राहत: गन्ना भुगतान के लिए 17.66 करोड़ रुपए की धनराशि जारी

राहत: गन्ना भुगतान के लिए 17.66 करोड़ रुपए की धनराशि जारी
Spread the love

ऋषिकेश।  डोईवाला चीनी मिल ने गन्ना भुगतान के लिए चौथी किस्त जारी कर दी है। 1766.60 लाख रुपये के चेक विभिन्न समितियों को चौथी किस्त के रूप में जारी किए गए हैं।  चीनी मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2023-24 में 10 से 31 दिसंबर तक किसानों की ओर से सप्लाई किए गए गन्ने के भुगतान के लिए चौथी किस्त जारी कर दी गई है। सहकारी गन्ना विकास समिति डोईवाला को 816.13 लाख, देहरादून समिति को 421.03 लाख, ज्वालापुर समिति को 168.85 लाख, रुड़की समिति को 219.55 लाख, लक्सर समिति को 46.84 लाख, पांवटा वैली शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति को 80.90 लाख एवं दि शाकुम्बरा शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पांवटा को 13.30 लाख की राशि जारी की गई है। इस पेराई सत्र में मिल स्तर से गन्ना मूल्य भुगतान मद में अभी तक कुल 3063.23 लाख का भुगतान किया जा चुका है। चीनी मिल डोईवाला अपनी पेराई क्षमता 25000 कुन्तल से अधिक गन्ना पेराई कर रही है। वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 में अभी तक कुल 12.37 लाख कुन्तल से अधिक गन्ना पेराई कर लगभग 1.12 लाख कुन्तल से अधिक चीनी का उत्पादन हो चुका है।

मोटर चोरी मामले में फिटर हेल्पर निलंबित

चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने बताया कि 12 जनवरी को बॉयलिंग हाउस के इवेपोरेटर स्टेशन से एक मोटर के चोरी मामले में एक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मिल में लागू स्थायी आदेश की उपरोक्त धाराओं के अन्तर्गत कमल भरतोला पुत्र गोविन्द बल्लभ, फिटर हेल्पर को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर सुरक्षा विभाग में सम्बद्ध किया गया है। उक्त प्रकरण की जांच के लिए राजवीर सिंह, उप मुख्य रसायनज्ञ को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

Parvatanchal