी आपका शक और वहम करने जैसा स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। इन आदतों पर काबू पाएं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समय बिताएं। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। ऑफिस से संबंधित कामों को लेकर अधिकारियों से मीटिंग के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। परिवार जनों के साथ मिल-जुलकर कुछ समय व्यतीत करना पारिवारिक वातावरण को पॉजिटिव बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। वर्तमान सर्दी की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेंगी। इस समय अपने साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
धनु:
आपका कोई भी काम योजनाबद्ध तरीके से करना और पॉजिटिव विचार रखना आपको उत्तम निर्णय लेने में सहायता करेंगे। घर की आंतरिक व्यवस्था में सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है तो वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य प्रयोग करें। ध्यान रखें कि लापरवाही और आलस की वजह से कोई कार्य गलत हो सकता है। दूसरों की बातों में ना आकर अपने मन की आवाज को प्राथमिकता दें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं। व्यावसायिक कार्यों में सहयोगियों और जीवनसाथी के निर्णय को प्राथमिकता दें, इससे आपको निर्णय लेने में सहायता होगी। पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। ज्यादा चिंतन करने और तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी समस्या बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
मकर:
पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा, जिससे विचारों में सकारात्मकता आएगी। युवाओं को करियर संबंधी किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कोई भी खास निर्णय आज लेने से परहेज करें। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी कार्यवाही ना करें, क्योंकि इसकी वजह से संबंध खराब भी हो सकते हैं। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको सुकून देगा। समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है, इसलिए सावधान रहें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी संभलकर व्यवहार करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। एक्स्ट्रा वक्त भी देना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में समय व्यर्थ ना करें। अचानक ही कोई समस्या आने से तनाव और चिंता रह सकती है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
कुंभ:
अनुकूल समय है, इसका उचित सदुपयोग करें। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। अनुभवी लोगों का सानिध्य और सहयोग भी बना रहेगा। आसपास की नकारात्मक बातों का प्रभाव अपने मन मस्तिष्क पर ना पड़ने दें। घर में बहुत अधिक टोका-टाकी रखने से पारिवारिक लोगों को परेशानी हो सकती है, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। बच्चों को इस समय पढ़ाई पर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित व्यवसाय में अच्छी डील होने की संभावना है। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफलता पाएगा। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस में पॉजिटिव वातावरण की वजह से कार्य क्षमता में भी निखार आएगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई गेट-टूगेदर संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं।
मीन:
कुछ समय अनुभवी लोगों के साथ व्यतीत करने पर आप भरपूर एनर्जी महसूस करेंगे। जिसका असर आपके काम और परिवार दोनों पर सकारात्मक पड़ेगा। स्थान परिवर्तन करने का विचार बना हुआ है तो आज उससे संबंधित निर्णय तुरंत लेना उचित रहेगा। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन भी करें, क्योंकि कभी-कभी आप दूसरों के प्रभाव में आकर कुछ गलत निर्णय भी ले लेते हैं, जिसकी वजह से आपको पछतावा भी होता है। इस समय भी भाईयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी और कोई महत्वपूर्ण अनुबंध भी हासिल होगा। परंतु अपने प्रतिद्वंद्वियों को कमजोर ना समझें और उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज भी ना करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक संबंध रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं के प्रति सम्मान रखें। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। अपनी लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा। कभी-कभी तनाव और थकान महसूस होगा। उचित आराम लेना जरूरी है। प्रकृति के निकट भी कुछ समय व्यतीत करें।

